Author: Chaiwala
विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के हरीनगर, खेलागाड़ा, मज्यूली, पहाड़पानी, शिलालेख सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनता की समस्याएं सुनी।ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पेयजल व खराब सड़कों सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल लाइनों के कार्य को गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। [more…]
पत्रकारिता की विश्वसनीयता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : हल्द्वानी मीडिया सेंटर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी
भीमताल । राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को सूचना विभाग की ओर से हल्द्वानी मीडिया सेंटर में “बढ़ती गलत सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के संचालन एवं वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में वक्ताओं ने फेक न्यूज़, डिजिटल माध्यमों के दबाव, बदलते मीडिया स्वरूप और पत्रकारिता की साख पर विस्तार से विचार रखे।डीआईओ जोशी [more…]
जमरानी बांध से भीमताल ब्लॉक में पर्यटन व रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे : डॉ. हरीश सिंह बिष्ट
भीमताल : ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने शनिवार को भीमताल ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।डॉ. बिष्ट ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे समय–समय पर परियोजना की निगरानी कर कार्य की गति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर नजर रखें। उन्होंने [more…]
जिलाधिकारी रयाल सख़्त: राजस्व वादों पर चलेगा विशेष अभियान, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश
भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में राजस्व कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले की कानून व्यवस्था, विभिन्न न्यायालयों में लंबित वादों की स्थिति, अभियोजन एवं राजस्व कार्यों, भू-राजस्व वसूली, विविध देय, सामान्य देय, मुख्यमंत्री घोषणाएं, सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि न्यायिक एवं राजस्व कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखा जाए। सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से अपने-अपने न्यायालयों में बैठें और माह में [more…]
भीमताल विधानसभा में भ्रष्टाचार व अव्यवस्थाओं पर बरसे हरीश पनेरू, लचर शिक्षा व्यवस्था सुधारने का किया आह्वान
भीमताल । पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र में अन्याय, अत्याचार और भ्रष्टाचार चरम पर है, लेकिन गौनियारो की जनता इस व्यवस्था को सुधारने के लिए सबसे आगे खड़ी है। वह शुक्रवार को ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम गौनियारो में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाली बाल प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों एवं ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।पनेरु ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की व्यवस्था बदहाल है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए लोगों [more…]
नैनीताल में अधिवक्ताओं का पूर्ण कार्य बहिष्कार, बार काउंसिल के आव्हान पर न्यायिक कार्य ठप
भीमताल । बार काउंसिल के आव्हान पर शनिवार को प्रदेशभर में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार किया। नैनीताल बार संघ ने भी इस बंद का समर्थन करते हुए पूरे दिन न्यायिक कार्यों से स्वयं को विरत रखा, जिस कारण न्यायालय परिसर सूना रहा और न्यायिक कार्य लगभग ठप रहे। कार्य बहिष्कार के तहत नैनीताल न्यायालय परिसर में आयोजित सभा में अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। बार संघ के सचिव दीपक रुबाली ने कहा कि अधिवक्ताओं को अपने अधिकारों व समस्याओं को लेकर संगठित रहना होगा, तभी [more…]
शहीद की विधवा को पेट्रोल पंप आवंटन में विलंब पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, पीएफ घोटाले पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश
भीमताल । कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने भूमि विवाद, धोखाधड़ी, शहीद की विधवा को पेट्रोल पंप आवंटन में विलंब तथा श्रमिकों के पीएफ कटौती के बाद धनराशि जमा न किए जाने जैसे गंभीर मामलों पर कड़ा रुख अपनाया। कई मामलों में मौके पर ही त्वरित निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान बीएसएफ के शहीद कमांडेंट स्व. एस.के. बमेठा का प्रकरण प्रमुखता से उठा। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान शहादत देने वाले स्व. बमेठा को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया [more…]
विधायक कैड़ा ने आपदा मद से धनराशि स्वीकृति व किसानों की समस्याओं के समाधान की रखी मांग
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विकास भवन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के साथ बैठक कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हुई भारी बरसात के कारण ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉकों में किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही अनेक सड़कों, पुलों व स्कूलों को भी आपदा से गंभीर क्षति पहुंची है।विधायक कैड़ा ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, मार्गों, स्कूलों व अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत की [more…]
भूकंप मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी, सेंचुरी पेपर मिल व बल्यूटिया काम्प्लेक्स सर्वाधिक प्रभावित
भीमताल। राज्य स्तरीय भूकंप आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को सुदृढ़, प्रभावी और गुणवत्तापरक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद नैनीताल में व्यापक भूकंप मॉक ड्रिल किया गया। पूर्वाह्न 9:59 बजे भूकंप आने की सूचना पर पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया। मॉक ड्रिल के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल दर्ज की गई, जिसका प्रभाव जनपद के सात प्रमुख स्थलों पर मान लिया गया।इन स्थलों में बीडी पांडे हॉस्पिटल मल्लीताल नैनीताल, बल्यूटिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नैनीताल रोड हल्द्वानी, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं, राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, खैरना बाजार श्री कैंची धाम, नगर पालिका [more…]
नगर पालिका की सीमा बढ़ाने व भूमि हस्तांतरण को लेकर अध्यक्ष सीमा टम्टा ने डीएम से की मुलाकात
भीमताल । नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने सभासदों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर की समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्ष सीमा टम्टा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के विस्तार के बिना बढ़ती आबादी की मूलभूत सुविधाओं का सुचारू प्रबंधन संभव नहीं है। उन्होंने नगर पालिका की सीमा बढ़ाने की मांग उठाई और कहा कि आसपास की सरकारी भूमि को नगर विकास के लिए नगर पालिका के सुपुर्द किया जाए, ताकि पार्किंग, सामुदायिक भवन एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का समुचित विकास किया जा सके।प्रतिनिधिमंडल ने नगर की भीड़भाड़ [more…]
