Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
पीआरडी स्वयंसेवकों को अब मिलेगा ₹2500 वर्दी भत्ता
देहरादून। प्रान्तीय रक्षक एवं विकास दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों के लिए वर्दी भत्ते में वृद्धि की गयी है। अब वर्दी भत्ते के लिए हर 2 साल में ₹1500 के बजाय ₹2500 दिए जाएंगे। सर्दी और गर्मी के अलग-अलग यूनिफॉर्म सेट भी तय कर दिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी स्वयंसेवकों के हित के लिए लगातार काम कर रही है। वर्दी भत्ते में यह वृद्धि उनके समर्पण और सेवा को सम्मान देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि चार धाम यात्रा समेत विभिन्न अवसरों पर पीआरडी स्वयंसेवकों ने शानदार [more…]
विज्ञान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्तराखण्ड कर रहा तेजी से प्रगति: निशंक
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर यूकॉस्ट द्वारा ग्राफिक एरा (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में 20वीं उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC 2025) के प्रारंभिक सत्र और विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य उद्घाटन किया गया । इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, नीति-निर्माताओं, नवाचारी उद्यमियों, युवा प्रतिनिधियों तथा समुदाय आधारित संगठनों ने भाग लिया, जिनका उद्देश्य भारत की वैज्ञानिक चेतना और आपदा-प्रबंधन क्षमता को और अधिक सुदृढ़ बनाना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने राज्य की वैज्ञानिक प्रगति, शिक्षा तथा नवाचार में बढ़ती उपलब्धियों [more…]
बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल सेवानिवृत्त
ज्योर्तिमठ। श्री बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी आचार्य राधाकृष्ण थपलियाल गुरूवार 27 नवंबर को अधिवर्षता एवं सेवा पूर्ण होने के बाद सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर देर शाम श्री नृसिंह मंदिर ज्योतिर्मठ कार्यालय सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में बदरीनाथ धाम रावल अमरनाथ नाथ नंबूदरी सहित बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गिरीश चौहान तथा अधिकारियों कर्मचारियों ने फूल माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट करने के पश्चात शॉल ओढ़ाकर धर्माधिकारी थपलियाल का सम्मान किया। अपने संदेश में बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने धर्माधिकारी के सेवानिवृत्ति अवसर पर शुभकामनाएं दी तथा उनके दीर्घ जीवन की कामना की। [more…]
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई – मसूरी, विकासनगर, देहरादून में अवैध प्लाटिंग-निर्माण पर चला बुलडोज़र, कई साइटें सील और ध्वस्त
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण, गैरकानूनी प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के बनाए जा रहे आवासीय व व्यावसायिक ढांचों के खिलाफ आज व्यापक अभियान चलाया। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और देहरादून के विभिन्न इलाकों में एमडीडीए की टीमों ने अवैध निर्माणों को सील किया और कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। एमडीडीए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और बिना अनुमति की प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आज की कार्रवाई उसी सख्ती का हिस्सा है, जिसे लागू करने के लिए प्राधिकरण लगातार [more…]
डीजी बंशीधर तिवारी ने सूचना अधिकारियों की बैठक में मीडिया से बेहतर समन्वय बनाने के दिए निर्देश
देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने जिला सूचना अधिकारियों को सरकार की जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी संचार रणनीति बनाकर पेशेवर दक्षता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मीडिया से बेहतर समन्वय बनाए रखने और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के भी निर्देश दिए। सूचना निदेशालय में आयोजित बैठक में महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी और कर्मचारी समन्वित रूप से कार्य करें तथा यह सुनिश्चित करें कि [more…]
PRSI डेलीगेशन ने मुख्यमंत्री को देहरादून में प्रस्तावित राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए दिया आमंत्रण
देहरादून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) के डेलीगेशन ने राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। आगामी 13, 14 एवं 15 दिसंबर को देहरादून में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय जनसंपर्क अधिवेशन के लिए मुख्यमंत्री को औपचारिक आमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को अधिवेशन का ब्रोशर भेंट करते हुए संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस वर्ष अधिवेशन का मुख्य विषय “विकसित भारत @ 2047 में जनसंपर्क की भूमिका” निर्धारित किया गया है। सम्मेलन में देशभर के विभिन्न [more…]
हरिद्वार कुंभ 2027: शाही स्नान की तिथियां घोषित
कुंभ के आयोजन के लिए गंगा किनारे पहली बार बैठक की गई संस्कृति के संरक्षण के लिए मुख्यमंत्री धामी द्वारा उठाए गए कदमों की संतजनों ने की सराहना हरिद्वार। हरिद्वार में 2027 में होने वाले कुंभ के भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरिद्वार में गंगा किनारे सभी 13 अखाड़ों के आचार्यों एवं संतगणों के साथ बैठक की। कुंभ के भव्य आयोजन के लिए पहली बार गंगा तट पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने 2027 कुंभ स्नान की महत्वपूर्ण तिथियों की घोषणा भी की। उन्होंने 14 जनवरी 2027 को मकर [more…]
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून को प्रदेश में प्रथम स्थान
देहरादून। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, उत्तराखण्ड द्वारा वर्ष 2025 के लिए किए गए मूल्यांकन एवं समग्र प्रदर्शन के आधार पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), देहरादून को पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान DLSA देहरादून की प्रभावी कार्यशैली, व्यापक जनसहभागिता, समयबद्ध सेवाओं, तथा न्याय तक समान पहुँच सुनिश्चित करने के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। 26 नवंबर2025 को , संविधान दिवस के अवसर पर माननीय उच्च न्यायालय, उत्तराखण्ड में आयोजित समारोह में मुख्य न्यायाधीश, उत्तराखण्ड गुहानाथन नरेन्दर द्वारा देहरादून DLSA को “बेस्ट DLSA ऑफ द स्टेट” ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। सचिव, जिला विधिक [more…]
स्टाइल आइकन और मिस्टर स्माइल 2025ः आत्मविश्वास से भरे युवाओं ने जजों के सामने दिया हुनर का परिचय
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से गुरुवार को कैंट रोड स्थित सेंट्रो मॉल में स्टाइल आइकन और मिस्टर स्माइल 2025 का आयोजन किया गया। इस मौके पर ऑडिशन के दौरान सलेक्ट हुए 24 फाइनलिस्ट ने जजेज के सामने रैंप वॉक की और अपना इंट्रोडक्शन भी दिया। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर पूर्व में कराए गए ऑडिशन राउंड में राज्यभर से सौ से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। रैंप वॉक और सब टाइटल्स के दौरान युवाओं ने आत्मविश्वास से भरे अंदाज़ में जजों के सामने अपने हुनर का परिचय दिया। इसके पश्चात गुरुवार को भी दो [more…]
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में कल से विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन और 20वां उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन
देहरादून। यूकाॅस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने आज देहरादून मे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस मे बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) द्वारा विश्व आपदा प्रबंधन शिखर सम्मेलन (WSDM 2025) तथा 20वाँ उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन (USSTC 2025) का आयोजन, 28 से 30 नवम्बर 2025 तक ग्राफिक एरा (डीम्ड-टू-बी) विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित किए जाएंगे। ये आयोजन हिमालयी क्षेत्र की पारिस्थितिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए वैश्विक विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं, वैज्ञानिक संस्थानों, नवोन्मेषकों, युवा नेतृत्व, आपदा प्रतिक्रिया एजेंसियों और समुदाय प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर भारत की वैज्ञानिक प्रणाली और आपदा प्रबंधन को सुदृढ़ [more…]
