Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बसंत विहार क्षेत्र में युवती की हत्या का खुलासा, भाई ने ही की बहन की हत्या

देहरादून। दून पुलिस ने बसंत विहार क्षेत्र में हुई युवती की हत्या का खुलासा कर घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। नशा करने को लेकर हुए विवाद में युवती के भाई ने ही युवती के हाथ-पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी। गिरफ्तार आरोपी द्वारा घटना के बाद मृतका के भाई के साथ मिलकर शव को ठिकाने लगाया था। 22 सितम्बर 25 की सुबह बसंत विहार पुलिस को पितांबरपुर मजार के पास जंगल में एक कट्टे के अंदर शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर एक सफेद कट्टे के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण

लंबित प्रकरण शीघ्र निस्तारित करने, अनुशासनहीन फाइलों की जांच और व्यवस्थित वसूली के निर्देश भीमताल । कुमाऊँ आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने मंगलवार को हल्द्वानी तहसील का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने तहसील की व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा कर अधिकारियों को पारदर्शिता, समयबद्ध निस्तारण और अनुशासन पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। आयुक्त ने तहसील परिसर की सफाई, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था और सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, शौचालयों की नियमित सफाई, जल आपूर्ति सुनिश्चित करने और पार्किंग क्षेत्र को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में वार्ड-वार जन सुविधा शिविर, अधिकांश समस्याओं का हुआ मौके पर समाधान

भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से वार्ड-वार जन सुविधा शिविर लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 05 और 06 में शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में नागरिकों ने मुख्यतः आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने/हटाने तथा नए राशन कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ रखीं। अधिकारियों ने अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर ही किया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार हेतु समीक्षा बैठक, त्वरित कार्रवाई के निर्देश

भीमताल। बरसात से जर्जर हुई नगर क्षेत्र की आंतरिक व बाहरी सड़कों के सुधार के लिए मंगलवार को विकास भवन, भीमताल में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी गोस्वामी ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आईएएस अनामिका सिंह के निर्देशों पर बुलाई गई। बैठक में पीडब्ल्यूडी, नगर पालिका, सिडकुल, ब्लॉक प्रशासन के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने सड़कों की बदहाल स्थिति को गम्भीरता से उठाते हुए जांच, ड्रेनेज मरम्मत और पर्यटन मार्गों के डामरीकरण की मांग की। जिला विकास [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

4 माह बाद भी नहीं खुला जितेंद्र बोरा हत्याकांड, आक्रोशित लोगों ने खनस्यु थाने में दिया धरना

10 दिन में खुलासा नहीं हुआ तो होगा उग्र आंदोलन : पनेरू भीमताल । पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हरीश पनेरू के नेतृत्व में मंगलवार को खनस्यु थाने में धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने 4 जून को ओखलकांडा निवासी जितेंद्र बोरा की हुई हत्या का चार माह बाद भी खुलासा न होने पर तीखा रोष जताया। धरना स्थल पर संबोधित करते हुए पनेरू ने कहा कि इतने समय बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं कर पाई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि मृतक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत के पिता का निधन

देहरादून। कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत के पिता नारायण सिंह रावत का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार कल उनके निवास स्थान श्रीनगर गंगनाली निकट शिवालय घाट में सुबह 11 बजे किया जाएगा।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जीएसटी बचत उत्सवः मुख्यमंत्री धामी ने राजपुर के दुकानदारों से लिया फीडबैक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजपुर में  “GST बचत उत्सव” के तहत विभिन्न दुकानों का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यवसायियों  से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री ने GST की नई दरों के लागू होने पर प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया तथा इस ऐतिहासिक निर्णय को जनता के हित में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा GST स्लैब में व्यापक सुधार किए गए हैं। नई दरों की वजह से प्रदेश के लाखों परिवारों और छोटे व्यापारियों को प्रत्यक्ष आर्थिक लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों व दुकानदारों से मिलकर फीडबैक प्राप्त किया और सभी से घटे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

हरिद्वार पुलिस ने UKSSSC पेपर लीक के मास्टरमाइंड खालिद को किया गिरफ्तार

देहरादून। UKSSSC पेपर लीक के मुख्य आरोपी खालिद को हरिद्वार पुलिस ने लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की विशेष टीमों की लगातार दबिश और संयुक्त कार्रवाई के बाद यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने पुष्टि की कि खालिद को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क व सहयोगियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी डोभाल ने कहा कि खालिद की गिरफ्तारी इस मामले की जांच में अहम मोड़ साबित होगी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

आयुक्त दीपक रावत ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

भीमताल । मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में सोमवार को आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने राज्य स्तरीय विद्यालयी शिक्षा फुटबॉल प्रतियोगिता 2025 (अंडर–19 बालक/बालिका वर्ग) का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। तीन दिवसीय इस आयोजन में रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा और वे प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन करेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

कालाढूंगी में सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत खो-खो प्रतियोगिता आयोजित

भीमताल । सांसद खेल महोत्सव के तहत सोमवार को कालाढूंगी के चकलुआ क्षेत्र में खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नैनीताल-उधमसिंह नगर के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को नशे से दूर रखने के साथ ही उनके शारीरिक और मानसिक विकास [more…]