Author: Chaiwala
बाल यौन शोषण की रोकथाम को लेकर पदमपुरी में जागरूकता, छात्रों को बताए कानूनी अधिकार
भीमताल । “बाल यौन शोषण, दुर्व्यवहार और हिंसा की रोकथाम और उपचार के लिए विश्व दिवस” के अवसर पर धारी ब्लॉक के संत सोमवारी महाराज राजकीय इंटर कॉलेज, पदमपुरी में मंगलवार को विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। यह शिविर माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देश एवं जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्री हरीश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।शिविर में सिविल जज (सी०डि०) / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल श्रीमती पारुल थपलियाल ने मुख्य वक्ता के रूप में छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय [more…]
खराब आटा खाने से दंपती की सेहत पर असर, आयुक्त ने दिए जांच के निर्देश
भीमताल । जजी कोर्ट के पास, नैनीताल रोड हल्द्वानी निवासी सीमा खंडूजा द्वारा खराब आटा बेचने की शिकायत पर आयुक्त कुमाऊँ मंडल दीपक रावत ने खाद्य सुरक्षा विभाग को जांच के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता ने मंगलवार को आयुक्त के हल्द्वानी स्थित कैंप कार्यालय पहुंचकर पूरा प्रकरण उनके समक्ष रखा और आटे का सैम्पल भी प्रस्तुत किया।खंडूजा ने बताया कि उन्होंने 4 नवम्बर को नैनीताल रोड स्थित एसबीआई बैंक के पास संचालित लालता प्रसाद, बसन्त कुमार की राशन की दुकान से यह जानकारी मिलने पर आटा खरीदा कि वहां चक्की का ताजा पिसा हुआ [more…]
भीमताल रामलीला ग्राउंड सड़क पर इंटर लॉकिंग टाइल्स, विधायक कैड़ा ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण
भीमताल। लंबे समय से जर्जर स्थिति में रही भीमताल मुख्य मार्केट से रामलीला ग्राउंड तक मोटर मार्ग पर इंटर लॉकिंग टाइल्स बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।इस मार्ग पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के कारण व्यापारियों, स्थानीय लोगों व ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मार्केट क्षेत्र में कीचड़, गड्ढों और धूल की समस्या से व्यापार भी प्रभावित हो [more…]
नैनीताल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी ने बदले कई थाने-चौकियों के प्रभारी
भीमताल । नैनीताल पुलिस महकमे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी (IPS) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने और साइबर सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों को अहम कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।जारी आदेश के तहत निरीक्षक विजय सिंह मेहता को प्रभारी साइबर सेल/ANTF के पद से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के वाचक पद पर [more…]
सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, उमराह यात्रियों से भरी बस तेल टैंकर से टकराई
42 से अधिक मौत की आशंका, कई भारतीयों के होने की खबर भीमताल । सऊदी अरब में उमराह के लिए गए यात्रियों से भरी बस के भीषण सड़क हादसे में 40 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में उसकी टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरा वाहन लपटों से घिर गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह दर्दनाक हादसा [more…]
संस्कृत अकादमी की द्वि-दिवसीय प्रतियोगिता सम्पन्न, राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल ओवरऑल विजेता
भीमताल । उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु 14 व 15 नवम्बर को अटल उत्कृष्ट लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल में द्वि-दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड संयोजक द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में विकासखंड स्तर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जानकारी के अनुसार अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में वाद–विवाद, भाषण, समूह गान, श्लोक वाचन एवं संस्कृत नाट्य मंचन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं। दो दिन तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने संस्कृत भाषा में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी।प्रतियोगिताओं [more…]
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया स्पोर्ट्स डे
भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल ठीक आठ बजे विद्यालय के मुख्य गेट से क्रॉस कंट्री दौड़ का आगाज हुआ। इसमें कक्षा नौवीं व दसवीं के बालक वर्ग में विभिनि सिंह प्रथम, गौरव बिष्ट द्वितीय तथा सुधाकर पाण्डे तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या चड्डा प्रथम, मुमलिका भंडारी द्वितीय व कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं।इसी क्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं बालक वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम, व्यास मेडेवाल द्वितीय तथा कार्तिक खत्ता तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पल्लवी सिंह चौहान प्रथम, हर्षिता पन्त [more…]
भवाली–रातीघाट बाईपास का आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, 18.2 किमी में से 8 किमी मार्ग तैयार
भीमताल । कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख एवं प्राथमिक कार्यों में शामिल भवाली–रातीघाट बाईपास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने सड़क निर्माण की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी आयुक्त को दी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.2 किमी लंबे बाईपास में से 8 किमी मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा इस हिस्से का डामरीकरण भी हो चुका है। शेष 10.2 किमी में पहाड़ कटिंग का [more…]
उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण आंदोलन को राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु का समर्थन
भीमताल । उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर देहरादून में चल रहे आंदोलन को प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने समर्थन दिया। पनेरु सोमवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने उपनल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान राज्य सरकार पर तीखे शब्दों में निशाना साधा। हरीश पनेरु ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में पिछले 10–15 वर्षों से हजारों उपनल कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें आज भी अत्यंत कम वेतन पर कार्य करने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपनल [more…]
ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का विधायक कैड़ा ने किया दौरा, करायला–जमराड़ी मोटर मार्ग सुधार का दिया आश्वासन
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यू, ओखलकांडा, इजर, खजूरी, करायला, रैकूना आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।विधायक कैड़ा ने कहा कि करायला से टकूरा वन चौकी तक मोटर मार्ग अत्यधिक खराब स्थिति में है, जिस पर स्थानीय स्तर पर निजी संसाधनों से सोलिंग कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करायला से जमराड़ी तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण की कार्यवाही गतिमान है और जैसे [more…]
