उत्तराखण्ड

नैनीताल जिले में स्वच्छता, अवैध खनन रोकथाम व शीतकालीन तैयारी को लेकर जिलाधिकारी सख्त

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में गुरुवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कर स्वच्छता अभियान, शीतकालीन तैयारी, अवैध खनन, अवैध अतिक्रमण तथा होम स्टे योजना को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने साफ कहा कि जिले के सभी प्रवेश द्वारों व सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी कूड़ा एकत्रित न दिखे, अन्यथा संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए स्वच्छता के क्षेत्र में काम करें। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) के तहत व्यवस्थित कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।————————————————————झीलों के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धामी सरकार का संकल्प : ISBT को बनाया जाएगा स्वच्छता का आदर्श मॉडल, MDDA ने तैयार की रणनीति

देहरादून। देहरादून का आईएसबीटी शहर का सबसे व्यस्त परिवहन केंद्र है, जहां रोजाना हजारों यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में स्वच्छता और सुव्यवस्थित प्रबंधन की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। इसी संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विगत दिनों आईएसबीटी में औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को बारीकी से परखा। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर यह संदेश दिया कि स्वच्छता केवल सरकारी मशीनरी का कार्य नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने साफ कर दिया कि सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, और आईएसबीटी जैसे महत्वपूर्ण स्थल पर किसी भी प्रकार [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन में विकसित उत्तराखंड@ 2047 पर मंथन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने आज अपनी दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं को पुनः रेखांकित करते हुए नीति-निर्माताओं, वरिष्ठ प्रशासकों और जिला अधिकारियों को विकसित उत्तराखंड@2047 के रोडमैप को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाया। अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने एओसी (AOC) को क्षेत्रीय अधिकारियों और नीति-निर्माताओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि आमने-सामने की भागीदारी समन्वय को मजबूत करती है और उन क्षेत्रीय मुद्दों पर स्पष्टता लाती है, जिनके समाधान के लिए नीति-स्तरीय हस्तक्षेप आवश्यक है। मुख्य सचिव ने पर्यटन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं वेलनेस और शहरी विकास को राज्य की विकास यात्रा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने बिहार के मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद के सदस्यों को दी बधाई

पटना/देहरादून )। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज गांधी मैदान, पटना में आयोजित बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग करने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं मंत्रिपरिषद के सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बिहार और उत्तराखंड के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंध रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई सरकार के नेतृत्व में बिहार राज्य नई ऊर्जा और संकल्प के साथ विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने देशभर से पहुंचे विभिन्न राज्यों के गणमान्य नेताओं से भी शिष्टाचार भेंट [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जंगली जानवरों से आमजन की सुरक्षा को कार्ययोजना तैयार करें: महाराज

देहरादून। पंचायतीराज, पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य के पर्वतीय जनपदों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों और उनसे आम जन की सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। महाराज ने गुरुवार को सुभाष रोड स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर वन विभाग एवं पंचायतीराज के अधिकारियों के साथ बैठक कर राज्य के पर्वतीय जनपदों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों पर चिंता जताते हुए आमजन एवं ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि गढ़वाल एवं अन्य पर्वतीय [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस, हिंद की चादर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

भीमताल । गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करते हुए एमबी पीजी कॉलेज, हल्द्वानी के ऑडिटोरियम में “हिंद की चादर” विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार व जिला पर्यटन विभाग की ओर से किया गया। सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी, जिन्हें हिंद की चादर के रूप में सम्मानित किया जाता है, की पावन स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके प्रेरणादायक जीवन, त्याग, अद्वितीय बलिदान तथा धार्मिक एवं सामाजिक एकता में उनके योगदान पर विस्तार से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जब्त किए चार घरेलू गैस सिलेंडर

भीमताल और नौकुचियाताल में चलाया अभियान भीमताल । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी ने बुधवार को भीमताल और नौकुचियाताल क्षेत्र के रेस्टोरेंटों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को चार घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावासायिक रुप से करने पर चारों सिलेंडरों को जब्त किया। साथ ही रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए रेस्टोरेंट में व्यावासायिक सिलेंडर का ही इस्तेमाल करने को कहा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि टीम की ओर चेकिंग के दौरान चार घरेलू सिंलेंडर जब्त किए गए हैं। [more…]

उत्तराखण्ड

नैनीताल जनपद देश में 5वें स्थान पर, नशा मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन

भीमताल । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नैनीताल जनपद ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित ई–शपथ कार्यक्रम में नैनीताल जनपद को देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि जिले में नशा उन्मूलन के क्षेत्र में चलाए जा रहे सतत जनजागरूकता अभियानों, विभिन्न विभागों की समन्वित पहल तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, [more…]

उत्तराखण्ड

जमरानी बांध, भवाली-कैंचीधाम बाईपास व नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल में अधिकारियों की बैठक लेकर जनपद में चल रही महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यदायी विभागों को समयबद्ध व त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से जमरानी बांध परियोजना, सैनिटोरियम–भवाली–कैंचीधाम बाईपास सड़क निर्माण, भवाली–सेनिटोरियम से रातीघाट (कैंचीधाम बाईपास) सड़क मार्ग, कैचीधाम क्षेत्र में पार्किंग व अन्य सुविधाएं तथा मानस खंड मंदिर माला योजना अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जमरानी बांध परियोजना की प्रगति पर सख्त [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल मल्ली ताल में बनेगी पार्किंग, विधायक कैड़ा ने किया शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

भीमताल। भीमताल झील क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मल्ली ताल स्थित मत्स्य विभाग की भूमि पर प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल पर ही पार्किंग निर्माण की घोषणा को मूर्त रूप मिल सका है। भीमताल विधानसभा का मुख्य पर्यटन क्षेत्र झील वाला भाग है, जहां सीजन में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पार्किंग व्यवस्था [more…]