Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

आपदा में गलत सूचना का प्रसार घातक: नेगी

देहरादून। आपदा के दौरान गलत सूचनाओं का प्रसार काफी घातक है। सही सूचनाओं का प्रसार समस्याओं के समाधान में सहूलियत प्रदान करता है। अगर समय रहते सही सूचना काे प्रसारित कर दिया जाए और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोक दिया जाए तो इससे आपदा पीड़ितों के दर्द को एक हद तक कम किया जा सकता है। यह बातें सहायक निदेशक सूचना/ जिला सूचना अधिकारी बद्री प्रसाद नेगी ने शनिवार को उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के कार्यक्रम के दौरान कही। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की जिला इकाई देहरादून की तरफ से आयोजित ” आपदा और मीडिया का दायित्व” विषय पर आयोजित गोष्ठी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

गालीबाज ग्राम पंचायत विकास अधिकारी निलंबित

हरिद्वार। जिला पंचायत राज अधिकारी ने खानपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अकिंत कुमार को निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया पर उनकी एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई थी, जिसमें वह फोन पर किसी व्यक्ति से गाली-गलौच करते हुए सुनाई दे रहे हैं। विभाग ने उनसे स्पष्टीकरण मांग था, लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण नहीं दिया। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अंकित कुमार को तत्काल प्रभाव से निलम्बित करते हुए सहायक विकास अधिकारी (पं०) बहादराबाद के कार्यालय में सम्बद्ध किया गया है। जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह की ओर से जारी निलम्बन आदेश में कहा गया है कि निलम्बन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में बम्पर प्रमोशन, देखें आदेश

देहरादून। शिक्षा विभाग में 52 प्रशासनिक अधिकारियों (वेतनमान 44900-142400, लेवल-7) को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी (राजपत्रित) (वेतनमान 47600-151100, लेवल-8) के पद पर पदोन्नति देने के साथ ही नए स्थलों पर तैनाती दी गई है।

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दून पुस्तकालय में ‘आवारा कदम अनजान रास्ते’ का लोकार्पण और चर्चा

देहरादून। देहरादून का ‘दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र’ एक बार फिर आज एक साहित्यिक और बौद्धिक चेतना के उत्सव का साक्षी बना। आज सायं केंद्र के सभागार में एक विचारोत्तेजक आयोजन में लेखक शूरवीर रावत की नवीनतम कृति “आवारा कदम अनजान रास्ते” के लोकार्पण व उस पर चर्चा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । यह आयोजन न केवल एक पुस्तक प्रकाशन का एक उत्सव था बल्कि हिमालय की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यावरणीय धरोहर को समझने और उसकी गहराई में उतरने का एक अनूठा अवसर भी था। इस यात्रा वृतांत में लेखक ने हिमालय के विभिन्न क्षेत्रों की बीस यात्राओं को चित्रित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर प्रदेशभर में मेडिकल स्टोर्स पर FDA की छापेमारी 

देहरादून। बच्चों की सुरक्षा और जनस्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड सरकार ने प्रदेशभर में प्रतिबंधित कफ सिरप और औषधियों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफ.डी.ए.) की संयुक्त टीमें प्रदेश के सभी जिलों में मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों की औषधि दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही हैं। यह अभियान हाल ही में राजस्थान और मध्य प्रदेश में खांसी की दवा (कफ सिरप) के सेवन से बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद शुरू किया [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षा विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर फैलाई जा रही अफवाहें निराधार

देहरादून। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने स्पष्ट किया है कि शिक्षा विभाग की नियुक्ति एवं स्थानान्तरण संबंधी प्रक्रियाओं को लेकर सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर फैलायी जा रही अफवाहें पूरी तरह निराधार, भ्रामक एवं असत्य हैं। डॉ. सती ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य शैक्षिक (अध्यापन संवर्ग) राजपत्रित सेवा नियमावली 2022 के अंतर्गत राजकीय इंटर कालेजों में प्रधानाचार्य के 692 पदों (50 प्रतिशत) को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग, हरिद्वार के माध्यम से सीमित विभागीय परीक्षा द्वारा भरा जाना है। इस संबंध में आयोग द्वारा विज्ञप्ति प्रकाशित की जा चुकी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की तिथि निर्धारित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

UKSSSC: एक और भर्ती परीक्षा से पहले संदिग्ध अभ्यर्थी गिरफ्तार

देहरादून। दून पुलिस ने फर्जी तरीके से यूकेएसएसएससी की परीक्षा देने की योजना बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परीक्षा के लिए निर्धारित उम्र निकलने के कारण अभिलेखों में फर्जीवाडा कर एक ही परीक्षा के लिए तीन परीक्षा केन्द्रों से आवेदन किया था। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की 05 अक्टूबर 25 को प्रस्तावित सहकारी निरीक्षक, वर्ग-2/सहायक विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के डाटा परीक्षण के दौरान आयोग को एक अभ्यर्थी के अभिलेख संदिग्ध प्रतीत हुए, जिस पर आयोग ने अभ्यर्थी के अभिलेखों की जांच करने के लिए पुलिस को पत्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को परेड ग्राउंड में 50वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। 10 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में देश के 28 राज्यों से 54 टीमों के लगभग एक हजार से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन को इस आयोजन के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार देवभूमि उत्तराखंड में सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है, जो राज्य के लिए गौरवपूर्ण एवं ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी में आपदा में सहयोग वाले कर्मचारियों को किया सम्मानित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पटेलनगर स्थित राजकीय दून मेडिकल कॉलेज में अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित ’’प्राइड मूवमेंट सम्मान समारोह’’ में आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में योगदान देने पर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, आईटीबीपी के कर्मियों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि ये सम्मान ऐसे कर्मियों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है, जिन्होंने आपदा के दौरान राहत एवं बचाव अभियान में अपनी जान की परवाह किए बिना योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम उत्तराखंड की बात करते हैं, तो केवल इसके प्राकृतिक सौंदर्य और आध्यात्मिकता की ही नहीं, बल्कि [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

युवाओं के लिए स्वरोजगार का बेहतर जरिया बन रही पर्यटन विभाग की होम स्टे योजना

चमोली। पर्यटन विभाग की ओर से संचालित होम स्टे योजना राज्य में युवाओं के बेहतर स्वरोजगार का जरिया बन रही हैं। विभाग की ओर से योजनाओं माध्यम से युवाओं को अनुदान प्रदान कर घर पर ही स्वरोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिससे पलायन पर प्रभावी रोक लगने के साथ ही युवा अपने ही घर पर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं। उत्तराखंड सरकार की ओर से राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार सृजन की मंशा से वर्ष 2018 में दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास विकास योजना (होम स्टे योजना) का शुभारंभ किया। जिसके तहत [more…]