Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
पारंपरिक ज्ञान आधारित सामुदायिक सशक्तिकरण पर ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र में 200 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
देहरादून। स्थित ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित कार्यशाला “सशक्त समुदायों का निर्माण: पारंपरिक ज्ञान और प्रथाओं का उपयोग” तथा ब्रेन स्टॉर्मिंग सत्र सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। यू-कॉस्ट के तत्वावधान में हुए इस आयोजन में विभिन्न विश्वविद्यालयों, संस्थानों, वैज्ञानिक संगठनों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों सहित 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर आर.सी. सुंद्रियाल ने उद्घाटन उद्बोधन में हिमालयी जैव विविधता, सामुदायिक वन प्रबंधन, औषधीय पौधों के उपयोग और पारंपरिक कृषि प्रणालियों को जलवायु अनुकूलन का प्रभावी माध्यम बताया। सत्र की अध्यक्षता डॉ. डी.पी. उनियाल ने की। उन्होंने पारंपरिक जड़ी-बूटी आधारित [more…]
साईं सृजन पटल पत्रिका के 16वें अंक का प्रो. मैठाणी ने किया विमोचन
देहरादून। साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के 16वें अंक का विमोचन गढ़वाल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. डीडी मैठाणी ने रविवार को जोगीवाला में किया। प्रो.मैठाणी ने साईं सृजन पटल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए पत्रिका को उत्तराखंड की संस्कृति का ध्वजवाहक बताया। उन्होंने कहा कि पत्रिका के माध्यम से देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक और पर्यटन स्थलों की समुचित जानकारी पाठकों तक प्रत्येक माह पहुंचाई जा रही है। मुख्य संपादक प्रो.के.एल.तलवाड़ ने कहा कि पत्रिका अपने ध्येय वाक्य के अनुरूप उत्तराखंड की युवा प्रतिभाओं की कला और सृजन को बढ़ावा देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पत्रिका के प्रत्येक अंक में [more…]
पौड़ी की टीम प्रथम, चंपावत उपविजेता और रुद्रप्रयाग तृतीय स्थान पर रहा
देहरादून। उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (यू-कॉस्ट) द्वारा प्रदेश में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार तथा तकनीकी दक्षता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘प्रथम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग’ का भव्य आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के चयनित 13 जनपदों से आए छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी टीमों के रूप में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता की शुरुआत विद्यालय स्तर से होकर ब्लॉक स्तर तथा तदुपरांत जनपद स्तर तक हुई, जिसके पश्चात चयनित टीमों ने राज्य स्तरीय मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शोध एवं समस्या समाधान से संबंधित कुल सात विभिन्न [more…]
उत्तराखंड वन विभाग को मिला नया मुखिया
देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग को नया मुखिया मिल गया है। राज्य सरकार ने अब रंजन कुमार मिश्र को प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) नियुक्त किया है। रंजन कुमार मिश्र वर्ष 1993 बैच के आईएफएस अधिकारी हैं। अब तक समीर सिन्हा के पास हाॅफ की जिम्मेदारी थी। वे आज ही सेवानिवृत्त हुए हैं।
आपदा के बाद आंकलन के बजाय पूर्व चेतावनी और प्राकृतिक सुरक्षा प्रणालियों की बेहतर समझ विकसित करनी होगी: राज्यपाल
देहरादून। विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन 2025 के अंतिम दिन नवाचार, समावेशन और आपदा प्रबंधन विषयों पर केंद्रित सत्रों का आयोजन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल ले.ज.(रि.) गुरमीत सिंह रहे। राज्यपाल ने कहा कि विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन एक आयोजन नहीं अपितु आपदा प्रबंधन और मानवता की सेवा के लिए एक आन्दोलन है। आपदा के बाद आंकलन के बजाय हमें पूर्व चेतावनी और प्राकृतिक सुरक्षा प्रणालियों की बेहतर समझ विकसित करनी होगी। उन्होंने कहा आपदाओं का समाधान राजनीतिक इच्छाशक्ति, नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता तथा आधुनिक तकनीकों के संतुलित प्रयोग से निकलेगा। आपदा प्रबंधन संतुलन और स्थिरता का विज्ञान [more…]
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी, गन्ना मूल्य में 30 रुपए की वृद्धि
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेराई सत्र 2025–26 के लिए उत्तराखण्ड राज्य की चीनी मिलों द्वारा क्रय किए जाने वाले गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य में वृद्धि को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार का लक्ष्य किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण को गति देना है और यह सुनिश्चित करना है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का पूर्ण और उचित मूल्य समय पर प्राप्त हो। इसी उद्देश्य के तहत वर्ष 2024–25 की तुलना में इस वर्ष गन्ना मूल्य में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की गई है। गत पेराई सत्र 2024–25 में अगेती प्रजाति का राज्य परामर्शित मूल्य [more…]
उत्तराखंड PCS मेंस का रिजल्ट घोषित
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा ‘उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य सिविल /प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024’ की मुख्य (लिखित) परीक्षा 02 फरवरी, 2025 से 05 फरवरी, 2025 तक एवं सामान्य अध्ययन प्रथम प्रश्नपत्र की पुनः परीक्षा 14 मई, 2025 को सम्पादित की गयी। मुख्य (लिखित) परीक्षा के प्राप्ताकों के आधार पर इन अभ्यर्थियों को पदवार साक्षात्कार परीक्षा हेतु औपबंधिक रूप से सफल घोषित किया गया है।
SGRR मेडिकल काॅलेज में राज्यस्तरीय रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न
देहरादून। श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय ‘रेडियोलॉजी एंड इमेजिंग कॉन्फ्रेंस 2025 (उत्तराखण्ड चैप्टर) कॉलेज के सभागार में प्रथम दिवस के कार्यक्रम सफलतापूर्वक हुए। देशभर से आए रेडियोलॉजिस्ट, मेडिकल विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, रेजिडेंट डॉक्टरों और युवा शोधकर्ताओं की सहभागिता ने कार्यक्रम को ज्ञान-आदान-प्रदान और शोध-उन्मुख चर्चा का प्रभावशाली मंच बनाया। इस सम्मेलन का मुख्य विषय ‘कार्डियक इमेजिंग’ रहा, जिसमें आधुनिक तकनीकों, नवीन शोध, इमेजिंग प्रोटोकॉल और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। करीब 150 प्रतिभागियों ने इस आयोजन में प्रतिभाग किया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डाॅ. अशोक नायक, प्राचार्य, श्री [more…]
MDDA की सख्त कार्रवाई, अवैध प्लाटिंग और निर्माण पर चला बुलडोज़र, 22 बीघा में ध्वस्तीकरण
देहरादून। मसूरी–देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज अवैध निर्माण और गैरकानूनी प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण क्षेत्र में कई स्थानों पर ध्वस्तीकरण और सीलिंग अभियान चलाया। लगातार बढ़ रहे अनधिकृत निर्माणों पर रोक लगाने के उद्देश्य से एमडीडीए की टीम सुबह से ही मैदान में उतरी और बिना स्वीकृत मानचित्र के किए जा रहे निर्माणों को चिन्हित कर कार्रवाई की। सबसे बड़ी कार्रवाई जस्सोवाल, चकराता रोड क्षेत्र में की गई, जहां रोशन नेगी द्वारा लगभग 22 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। एमडीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरी प्लाटिंग व्यवस्था को ध्वस्त कर [more…]
अवतार चौहान राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी के जिलाध्यक्ष निर्वाचित
उत्तरकाशी। राजकीय शिक्षक संघ उत्तरकाशी के द्विवार्षिक जनपदीय अधिवेशन में आज नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। अवतार सिंह चौहान अध्यक्ष और बलवंत असवाल जिला मंत्री चुने गए। नई कार्यकारिणी के लिए आज सुबह 8 बजे जिला मुख्यालय उत्तकाशी में मतदान शुरू हुआ, जो दोपहर तक चला। जिलेभर से आए 1148 शिक्षकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर अवतार सिंह चौहान विजयी रहे। जबकि, बलवंत असवाल लगातार दूसरी बार जिला मंत्री चुने गए। इसके अलावा मुकेश चन्द्र नौटियाल उपाध्यक्ष, हंसी जोशी महिला उपाध्यक्ष और संदीप बंधानी संयुक्त मंत्री चुने गए। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवतार सिंह चौहान ने सभी [more…]
