Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को मिला फुल टाइम सीईओ
देहरादून। पीसीएस अधिकारी सोहन सिंह को श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति का मुख्य कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है। सोहन सिंह चमोली में डिप्टी कलेक्टर के पद पर तैनात थे। शासन ने पिछले महीने विजय थपलियाल को उनके मूल विभाग में भेज दिया था। तब से रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा मुख्य कार्याधिकारी की अतिरिक्त जिम्मेदारी देख रहे थे।
केदारनाथ धाम में तीन दिन में 1.1 लाख यात्रियों ने किए दर्शन
केदारनाथ। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है, जहां राज्य सरकार द्वारा यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु सुगम और सुरक्षित दर्शन कर सकें। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ जी के कपाट खुले हुए तीसरा दिन है। साथ ही भगवान भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया अब तक करीब 1 लाख 10 हजार लोगों ने भगवान श्री केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं। वर्तमान समय में [more…]
यूकॉस्ट ने लेखक गांव में स्थापित की STEM प्रयोगशाला
देहरादून। देहरादून स्थित भारत के पहले “लेखक गाँव” में आज विज्ञान और सृजन का एक नया अध्याय जुड़ गया, जब उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (UCOST) के संयुक्त तत्वावधान में “S.T.E.M – जिज्ञासा कक्ष एवं प्रयोगशाला” का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई।अटल प्रेक्षागृह में आयोजित मुख्य समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर “लेखक गाँव” एवं “विज्ञान धाम” पर आधारित प्रेरणादायक वृत्तचित्रों का प्रदर्शन भी किया गया, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह को इन अभिनव पहलों की [more…]
डा. कैलाश उनियाल राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ के अध्यक्ष निर्वाचित
देहरादून। डा. कैलाश उनियाल राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ अध्यक्ष और डा. रविंद्र कुमार महासचिव चुने गए। राज्य पशु चिकित्सा सेवा संघ के चुनाव आज दो पूर्व पशुपालन निदेशकों डॉ शैलेंद्र सिंह बिष्ट और डॉ केके जोशी की देखरेख में सम्पन्न हुए, जिसमें डा. कैलाश उनियाल अध्यक्ष और डा. रविंद्र कुमार महासचिव चुने गए। इसके अलावा डॉ माया मित्त सैनी उपाध्यक्ष, डॉ रचना कुमारी टम्टा संयुक्त सचिव, डॉ अमित देवरारी वित्त सचिव, डॉ दीप्ति अरोरा तकनीकी सचिव, डॉ अनमोल नौटियाल विधि सचिव, डॉ नमित बिजल्वान संप्रेक्षक चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ कैलाश उनियाल पूर्व में भी लगभग 17 वर्षों तक [more…]
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं, कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया तथा कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान किया। मुख्यमंत्री ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आर्थिक सहायता से संबंधित विभिन्न मामलों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समस्याओं के समाधान में अनावश्यक विलंब न हो [more…]
कुशल राजनेता के साथ स्पष्टवादी व्यक्तित्व थे बहुगुणा: उनियाल
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा की 107वीं जयंती पर हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिड़ला परिसर स्थित ए0सी0एल0 सभागार मे स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में स्थापित बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। तत्पश्चात सभागार में दीप प्रज्वलन एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक कुलपति प्रो. एन.एस. पंवार ने की। कार्यक्रम के संयोजक एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओम प्रकाश गुसाईं ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की। डॉ. कपिल पंवार ने स्व. [more…]
उद्योगपति महेन्द्र शर्मा ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया
श्री बदरीनाथ धाम/ गोपेश्वर/ देहरादून। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का चेक दान स्वरूप प्रदान किया। बदरीनाथ धाम में मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने उनका स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मूल निवासी महेंद्र शर्मा देश के प्रसिद्ध उद्योगपति है तथा एक दशक से श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य है। उद्योगपति महेन्द्र शर्मा द्वारा देशभर के तीर्थस्थलों के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को बेहतर बनाने में [more…]
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित, बालिकाओं ने मारी बाजी
शिक्षा मंत्री डा. रावत ने जारी किया रिजल्ट, उत्तीर्ण छात्रों को दी बधाई देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज रामनगर स्थित विद्यालयी शिक्षा परिषद के सभागार में बोर्ड परीक्षओं के परिणाम जारी किये। इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल परिणाम 85.11 फीसदी जबकि हाईस्कूल में 92.10 फीसदी रहा है। इस अवसर पर विभागीय मंत्री डाॅ. रावत ने मेधावी छात्रों व उनके अभिभावकों से फोन पर बात कर उन्हें बधाई व शुभकानाएं दी। सूबे के शिक्षा मंत्री डाॅ. [more…]
नालसा जागृति योजना पर विधिक साक्षरता शिविर, छात्रों को दी गई कानून की जानकारी
भीमताल, 24 अप्रैल। नालसा जागृति योजना 2025 के तहत राजकीय महाविद्यालय मालधनचौड़, रामनगर में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के अध्यक्ष/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के निर्देशन में आयोजित हुआ।शिविर में सिविल जज (सीडी) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल ने प्राधिकरण की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि नालसा जागृति योजना 2025 राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की पहल है, जिसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर कानूनी साक्षरता और जागरूकता को मजबूत [more…]
भीषण गर्मी के चलते स्कूलों के समय में बदलाव, सुबह 7 बजे से संचालित होंगे विद्यालय
भीमताल , 24 अप्रैल। जनपद में बढ़ती भीषण गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों की समय सारणी में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है।मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि ग्रीष्म ऋतु में बढ़ती गर्मी और हीटवेव से होने वाली परेशानियों से बचाव के लिए 15 मई तक विद्यालयों का संचालन सुबह के समय किया जाएगा। इसके तहत प्रार्थना सभा का समय प्रातः 6:45 बजे तथा विद्यालय संचालन का समय [more…]
