Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
आचार्य शांता बेलवाल का हृदयाघात से आकस्मिक निधन, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
भीमताल । ग्राम पंचायत जंगलिया गांव निवासी आचार्य शांता कुमार बेलवाल (आयु लगभग 72 वर्ष) का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार बुधवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी सांसें थम गईं।आचार्य शांता कुमार बेलवाल अपने पीछे दो पुत्रों एवं पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट में किया गया, जहां पुत्रों ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर स्वजन, रिश्तेदारों व परिचितों ने [more…]
UKPSC से चयनित 178 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित अर्थ एवं संख्या, कृषि एवं उद्यान तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 178 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसमें अर्थ एवं संख्या विभाग के 117, कृषि विभाग के 12 उद्यान विभाग के 30 तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के 19 अभ्यर्थी शामिल है। उन्होंने नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी ईमानदारी, निष्ठा एवं समर्पण के साथ दायित्वों का निर्वहन कर उत्तराखंड को विकसित, आत्मनिर्भर एवं देश के अग्रणी राज्यों [more…]
भरत की दुकान में चाय का लुफ्त लेते माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
भरत की दुकान में चाय का लुफ्त लेते माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी – Bhimtal Express Skip to content Post navigation Meta
धामी बोले—जनता से सीधे संवाद ही हमारी ताकत, नैना देवी मंदिर होगा और भव्य
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार सुबह नैनीताल की ठंडी वादियों में मॉर्निंग वॉक के दौरान आम लोगों से सीधा संवाद किया। मुख्यस्थान नैना देवी मंदिर क्षेत्र एवं ठंडी सड़क रहे, जहां उन्होंने स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और स्कूली बच्चों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय चाय विक्रेता भरत की दुकान पर रुककर चाय भी पी और उसका हालचाल जाना।मॉर्निंग वॉक के बाद मुख्यमंत्री धामी ने मानस खंड मिशन के अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों [more…]
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दो दिवसीय ‘कलर्स ऑफ उत्तराखण्ड फ्लॉवर शो 2025’ का आयोजन
भीमताल। ग्राफ़िक एरा हिल यूनिवर्सिटी, भीमताल कैंपस में उत्तराखण्ड रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत दो दिवसीय ‘कलर्स ऑफ उत्तराखण्ड – फ्लॉवर शो 2025’ का आयोजन 26–27 नवम्बर को किया जा रहा है। आयोजन समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह भव्य आयोजन उत्तराखण्ड की अनूठी पुष्प-विविधता, प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक रंगों को समर्पित है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में अद्भुत एवं सृजनात्मक फ्लोरल इंस्टॉलेशन्स, थीम आधारित सुंदर प्रदर्शन, कई आकर्षक सेल्फी प्वाइंट्स तथा प्रदेश की प्रतिष्ठित नर्सरियों द्वारा पौधों की प्रदर्शनी एवं [more…]
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में वंदे मातरम् गायन के साथ मनाया गया संविधान दिवस
भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में संविधान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने संविधान में वर्णित अनुसूचियों, धाराओं व उपधाराओं पर जानकारी साझा की। कक्षा 9 के छात्र सागनिक डे, कक्षा 6 के सार्थक पांडे व ओजस्वनी नयाल ने अंग्रेजी में तथा कार्तिक पटवाल ने हिंदी में संविधान की संरचना, उद्देश्य, मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों पर अपने विचार रखे। कक्षा 3 की छात्रा दिविशा आर्या ने हिंदी में और मानवी ने अंग्रेजी में कविता प्रस्तुत की।विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक [more…]
भीमताल की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन
बस स्टेशन व उप जिला अस्पताल की मांग भीमताल । नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरण चंद्र बृजवासी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रेषित किया है।ज्ञापन में भीमताल को प्रमुख पर्यटन व तेजी से विकसित हो रहा आवासीय नगर बताते हुए कहा गया है कि प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के बावजूद यहां के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान होना पड़ रहा है।पहली मांग के रूप में सुव्यवस्थित रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना पर जोर देते हुए कहा गया कि बस स्टैंड न [more…]
पदमपुरी में तपोभूमि के पास शराब की दुकान खोलने पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा का विरोध, एसएसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग
भीमताल । विधानसभा भीमताल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. से मुलाकात कर पदमपुरी क्षेत्र एवं भीमताल विधानसभा में अवैध शराब बिक्री के मुद्दे पर ज्ञापन प्रेषित किया। मनोज शर्मा ने एसएसपी से पवित्र धार्मिक स्थल के निकट संचालित शराब की दुकान को तत्काल हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस नेता ने कहा कि धारी ब्लॉक के पदमपुरी में, जहाँ हिमालय के महान संत सोमबारी महाराज की तपोभूमि स्थित है, उसके आसपास कई सरकारी कार्यालय, बैंक और थोड़ी दूरी पर [more…]
सहकारिता मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, महिला समूहों को 17.72 करोड़ की सौगात
हल्द्वानी सहकारिता मेला बनेगा स्थानीय विकास व महिला सशक्तिकरण का मजबूत मंच : सीएम भीमताल । सहकारिता से पर्यटन विकास थीम पर हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेला 2025 बुधवार को महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों के सशक्तिकरण का बड़ा मंच बना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले में पहुंचकर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों व सहकारी समितियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा महिला समूहों को कुल 17.72 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार देने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा [more…]
विधायक कैड़ा ने किया 1 करोड़ 3 लाख की लागत से होने वाले आमडाली––भीमेश्वर मंदिर मोटर मार्ग डामरीकरण का शिलान्यास
भीमताल। भीमताल क्षेत्र के बोहराकून–आमडाली–तल्लीताल से भीमेश्वर मंदिर तक पहुँचने वाले मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की शुरुआत हो गई है। बुधवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने लगभग 1 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से होने वाले डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया।यह मोटर मार्ग लम्बे समय से बदहाल अवस्था में होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय व्यापारियों व पर्यटन से जुड़े लोगों ने मार्ग की दुर्दशा को [more…]
