Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

एनजीटी में हेमंत सिंह गोनिया की याचिका से उठे सवाल

अनट्रीटेड सीवेज, अवैध निर्माण और गिरता जलस्तर बना नैनी झील के अस्तित्व पर संकट नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल की जीवनरेखा कही जाने वाली नैनी झील इन दिनों गंभीर पर्यावरणीय संकट और प्रशासनिक लापरवाही की मार झेल रही है। समाजसेवी एवं सूचना अधिकार कार्यकर्ता हेमंत सिंह गोनिया ने 14 अक्तूबर 2024 को राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में याचिका दायर कर झील में गिर रहे अनट्रीटेड सीवेज, कूड़े–कचरे और कैचमेंट क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर गंभीर आपत्ति जताई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि झील में आज भी करीब चालीस ब्रिटिश कालीन नालों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अपने दमदार कार्यों के बल पर बार काउंसिल चुनावी मैदान में उतरे साह

अधिवक्ताओं की मर्यादा व गरिमा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकतानैनीताल। उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव की तैयारियों के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नैनीताल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर चुनावी माहौल में नई सरगर्मी ला दी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार प्रदेश में बार काउंसिल के चुनाव 31 मार्च से पूर्व संपन्न होने हैं। इसी क्रम में साह ने अपने सुदृढ़ कार्यकाल, उपलब्धियों एवं अधिवक्ता हितों को आधार बनाते हुए चुनावी मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों नैनीताल, हल्द्वानी, रामनगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उपनल कर्मचारियों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 12 वर्ष से सेवारत कार्मिकों को मिलेगा लाभ

देहरादून। समान कार्य के लिए समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल के कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने 12 वर्ष या उससे अधिक की निरंतर सेवाएं पूरी करने वाले कर्मचारियों को वेतनमान का न्यूनतम एव मंहगाई भत्ता समान कार्य- समान वेतन के सिद्धांतर प्रदान करने का शासनादेश जारी कर दिया है। यही नहीं चरणबद्ध तरीके से निरंतर सेवाएं पूरी करने वाले अन्य उपनल कर्मचारियों को भी वेतनमान का न्यूनतम एवं मंहगाई भत्ता समान कार्य-समान वेतन के सिद्धांत पर यथाशीघ्र प्रदान किया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल विधानसभा में बंदरों का बढ़ता आतंक

विधायक कैड़ा ने किया गांवों का दौरा, डीएफओ नैनीताल को बंदर पकड़ने के दिए निर्देश भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धानाचुली, चौरलेख, मज्यूली, महतोलियागाँव, रिठा पोखरा, नथुवाखान सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं जानी। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बंदरों के बढ़ते आतंक सहित विभिन्न समस्याओं को रखा। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों की दुकानों से सामान उठा ले जा रहे हैं, राह चलते ग्रामीणों के हाथ से सामान छीन रहे [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

राज्य आंदोलन के पुरोधा दिवाकर भट्ट का निधन

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट का निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और श्री महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती थे। आज उन्होंने हरिद्वार स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। भ्ट्ट के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने दुख जताया है। दिवाकर भट्ट उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापकों में शामिल थे। फील्ड मार्शल के नाम से मशहूर भट्ट ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन का नेतृत्व किया था। मुख्यमंत्री धामी ने दिवाकर भट्ट के निधन पर गहरा शोक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

टिहरी में बस दुर्घटनाग्रस्त, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल

टिहरी गढ़वाल। मां कुंजापुरी के दर्शन कर ऋषिकेश लौट रही श्रद्धालुओं से भारी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से लुढ़क गई। हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि, 13 लोग घायल हो गये। घायलों में पांच लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है एवं अन्य नरेंद्र नगर अस्पताल में उपचाराधीन हैं। आज बस संख्या UK14PA1769 जो कि ऋषिकेश दयानंद आश्रम से मां कुंजापुरी के दर्शनों के लिए आई थी। दर्शन कर लौटते समय बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 13 लोग घायल हुए एवं 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई । घटना की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गलनी, सिमलिया, झड़गांव, पोखरी, जमराड़ी, पैटना, करायला सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति की दिक्कतें, क्षतिग्रस्त सड़कों तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत बन रही पेयजल पाइप लाइनों [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में वीकेंड पर जाम से हाहाकार, पैदल चलना भी दुश्वार

भीमताल। वीकेंड आते ही भीमताल शहर जाम की समस्या से जूझ रहा है। हालात ऐसे हैं कि मल्लीताल बाजार की सड़कों पर वाहनों की रफ्तार रेंगने तक सिमट जाती है। मुख्य बाजार क्षेत्र में घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहती हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि जाम की स्थिति ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बाजार में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों तथा मरीजों को समय पर गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भीड़भाड़ के समय दोपहिया वाहन चालकों को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बारात की कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, एक घायल

कैंची धाम। अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही बारात की कार कैंची धाम के समीप रतिघाट में  लगभग 60 गहरी खाई में गिर गई।  कार में चार व्यक्ति सवार थे। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई। गहरी खाई, रात्रि का अंधकार एवं प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने पूरी तत्परता के साथ रेस्क्यू अभियान संचालित किया। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा एक घायल व्यक्ति को गहरी खाई से सुरक्षित निकालकर 108 एम्बुलेंस के माध्यम [more…]

उत्तराखण्ड

ग्राम पंचायत सदस्यों के 39 पदों पर उपचुनाव परिणाम घोषित, अब सभी 475 ग्राम प्रधान ले सकेंगे शपथ

भीमताल । जिले में शनिवार को हुए त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में सदस्य ग्राम पंचायत के 39 पदों की मतगणना पूर्ण होने के साथ ही परिणाम घोषित कर दिए गए। इन परिणामों के बाद लंबे समय से लंबित ग्राम प्रधानों की शपथ प्रक्रिया का रास्ता भी साफ हो गया है।जिले के 475 ग्राम प्रधानों में से 328 ग्राम प्रधान अब तक इसलिए शपथ नहीं ले पाए थे क्योंकि उनकी ग्राम पंचायतों में सदस्य ग्राम पंचायत का कोरम पूरा नहीं हो पा रहा था। शनिवार को सदस्य ग्राम पंचायत के 39 पदों पर परिणाम घोषित होने [more…]