Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

श्री बदरीनाथ धाम यात्रा संपन्न, आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी पहुंची श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ

ज्योर्तिमठ। मंगलवार 25 नवंबर को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद आज गुरूवार सुबह को योग बदरी पांडुकेश्वर से आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी सेना के बैंड के भक्तिमय उदघोष के साथ अपराह्न को श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ पहुंच गयी। अपने संदेश में श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी के गद्दी के ज्योर्तिमठ पहुंचने तथा श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के समापन पर शुभकामनाएं दी।बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि योग बदरी पांडुकेश्वर तथा श्री नृसिंह मंदिर ज्योर्तिमठ में बीकेटीसी दिशा निर्देशों के तहत [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री धामी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर संकलित पुस्तकों का किया विमोचन

देहरादून। राज्यपाल ले.ज.(से.नि) गुरमीत सिंह ने आज राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  के व्यक्तित्व व कृतित्व पर युवा लेखिका संभावना पंत द्वारा संकलित पुस्तकों पुष्कर धामीः हिमालय की जीवंत ऊष्मा और Pushkar Dhami: The Vibrant Heat of the Himalayas का विमोचन किया। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज (संभल), स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज और पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड भगत सिंह कोश्यारी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पुस्तकों का प्रकाशन प्रभात पब्लिकेशन और रूपा पब्लिकेशन द्वारा किया गया है। राज्यपाल ने पुस्तक की लेखिका संभावना पंत को [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस की 14 दिसम्बर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त

देहरादून। ’’वोट चोर गद्दी छोेड़’’ अभियान के तहत 14 दिसम्बर 2025 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की एक प्रदेशस्तरीय संचालन समिति गठित की गई है। समिति में गोदियाल के अलावा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, करन माहरा, डॉ. हरक सिंह रावत और विधायक काजी निजामुद्दीन को सम्मिलित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रैली को सफल बनाने के लिए जिलों और महानगरवार भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। पुरोला में विहारी लाल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी ने अलाव जलाने और रेन बसेरों में रजाई-कंबल की पुख्ता व्यवस्था करने के दिए निर्देश

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को प्रदेशभर के ठंड एवं शीतलहर से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों में अलाव जलाने के साथ ही रेन बसेरों में आवश्यक रजाई-कंबल आदि की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। अपने नैनीताल भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर जिले में टीमों को सक्रिय रखते हुए शहरों, कस्बों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि असहाय एवं बेघर लोगों को समय पर राहत मुहैया कराई जा सके। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों के साथ ही कस्बों में भी सायंकाल में ठंड अधिक होने पर [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

धैना ग्रामसभा में दोबारा बाघ का हमला, दो बकरियां ढेर – ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप

भीमताल । ग्रामसभा धैना में बाघ के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में आज फिर बाघ ने हमला कर मानसिंह की दो बकरियों को मार डाला। इससे पहले भी गणेश नेगी की तीन बकरियां बाघ द्वारा मारी जा चुकी हैं, जबकि जगत सिंह चिलवाल पर हमला कर बाघ उन्हें घायल कर चुका है।ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार घटनाओं के बावजूद वन विभाग की ओर से न तो अब तक क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है और न ही पीड़ित परिवारों को कोई मुआवजा दिया गया है। इससे [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सहकारिता मेले में महिलाओं व किसानों को मिला मंच, प्राकृतिक खेती और योजनाओं की दी जानकारी

भीमताल। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेले में गुरुवार को कृषि विभाग की गोष्ठी आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा ने किया। कृषि विभाग की डा. गीतांजलि बंगारी ने fसल बीमा, किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं की जानकारी दी, जबकि किसान विज्ञान केंद्र की डा. कंचन नैनवाल ने प्राकृतिक खेती के महत्व और रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।मेले में उद्यान क्षेत्र के प्रगतिशील किसान आनंदमणि भट्ट, कृषि क्षेत्र के शोभन सिंह और मत्स्य क्षेत्र में कार्य करने [more…]

उत्तराखण्ड

दिशा बैठक में सख्त हुए सांसद अजय भट्ट, योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी

जलजीवन मिशन और स्वास्थ्य सुविधाएं रही फोकस में भीमताल । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ धरातल पर उतारा जाए, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।सांसद अजय भट्ट ने सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित बैठक में पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, रोपवे, [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जनता दरबार, सौड़ के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी के प्रति जताया आभार

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल प्रवास के दौरान प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम सौड़ से पहुंचे ग्रामीणों ने पंगोट–देचौड़ी सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार द्वारा स्वीकृति मिल गई है। सड़क स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को यातायात सुविधा मिलने के साथ ही [more…]

उत्तराखण्ड

ठंड से बचाव की पुख़्ता व्यवस्था करें: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश,

रेन बसेरों में रजाई-कंबल और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के आदेश भीमताल । राज्य में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में असहाय एवं बेघर लोगों के लिए पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं। नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए तथा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त संख्या में रजाई-कंबल उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रत्येक जिले में टीमें सक्रिय रखी जाएं, जो शहरों, कस्बों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जमरानी में सड़क डामरीकरण के बीच खनन जारी, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

भीमताल । जमरानी क्षेत्र में एक ओर जहां सड़क डामरीकरण कार्य प्रगति पर है, वहीं दूसरी ओर खनन गतिविधियां भी जोरों पर जारी हैं। ग्रामवासियों का आरोप है कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी क्षेत्र में खनन कार्य बंद नहीं किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क डामरीकरण के दौरान लगातार चल रहा खनन न केवल सड़क की गुणवत्ता पर प्रभाव डाल रहा है, बल्कि स्थानीय पर्यावरण और जनजीवन पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। प्रशासन से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी खनन पर रोक न लगने [more…]