Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
भीमताल आवास योजना की रुकी किस्तों पर कार्रवाई की मांग, सामाजिक कार्यकर्ता ने सौंपा ज्ञापन
भीमताल। नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2021-22 में चयनित आवास योजना के लाभार्थियों को अब तक किस्तों का भुगतान न होने से निर्माण कार्य ठप पड़े हैं। नौ वार्डों के प्रभावित परिवारों में इसको लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार नगर पालिका कार्यालय में गुहार लगाने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ।इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने चयनित परिवारों की आर्थिक व मानसिक [more…]
मल्लीताल बाजार में स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग, व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन
भीमताल । मल्लीताल बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों से बढ़ रहे खतरे को देखते हुए स्थानीय व्यापारियों ने स्पीड ब्रेकर निर्माण की मांग उठाई है। इसी क्रम में मंगलवार प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल भीमताल के अध्यक्ष एवं कुमाऊँ मंडल सह प्रभारी अखिलेश सेमवाल, वरिष्ठ व्यापारी प्रदीप पाठक और व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी ने अधिशासी अभियंता (AE) को ज्ञापन सौंपा।व्यापारियों ने बताया कि बाजार क्षेत्र से रोजाना बड़ी संख्या में महिलाएं, विद्यार्थी और स्थानीय लोग आवाजाही करते हैं, लेकिन कई वाहन चालक अत्यधिक रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना की आशंका [more…]
भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने किया देवनगर-पलड़ा डैम पर धरना प्रदर्शन, भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायत की
भीमताल । वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के देवनगर-पलड़ा गांव पहुँचे और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए डैम के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह डैम लगभग आठ महीने पहले आबादी के पास गधेरे में बनाया गया था, लेकिन बनने के दो महीने के भीतर ही टूट गया।मनोज शर्मा ने कहा कि डैम टूटने से ग्रामीणों के खेत बह गए, मकानों के लिए खतरा उत्पन्न हो गया और बगीचों की स्थिति भी गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग के [more…]
युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार दोपहर अचानक परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी। इस दौरान उन्होंने युवाओं का पक्ष सुना और कहा कि सरकार चाहती है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में सरकार ने इसी संकल्प के अनुसार काम किया है और युवाओं के मन में किसी भी तरह की शंका या संदेह नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं से भावुक अपील करते [more…]
मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र बैठक सम्पन्न
जिला स्वरोजगार अनुश्रवण समिति की बैठक भी आयोजित भीमताल । जिला उद्योग सभागार हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही कर निर्धारित अवधि में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहे लो.नि.वि., सिंचाई, जल संस्थान और खान विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी [more…]
जिलाधिकारी वंदना ने किया हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु रात-दिन कार्य करने के निर्देश भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में चल रहे सड़क सुधारीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अक्टूबर माह में सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए दिन-रात कार्य किया जाए।जिलाधिकारी ने एडीबी परियोजना के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने को कहा। UUSDA अधिकारियों को निर्देश दिए गए [more…]
गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति ने पर्यटन उद्यमियों को प्रदान किया “सैर सलीका पुरस्कार”
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर प्रकाश सिंह ने “जिम्मेदार पर्यटन” के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले पर्यटन उद्यमियों सहित अभिनव प्रयास करने ट्रैवल प्रेरकों को पर्वतीय पर्यटन एवं आतिथ्य अध्ययन केंद्र में पर्यटन दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला में “सैर सलीका पुरस्कार” प्रदान किए। गढ़वाल विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग द्वारा सैर सलीका अभियान वर्ष 2016 से पूरे देश के पर्यटन स्थलों पर शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है। इस अभियान को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा बेस्ट प्रैक्टिस की श्रेणी में रखा गया है।भारत सरकार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा भी [more…]
विश्व हृदय दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश में ‘कीप द बीट, लव योर हार्ट‘ थीम पर रंगारंग कार्यक्रम
देहरादून। विश्व हृदय दिवस (वल्र्ड हार्ट डे) के अवसर पर आज श्री महंत इन्दिरेश के सभागार में रंगारंग ‘कीप द बीट, लव योर हार्ट‘ थीम पर रंगारंग व शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के हृदय रोग विभागध्यक्ष प्रो डाॅ. तनुज भाटिया द्वारा स्वागत अभिभाषण से किया गया। उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व हृदय दिवस व उसके महत्व के विषय मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विश्वभर में 29 सितंबर विश्व हृदय दिवस के रूप मे मनाया जाता है। इसके उपरांत सरस्वती वंदना की गई। श्री गुरु राम राय इस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल [more…]
श्री बदरीनाथ और श्री केदारनाथ धाम में देर शाम मौसम ने ली करवट, बारिश से मौसम हुआ सर्द
श्री बदरीनाथ/ श्री केदारनाथ धाम। श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ यात्रा निरंतर चल रही है बीते दो तीन सप्ताह से धामों में धूप खिली रही मौसम सामान्य रहा आज देर शाम श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट ली है बादल छाने के बाद बूंदाबांदी तथा उसके बाद बारिश शुरू हो गयी। श्री केदारनाथ धाम से प्राप्त सामाचार के अनुसार शायंकाल पांच बजे बारिश हुई उसके बाद बारिश थम गयी लेकिन मौसम सर्द हो गया। बदरीनाथ धाम से बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि आज सोमवार शायंकाल छ:बजे बदरीनाथ धाम में आसमान में [more…]
मुख्यमंत्री धामी धरना स्थल पर पहुंचे, पेपर लीक प्रकरण की CBI जांच की संस्तुति
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को परेड ग्राउंड में आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचकर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी है। सोमवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री धामी अचानक, परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंच गए। यहां मुख्यमंत्री ने युवाओं का पक्ष सुनने के बाद कहा कि युवा इस त्योहारी सीजन में इतनी गर्मी के बीच आंदोलन कर रहे हैं, इससे खुद उन्हें भी अच्छा नहीं लग रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार का एक ही संकल्प है कि परीक्षा प्रक्रिया [more…]
