Category: उत्तराखण्ड
इस केटेगरी में आप उत्तराखण्ड से जुड़े समाचारों को पढ़ सकते हैं
विधायक कैड़ा ने किया गलनी-खनश्यू उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का समापन
तीन दिवसीय मेले में उमड़ा जनसैलाब, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर झूमे ग्रामीण भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम गलनी, त्रिवेणी संगम खनश्यू में आयोजित तीन दिवसीय उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने कार्यक्रम का विधिवत समापन किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद पलड़िया द्वारा किया गया।महोत्सव के तीसरे दिन उत्तरायणी कौतिक को देखने के लिए हजारों की संख्या में ग्रामीण पहुंचे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए कहा कि अपनी लोक संस्कृति और [more…]
नए भू-लेख पोर्टल के कारण ऑनलाइन खतौनी अपडेट में देरी
तहसीलदार कुलदीप पाण्डे बोले—दाखिल-खारिज की कार्यवाही सुचारु रूप से जारी भीमताल । तहसील हल्द्वानी अंतर्गत दाखिल-खारिज की कार्यवाही नियमानुसार लगातार संचालित की जा रही है। तहसीलदार कुलदीप पाण्डे ने बताया कि दाखिल-खारिज के आदेश पारित होने के उपरांत संबंधित प्रविष्टि आर-6 पंजिका में दर्ज की जाती है, जिसके बाद भू-लेख पोर्टल पर डाटा अपलोड कर खतौनी में ऑनलाइन प्रदर्शित किया जाता है।उन्होंने बताया कि शासन द्वारा नया भू-लेख पोर्टल लॉन्च किए जाने के कारण वर्तमान में कुछ प्रकरणों में खतौनी का डाटा ऑनलाइन प्रदर्शित नहीं हो पा रहा है। इस तकनीकी समस्या के समाधान [more…]
सुयालबाड़ी में विधिक साक्षरता व निःशुल्क चिकित्सा शिविर, ग्रामीणों को मिली कानून व स्वास्थ्य की जानकारी
भीमताल । माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशों तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल/जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत भवन सुयालबाड़ी में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता के साथ निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में सिविल जज (सी.डी.)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल ने ग्रामीणों को बाल अधिकार संरक्षण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों को दुर्व्यवहार, शोषण, हिंसा, उपेक्षा व भेदभाव से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, जिससे उन्हें सुरक्षित वातावरण मिले और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित [more…]
उत्तराखंड का एक और लाल शहीद
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड का एक और लाल देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया। जनपद रुद्रप्रयाग के आगर, दशज्यूला गांव निवासी 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार रविन्द्र सिंह आगर, दशज्यूला कल अरुणाचल प्रदेश में भारत मां की सेवा करते हुए शहादत को प्राप्त हो गए।उनका पार्थिव शरीर आज रात्रि में रुद्रप्रयाग आर्मी कैंप में लाया जाएगा और कल 20 जनवरी 26 को प्रातः 7 बजे पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला लाया जाएगा। उसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि रुद्रप्रयाग संगम पर की जाएगी।
उत्तरायणी टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे विधायक कैड़ा, गौनियारो में खेल मैदान निर्माण की घोषणा
भीमताल । ग्राम सभा गौनियारो में युवाओं द्वारा आयोजित उत्तरायणी टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के चौथे दिन विधायक राम सिंह कैड़ा ने प्रतिभाग कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता बीते चार दिनों से क्षेत्रीय युवाओं के सहयोग से आयोजित की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और ग्रामीणों की भागीदारी देखी गई।इस अवसर पर विधायक कैड़ा ने उपस्थित युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा [more…]
उत्तराखंड के इन तीन ब्लाकों में 21 जनवरी तक स्कूलों में अवकाश घोषित
नैनीताल। नैनीताल जनपद के धारी, ओखलकांडा और रामगढ़ विकास खंडों में वन्य जीव-मानव संघर्ष की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने इन तीनों विकासखंडों में 19 से 21 जनवरी 2026 तक स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
दिगम्बर सिंह नेगी उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष निर्वाचित
देहरादून। उप निबंधक के निर्देश पर आज उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुए। दिगम्बर सिंह नेगी अध्यक्ष, गोविन्द सिंह बिष्ट वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह रावत कनिष्ठ उपाध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह बिष्ट कोषाध्यक्ष, धर्म सिंह रावत उप कोषाध्यक्ष, सोहन सिंह नेगी महासचिव, विक्रम पुण्डीर सहायक महासचिव, चंद्र पाल सिंह जमवाल और शेखर नेगी संगठन सचिव तथा परमेश्वरी रावत सांस्कृतिक सचिव चुने गए। चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह बिष्ट तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी एसएस गुसाईं और भगवान सिंह नेगी की देखरेख में संपन्न हुए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए समाज की [more…]
‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के तहत कृषि उत्पादों के निर्यात में जिलों की सक्रिय भागीदारी जरुरी: गर्ब्याल
देहरादून। सचिव ग्राम्य विकास धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना, मुख्यमंत्री सीमांत क्षेत्र विकास कार्यक्रम एवं वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में जनपदों द्वारा स्वीकृति हेतु भेजी गई योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। सचिव ने निर्देश दिए कि विगत वर्ष की लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किया जाए तथा सभी प्रस्तावित योजनाओं की इकाई लागत विभागीय मानकों के अनुरूप ही निर्धारित की जाए, जिससे योजनाओं की दक्षता बढ़े और सरकारी संसाधनों का समुचित उपयोग सुनिश्चित हो। प्रशिक्षण से संबंधित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने [more…]
इस साल नहीं होगी श्री नंदा देवी राजजात
गोपेश्वर। इस वर्ष अगस्त-सितंबर माह में प्रस्तावित श्रीनंदा देवी राजजात 2026 को स्थगित करते हुए 2027 के लिए प्रस्तावित किया गया है। अब बसंत पंचमी को राजजात का नया कार्यक्रम जारी किया जाएगा। आज कर्णप्रयाग में अध्यक्ष डॉ. राकेश कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित श्रीनंदा देवी राजजात समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बताया गया कि इस साल मलमास होने के कारण यात्रा सितंबर के अंत में समाप्त होने, यात्रा समाप्ति पर बुग्यालों में बर्फ होने, पड़ावों पर ढांचागत सुविधा के कार्य नहीं होने और प्रशासन के पुनर्विचार पत्र पर यह निर्णय लिया गया है। बैठक [more…]
बड़कोट पुलिस ने 710 ग्राम चरस के साथ दो तस्करों को दबोचा
बड़कोट। थाना बड़कोट पुलिस ने शनिवार रात को दोबाटा के पास अल्टो कार से चरस की तस्करी करते दो तस्करों हरदयाल पुत्र हीरपाल चंद निवासी ग्राम मठृ, पुरोला और प्रदीप राणा पुत्र उपेन्द्र निवासी ग्राम कुंशाला, बड़कोट को 710 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद चरस की कीमत करीब 1.40 लाख रुपए बताई जा रही है। दोनों के विरुद्ध थाना बड़कोट पर 8/20/60 NDPS Act के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
