Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
इलेक्ट्रॉनिक चालान की समय पर सूचना के लिए वाहन पंजीयन में मोबाइल नंबर अपडेट करें : एआरटीओ
भीमताल। सड़क नियमों के इलेक्ट्रॉनिक मॉनिटरिंग एवं ई–चालान की कार्यप्रणाली को ध्यान में रखते हुए परिवहन विभाग ने वाहन स्वामियों से अपने वाहन पंजीयन विवरण में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की अपील की है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) वी.के. सिंह ने बताया कि प्रदेश में मोटरयान अधिनियम 1988 की धारा 136(A) एवं केन्द्रीय मोटरयान नियमावली 1989 के नियम 167(A) के तहत राज्य के 37 स्थानों पर एएनपीआर (ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन) कैमरे स्थापित किए गए हैं, जिनके माध्यम से वाहनों के विरुद्ध ई–चालान की कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा राज्य में [more…]
स्वास्थ्य समस्याओं व रेफर सेंटर बनने के विरोध में पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनिश्चितकालीन धरना शुरू
भीमताल । पदमपुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में क्षेत्र की स्वास्थ्य समस्याओं और अस्पताल को रेफर सेंटर बनाए जाने के विरोध में आज से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। धरने का नेतृत्व उत्तरांचल क्रांति दल के प्रदेश महामंत्री चंदन लोधियाल द्वारा किया जा रहा है।धरना स्थल पर दीपा बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य चौखुटिया, ग्राम प्रधान सूपी उमेश मेहता, ग्राम प्रधान बुरासी अखिल बिष्ट, ग्राम प्रधान पोखराड गौरव बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मजेडा सोबन बिष्ट सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव और लगातार [more…]
महिला से छेड़छाड़ व अपहरण की कोशिश के दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, जेल भेजे
भीमताल: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। भीमताल पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार 19 नवंबर की रात दो बाइक सवार आरोपितों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़, गाली–गलौज, जान से मारने की धमकी दी और उसका अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा 20 नवंबर को थाना भीमताल में तहरीर देने पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं [more…]
पर्वतीय जिलों में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों के विरोध में गोदियाल ने वन विभाग को घेरा
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में आज कांग्रेसियों ने मुख्य वन संरक्षक कार्यालय का घेराव कर भालू एवं बाघ के आतंक से लोगों का निजात दिलाने की मांग की। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी बड़ी संख्या में दिलाराम चौक पर एकत्रित हुए, जहां से उन्होंने वन विकास निगम कार्यालय की ओर कूच किया तथा मुख्य वन संरक्षक कार्यालय का घेराव करते हुए ज्ञापन के माध्यम से भालू एवं बाघ के हमले से हो रहे नुकसान को रोकने की जबरदस्त मांग की। मुख्य वन संरक्षक को सौंपे ज्ञापन [more…]
उत्तराखण्ड के वाहन स्वामियों को बड़ी राहत, कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में बढ़ोत्तरी स्थगित
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य सरकार ने उत्तराखण्ड के वाहन स्वामियों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करते हुए पुराने (15 वर्ष) कमर्शियल वाहनों की फिटनेस फीस में वृद्धि को आगामी 01 जुलाई 2026 तक स्थगित कर दिया है। इस संबंध में सचिव,परिवहन श्री बृजेश कुमार संत द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
एमडीडीए की अवैध निर्माणों पर सीलिंग और प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की बड़ी कार्रवाई
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने राजधानी देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग और अनधिकृत निर्माण गतिविधियों पर निर्णायक कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीमों ने कई स्थानों पर अभियान चलाकर अवैध निर्माणों पर सील लगाई, प्लॉटिंग स्थलों पर ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू की और नियमों का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। इस संयुक्त कार्रवाई को अब तक के सबसे बड़े ऑपरेशनों में से एक माना जा रहा है, जिसमें प्राधिकरण पूरी सख्ती के साथ मैदान में उतरा। यह अभियान राजधानी में तेजी से फैल रही अवैध प्लॉटिंग [more…]
एसजीआरआरयू की नेशनल काॅन्फ्रेंस में देशभर से पहुंचे विषय विशेषज्ञ
नवोदित फार्मासिस्टों में अनुसंधान, उद्यमिता और कौशल बढ़ाने की संस्कृति विकसित करने पर हुई चर्चा देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज की आरे से नेशनल काॅन्फ्रंेस का आयोजन किया गया। 21 और 22 नवंबर 2025 दो दिवसीय काॅन्फ्रेंस में “उद्योग और अकादमिक जगत के बीच अंतर को पाटना फार्मास्यूटिकल साइंसेज का सतत भविष्य” विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का उद्देश्य यह उजागर करना था कि शैक्षणिक औद्योगिक सहयोग फार्मास्यूटिकल अनुसंधान, नवाचार और भविष्य की कार्यशक्ति के विकास को आकार देने में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अपने प्रेरक [more…]
वार्ड सदस्यों के चुनाव संपन्न, शनिवार को आएंगे चुनाव परिणाम
जिले में 40 सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर हुए चुनाव भीमताल(नैनीताल)। जिले में गुरुवार को सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त 40 पदों पर चुनाव संपन्न हुए। चुनाव संपन्न होने के साथ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है। शनिवार को मतगणना के साथ चुनाव नतीजे आएंगे। जिले में गुरुवार को 23 मतदान स्थलों पर 40 सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर चुनाव हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वार्ड के मतदाताओं ने मतदान किया। जिले में भीमताल में पांच, रामनगर में 13, कोटाबाग में 6, ओखलकांडा में 4, [more…]
दिव्यांग बालिका की पढ़ाई न रुके, जिलाधिकारी ने संवेदनशील फैसला लेते हुए सीमित संरक्षक किया नियुक्त
भीमताल : भवाली निगलाट क्षेत्र की दिव्यांग मूकबधिर बालिका नेहा भट्ट की शिक्षा और कौशल विकास बाधित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सीमित संरक्षक नियुक्त करने का अहम निर्णय लिया है। नेहा भट्ट एवं परिजनों द्वारा न्यायालय में याचिका दायर कर उसकी पढ़ाई सुचारू रखने के लिए सीमित संरक्षक नियुक्त किए जाने की मांग की गई थी। प्रकरण संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमित संरक्षक नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए।जारी आदेश के अनुसार सीमित संरक्षक बालिका कुमारी नेहा भट्ट की [more…]
बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति भीमताल में संदीप महरा बने अध्यक्ष, दिनेश चंद्र सुयाल उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
भीमताल । बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड भीमताल की कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद सहित बैंक प्रतिनिधि और इफको संस्था के प्रतिनिधियों का निर्विरोध चयन किया गया।समिति में अध्यक्ष पद पर संदीप महरा तथा उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र सुयाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी के साथ जिला सहकारी बैंक हल्द्वानी हेतु बैंक प्रतिनिधि के रूप में प्रकाश भट्ट, मनोज भास्कर भगवाल, रीना आर्य, गोविंदी देवी, संजीव कुमार एवं दिनेश चंद्र सागुड़ी निर्विरोध चुने गए।इफको संस्था के लिए प्रतिनिधि पद पर अखिल नेगी एवं आनंद मणि भट्ट का चुनाव किया गया। निर्विरोध [more…]
