Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने 142 नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को प्रदान किए नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासमें आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स  को नियुक्ति पत्र वितरित किए। मुख्यमंत्री धामी ने नवनियुक्त असिस्टेंट प्रोफेसर्स को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ये अवसर चिकित्सा के क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री ने सभी से आग्रह करते हुए कहा कि सभी अपने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करने के साथ उनके भीतर संवेदनशीलता, सहानुभूति और सेवा की भावना भी विकसित करें। जिससे वे कुशल और दक्ष चिकित्सक बनने के साथ समाज [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर में निकली जागरूकता रैली

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ भीमताल । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संस्था नैनीताल के तत्वावधान में लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी में आयोजित चार दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर में मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्यायुक्त स्काउट-गाइड ने मुख्य अतिथि तथा आगंतुकों का स्वागत करते हुए संस्था के इतिहास एवं नैनीताल जिला संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। अपने संबोधन में एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

काठगोदाम–हैड़ाखान मोटर मार्ग का क्षतिग्रस्त हिस्सा बनेगा नया

विधायक कैड़ा की पहल पर मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण को दी मंजूरी भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के लिए राहत की खबर है। काठगोदाम से हैड़ाखान–खनश्यू को जोड़ने वाला प्रमुख मोटर मार्ग, जो किमी 3 पर लंबे समय से क्षतिग्रस्त था, अब जल्द ही पुनर्निर्मित होगा। सड़क की खराब स्थिति के कारण बरसात के दौरान ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था और आवागमन कई बार पूरी तरह प्रभावित हो जाता था।ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और मार्ग [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हर दूसरे मंगलवार नौकुचियाताल में चलेगा सफाई अभियान

होटल व रेस्टोरेंट संचालकों ने झील किनारे इकट्ठा किया कूड़ा, पालिका ने किया निस्तारण भीमताल। पर्यटन नगरी नौकुचियाताल में स्वच्छता को लेकर होटल, रेस्टोरेंट व दुकानदारों की पहल लगातार जारी है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक माह के दूसरे मंगलवार को क्षेत्र में सामूहिक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज सुबह आठ बजे चनौती बोट स्टैंड से अभियान की शुरुआत की गई।अभियान के दौरान झील किनारे फैले कूड़े को बड़ी मात्रा में एकत्र किया गया। एकत्रित कचरे को नगर पालिका भीमताल की कूड़ा गाड़ी द्वारा निस्तारण के लिए भेजा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर, विधायक कैड़ा बोले—लगातार हो रहा सुधार का प्रयास

भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017 से पहले क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था बेहद कमजोर थी। जोस्यूड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति यह थी कि वहां एक सफाई कर्मी ही ग्रामीणों को दवाई देता था।कैड़ा ने कहा कि विधायक बनने के बाद उन्होंने सबसे पहले अस्पताल में डॉक्टर तैनात करवाए। साथ ही जोस्यूड़ा अस्पताल भवन के पुनर्निर्माण का प्रस्ताव जिला योजना में भेजा गया है। अस्पताल की गिरी हुई [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जमरानी बांध परियोजना में अनियमितताओं को लेकर उग्र प्रदर्शन, स्थानीय मांगों पर आज होगी प्रशासनिक वार्ता

भीमताल । जमरानी बांध परियोजना कार्यालय में सोमवार को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तीखा धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी केदार पलड़िया, लाखन सिंह रॉकी बृजवासी, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, हरीश पलड़िया, नवीन पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मातृशक्ति प्रदर्शन में शामिल रहे।पनेरु ने कहा कि ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व ही घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खनश्यू में बनेगा तहसील भवन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा : विधायक कैड़ा

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यू क्षेत्र में वर्षों से तहसील भवन न होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तहसील लंबे समय से पटवारी चौकी से ही संचालित हो रही थी। इस गंभीर समस्या को देखते हुए भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खनश्यू में तहसील भवन निर्माण की मांग उठाई गई थी। विधायक कैड़ा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए उनकी मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने खनश्यू में तहसील भवन निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल कर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कुलपति ने भीमताल परिसर में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, फरवरी 2026 तक होंगे सभी प्रोजेक्ट पूरे

भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने आज विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोनगांव स्थित निर्माणाधीन लॉ कॉलेज, अकादमिक ब्लॉक, फार्मेसी ब्लॉक, फार्मेसी प्रयोगशाला, प्रबंधन विभाग में बन रहे अतिथि गृह तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसंधान केंद्र सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान परिसर के संकाय सदस्यों और कार्मिकों ने कुलपति रावत का स्वागत किया। यह स्वागत उन्हें एफएनए से सुशोभित होने और आईएनएसए की सदस्यता प्राप्त करने के उपलक्ष्य में किया गया।कुलपति ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को भारत सरकार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जमरानी बांध निर्माण एजेंसी के विरोध में जनप्रतिनिधियों का हंगामा, सड़क बंद करने की चेतावनी

भीमताल। जमरानी बांध निर्माण के दौरान मशीनरी एवं भारी वाहनों के लगातार संचालन से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। सड़क बंद न किए जाने और निर्माण कार्य के चलते आमजन को हो रही दिक्कतों के विरोध में आज जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुँचकर प्रशासन को कड़ा संदेश दिया।राज्य आंदोलनकारी डॉ. केदार पलड़िया के नेतृत्व में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक सड़क पर भारी वाहन नहीं रोके जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सरस्वती पब्लिक स्कूल, निशौला में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन

भीमताल। सरस्वती पब्लिक स्कूल, निशौला में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल्स की भव्य प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें कुल 75 मॉडल्स प्रदर्शित किए गए। बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मक सोच और विज्ञान के प्रति उत्साह को देखते हुए अभिभावक और निर्णायक मंडल विशेष रूप से प्रभावित नजर आए।प्रदर्शनी का उद्घाटन विरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल के हरेन्द्र सिंह बोरा, राकेश पांडेय, डॉ. तनुजा डोभाल, विद्यालय के निदेशक हरीश चंद्र सिंह रौतेला, प्रधानाचार्या गीता रौतेला और पीटीए अध्यक्ष राम पाल सिंह गंगोला द्वारा संयुक्त रूप से किया [more…]