Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से ऋषिकेश बाईपास सहित कई अन्य मार्गों के निर्माण के प्रस्तावों को स्वीकृति देने का किया अनुरोध

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में ऋषिकेश बाईपास, अल्मोड़ा-दन्या-पनार-घाट मार्ग, ज्योलिकोट-खैरना-गैरसैंण-कर्णप्रयाग मार्ग और अल्मोड़ा-बागेश्वर-काण्डा-उडियारी बैंड मार्ग के निर्माण से संबंधित प्रस्तावों के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित राज्य के अनेक महत्वपूर्ण मामलों को प्रमुखता से उठाते हुए राज्य के प्रस्तावों को स्वीकृति दिए जाने का अनुरोध किया। बैठक में बताया गया कि ऋषिकेश बाईपास परियोजना-राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-07 के अंतर्गत तीनपानी से योगनगरी होते हुए खारास्रोत तक 12.67 किमी लंबाई में चार लेन बाईपास [more…]

उत्तराखण्ड

मेहरागांव में तेंदुए ने कुत्ते को बनाया निवाला

लोगों के सामने से उठा ले गया कुत्ता भीमताल(नैनीताल)‌। मेहरागांव में रविवार की शाम 4.30 बजे तेंदुआ एक कुत्ते को उठा ले गया। सभासद नीरज रैकुनी ने कुत्ते को ले जाते हुए देख तेंदुए के पीछे दौड़कर शोर मचाया तो तेंदुआ कुत्ते को छोड़ गया‌। लेकिन कुत्ता तब तक मर गया था। सभासद नीरज रैकुनी ने बताया कि तेंदुए ने एडवोकेट राजेंद्र पाठक के कुत्ते को हमला कर मार दिया। रैकुनी ने कहा कि मेहरागांव में तेंदुए का आतंक बना हुआ है‌। उन्होंने कहा कि तेंदुआ क्षेत्र में घरों के पास दिख रहा है। [more…]

उत्तराखण्ड

अपर जिलाधिकारी के आदेश भी बेअसर, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

भीमताल। गत दिनों अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा नैनीताल जनपद में रात्रि विश्राम कार्यक्रम के तहत चौपाल का आयोजन किया गया था। चौपाल में ग्रामीणों ने कृषि भूमि को जंगली जानवरों से बचाने तथा बंदरों द्वारा खेती को भारी नुकसान पहुंचाए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर अपर जिलाधिकारी ने दूरभाष के माध्यम से एसीएफ नैनीताल को बंदरों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने तथा आवश्यक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए थे।इसके बावजूद पंद्रह दिन बीत जाने के बाद भी ग्राम पंचायत क्षेत्र में वन विभाग की ओर से कोई [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आदमखोर गुलदार के आतंक पर विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, शीघ्र कार्रवाई की मांग

भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ एवं भीमताल ब्लॉक के विभिन्न गांवों में बढ़ते आदमखोर बाघ व गुलदार के आतंक से अवगत कराया। विधायक ने बताया कि बीते दिनों धारी ब्लॉक के तल्ली दिनी तथा ओखलकांडा ब्लॉक के चमोली क्षेत्र में बाघ/गुलदार के हमले में दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। इन घटनाओं के बाद से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शैक्षिक भ्रमण पर जायेंगे पीएम-श्री विद्यालयों के छात्र-छात्राएं

प्रत्येक पीएम-श्री विद्यालय से दो-दो छात्र-छात्राओं का होगा चयन देहरादून। सूबे के 207 पीएम-श्री विद्यालयों के 977 मेधावी छात्र-छात्राएं अन्तर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण पर भेजे जायेंगे। इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को वैज्ञानिक अनुसंधान केन्द्रों, अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र, खेल प्रशिक्षण संस्थान, प्रौद्योगिकी संस्थान, सांस्कृतिक व विरासत स्थल सहित संगीत व कला अकादमी का भ्रमण कराया जायेगा। राज्य सरकार ने शैक्षिक भ्रमण के लिये 3 करोड़ 6 लाख की धनराशि स्वीकृत कर दी है। शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन आगामी 15 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के मध्य किया जायेगा। इसके लिये सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

अंकिता हत्याकांड को लेकर तल्ली गरगड़ी में उग्र प्रदर्शन, सीबीआई जांच व दोषियों को फांसी की मांग

भीमताल। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्राम तल्ली गरगड़ी में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने, हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने तथा दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। महिलाओं का गुस्सा चरम पर दिखाई दिया। प्रदर्शन में “दोषियों को फांसी दो”, “आज दो अभी दो”, “अंकिता को न्याय दो” जैसे नारे गूंजते रहे।प्रदर्शन को संबोधित करते हुए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने कृषि मंत्री से की मुलाकात, किसानों को उचित आलू बीमा राशि दिलाने की उठाई मांग

भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने देहरादून में कृषि एवं उद्यान मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के किसानों को आलू फसल बीमा की उचित राशि दिलाने की मांग उठाई। विधायक ने कहा कि भीमताल विधानसभा के रामगढ़, धारी, भीमताल व ओखलकांडा विकासखंड काश्तकार बहुल क्षेत्र हैं, जहां ग्रामीण पूरी तरह खेती पर निर्भर रहकर अपना जीवन यापन करते हैं।विधायक कैड़ा ने बताया कि किसानों ने अपनी आलू फसल का बीमा कराया था, जिसमें प्रति किसान लगभग पांच हजार रुपये प्रीमियम जमा किया गया, लेकिन इसके सापेक्ष मात्र 1150 रुपये [more…]

उत्तराखण्ड

नये शिक्षा सत्र में प्रवेश शुल्क बढ़ाने वाले विद्यालयों पर करेंगे कार्यवाही

मुख्य शिक्षाधिकारी ने निजी विद्यालयों के लिए तय किए मानक भीमताल(नैनीताल)। शिक्षा विभाग की ओर से वर्ष 2025 में नये शिक्षा सत्र में निजी स्कूल संचालकों पर प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाने और एनसीआरटी की किताबें ही लागू करने को लेकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्य शिक्षाधिकारी गोविंद जयसवाल ने जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों को पत्र भेजकर नये शिक्षा सत्र में प्रवेश शुल्क नहीं बढ़ाने, एनसीआरटी की पुस्तकें लागू करने, स्कूली बच्चों को ड्रेस कोड और पुस्तकें विद्यालय से ही खरीदने के विवश नहीं करने को कहा है। सीईओ ने कहा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

घास काटने जंगल गई महिला की खाई में गिरकर मौत

गोचर।  रावलनगर, गौचर की एक महिला आज सुबह जंगल में घास काटते समय खाई में गिर गई। महिला की मौत हो गई। एसडीआरएफ ने महिला के शव को खाई से निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया। आज शाम करीब पौने छह बजे एसडीआरएफ की गोचर पोस्ट को सूचना मिली की किरण देवी पत्नी प्रकाश सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी- रावलनगर, गौचर, चमोली सुबह जंगल में घास लेने गई थी, जो देर सायं तक घर वापस नहीं लौटी है। सूचना पर इंस्पेक्टर कर्ण सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन हेतु तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सघन सर्चिंग के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड माल्टा महोत्सव का किया शुभारंभ, माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजकीय उद्यान सर्किट हाउस गढ़ीकैंट में उत्तराखंड  माल्टा महोत्सव का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने राज्य में माल्टा के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए माल्टा मिशन शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली में भी राज्य की ओर से माल्टा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने अपनी धर्मपत्नी गीता पुष्कर धामी के साथ विभिन्न जनपदों के माल्टा एवं नींबू प्रजाति के फलों की प्रदर्शनी का अवलोकन कर माल्टा एवं नींबू की खटाई सहित नींबू प्रजाति के फलों से बने विभिन्न उत्पादों का स्वाद भी लिया। [more…]