Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
हल्द्वानी में जिला अग्रणी बैंक प्रबंधन समन्वय समिति की तिमाही बैठक सम्पन्न
भीमताल : जिला अग्रणी बैंक प्रबंधन समन्वय समिति की तिमाही बैठक शुक्रवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों और बैंकों द्वारा की गई प्रगति की समीक्षा की गई और आगामी विकास कार्यों को गति देने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने कहा कि सभी अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को अपने-अपने स्तर पर लंबित मामलों का शीघ्र निपटान सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड योजना को और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न विकल्प तलाशने और किसानों को आसान [more…]
राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा राज्य का स्थापना दिवस
राज्यपाल ने गोवा वासियों को दी शुभकामनाएं, कहा- एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को करता है मजबूत भीमताल : राजभवन नैनीताल में शुक्रवार को गोवा राज्य का स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड में निवास कर रहे गोवा प्रदेश के नागरिकों ने प्रतिभाग किया और अपनी सांस्कृतिक उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने भी भाग लिया और उपस्थित गोवा वासियों से संवाद कर पूरे प्रदेश को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सभी राज्यों के स्थापना दिवस [more…]
राज्यपाल ने किया 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ
राजभवन गोल्फ क्लब नैनीताल में शुरू हुआ तीन दिवसीय टूर्नामेंट, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग भीमताल : राजभवन गोल्फ क्लब, नैनीताल में शुक्रवार को आयोजित 20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि.) ने टी-ऑफ कर किया। तीन दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देशभर से 177 गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन 70 गोल्फरों ने खेला, जिनमें 6 महिला, 46 पुरुष और 18 जूनियर खिलाड़ी शामिल थे। शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल ने एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अमित लूथरा, [more…]
संस्कृत नृत्य व नाटक से गूंजा इंटर कॉलेज डालकन्या
समर कैंप में छात्र-छात्राओं ने दिखाया उत्साह, संस्कृत गतिविधियों से बढ़ा भाषा के प्रति लगाव भीमताल : राजकीय इंटर कॉलेज डालकन्या में आयोजित भारतीय भाषा समर कैंप के चौथे दिन छात्रों ने संस्कृत भाषा के प्रति विशेष रुचि दिखाई। शिविर में छात्र-छात्राओं को संस्कृत वार्तालाप, वस्तु परिचय, श्लोक उच्चारण, संस्कृत नाटक और समूह नृत्य की जानकारी दी गई। शिविर के दौरान छात्राओं ने शानदार संस्कृत समूह नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया, वहीं छात्रों द्वारा प्रस्तुत संस्कृत नाटक ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। बच्चों ने शुद्ध उच्चारण और भावपूर्ण [more…]
ग्रामीणों की समस्याएं सुन विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
नाई में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ भीमताल : ओखलकांडा विकासखंड के नाई स्थित रामलीला मैदान में शुक्रवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में पहुँचे विधायक राम सिंह कैड़ा और जिलाधिकारी वंदना सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। शिविर में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। इस पर विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने PWD विभाग को विशेष रूप से [more…]
हमारे सैनिकों का शौर्य एवं त्याग अद्वितीय और भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक : मुख्यमंत्री
राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए बनाया जाएगा सेंटर : मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को गढ़ीकैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर ‘एक संवाद : वीर सैनिकों के साथ‘ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सेवानिवृत्त सैनिकों की ट्रेनिंग के लिए एक सेंटर बनाया जायेगा। सैनिक कल्याण विभाग द्वारा इसके लिए कार्यवाही की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में हमारे सैनिकों ने शौर्य, त्याग और अटूट समर्पण की जो अद्वितीय मिसाल पेश की वह आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहेगी। [more…]
नमोपीएस के पदाधिकारियों ने तिलाड़ी के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बड़कोट। प्रदेश नमोपीएस के नेतृत्व में आज तिलाड़ी शहीद स्थल पर तिलाड़ी के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही इस लड़ाई को जारी रखने की शपथ भी ली गई। प्रदेश नमोपीएस की ओर से शहीद स्थल पर मौजूद यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति जशोदा राणा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद डोभाल और शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह और पुष्प माला भंेट की गई। नमोपीएस के प्रदेश अध्यक्ष जीममणि पैन्यूली, कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा, मीडिया प्रभारी सूर्या पंवार, उपाध्यक्ष गढ़वाल मंडल श्याम चौहान, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश बिजल्वान, जिला सचिव भूपेंद्र सिंह, पुरोला ब्लाक के अध्यक्ष सुखदेव नौटियाल, सचिव [more…]
अंकिता भंडारी हत्याकांडः पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता को उम्रकैद
कोटद्वार। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों ही आरोपियों को दोषी करार दिया है। अदालत ने तीनों ही दोषियों रिजॉर्ट स्वामी पुलकित आर्य, प्रबंधक सौरभ भाष्कर व सहायक प्रबंधक अंकित गुप्ता उर्फ पुलकित को उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही तीनों पर 50-50 हजार का आर्थिक जुर्माना भी लगाया गया है। वहीं, सरकार द्वारा पीड़िता के परिजनों को चार लाख का प्रतिकर दिया जाएगा। जनपद पौड़ी के अंतर्गत ग्राम डोभ-श्रीकोट निवासी 19 वर्षीय अंकिता भंडारी लक्ष्मणझूला स्थित वनंतरा रिसॉर्ट में रिसेप्शनिस्ट थी। नौकरी शुरू करने के करीब बीस दिन बाद [more…]
पत्रकारों को गोल्डन कार्ड की तर्ज पर स्वास्थ्य सुविधा को लेकर डीजी बंशीधर तिवारी ने दी अच्छी खबर
डीजी बंशीधर तिवारी बोले- जिला/तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने की प्रक्रिया गतिमान, मीडिया संस्थानों का मान्यता प्राप्त पत्रकारों का कोटा भी बढ़ाया जाएगा जमीन फ्री-होल्ड करने का प्रस्ताव शासन को भेजा, कैबिनेट की मंजूरी मिलते ही उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन का निर्माण होगा शुरू सोशल मीडिया नियमावली के ड्राफ्ट पर अपने सुझाव दें ताकि ड्राफ्ट को जल्द दिया जा सके अंतिम रूप देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ और सक्रिय पत्रकारों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महानिदेशक सूचना और विशिष्ठ अतिथि डॉ. देवेन्द्र भसीन, गिरीश चन्द्र गुरूरानी, निशिथ [more…]
नकली सोना गिरवी रखकर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
हल्द्वानी। नकली सोना बैंकों में गिरवी रखकर बैंक को चूना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर नैनीताल पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए नकद ईनाम देने की घोषणा की है। वर्ष 2024-2025 में हल्द्वानी के वनभूलपुरा और मुखानी स्थित बैंक आफ बड़ौदा, कैनरा बैंक में कुछ लोगों ने सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया, लेकिन बैंक आडिट के दौरान बंधक रखे गये आभूषण नकली पाये गये, जिस पर बैंक की ओर से थानों में मुकदमा दर्ज कराया गया। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने पुलिस एवं [more…]
