Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

महिला से छेड़छाड़ व अपहरण की कोशिश के दो आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, जेल भेजे

भीमताल: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नैनीताल पुलिस ने महिला से छेड़छाड़ और अपहरण की कोशिश के मामले में त्वरित कार्रवाई की है। भीमताल पुलिस ने चंद घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया।पुलिस के अनुसार 19 नवंबर की रात दो बाइक सवार आरोपितों ने एक महिला के साथ छेड़छाड़, गाली–गलौज, जान से मारने की धमकी दी और उसका अपहरण करने का प्रयास किया। पीड़िता द्वारा 20 नवंबर को थाना भीमताल में तहरीर देने पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं [more…]

उत्तराखण्ड

वार्ड सदस्यों के चुनाव संपन्न, शनिवार को आएंगे चुनाव परिणाम

जिले में 40 सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर हुए चुनाव भीमताल(नैनीताल)। जिले में गुरुवार को सदस्य ग्राम पंचायत के रिक्त 40 पदों पर चुनाव संपन्न हुए। चुनाव संपन्न होने के साथ प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है। शनिवार को मतगणना के साथ चुनाव नतीजे आएंगे। जिले में गुरुवार को 23 मतदान स्थलों पर 40 सदस्य ग्राम पंचायतों के पदों पर चुनाव हुआ। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक वार्ड के मतदाताओं ने मतदान किया। जिले में भीमताल में पांच, रामनगर में 13, कोटाबाग में 6, ओखलकांडा में 4, [more…]

उत्तराखण्ड

दिव्यांग बालिका की पढ़ाई न रुके, जिलाधिकारी ने संवेदनशील फैसला लेते हुए सीमित संरक्षक किया नियुक्त

भीमताल : भवाली निगलाट क्षेत्र की दिव्यांग मूकबधिर बालिका नेहा भट्ट की शिक्षा और कौशल विकास बाधित न हो, इसके लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सीमित संरक्षक नियुक्त करने का अहम निर्णय लिया है। नेहा भट्ट एवं परिजनों द्वारा न्यायालय में याचिका दायर कर उसकी पढ़ाई सुचारू रखने के लिए सीमित संरक्षक नियुक्त किए जाने की मांग की गई थी। प्रकरण संज्ञान में आते ही जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमित संरक्षक नियुक्त करने के आदेश जारी कर दिए।जारी आदेश के अनुसार सीमित संरक्षक बालिका कुमारी नेहा भट्ट की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति भीमताल में संदीप महरा बने अध्यक्ष, दिनेश चंद्र सुयाल उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

भीमताल । बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड भीमताल की कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद सहित बैंक प्रतिनिधि और इफको संस्था के प्रतिनिधियों का निर्विरोध चयन किया गया।समिति में अध्यक्ष पद पर संदीप महरा तथा उपाध्यक्ष पद पर दिनेश चंद्र सुयाल निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसी के साथ जिला सहकारी बैंक हल्द्वानी हेतु बैंक प्रतिनिधि के रूप में प्रकाश भट्ट, मनोज भास्कर भगवाल, रीना आर्य, गोविंदी देवी, संजीव कुमार एवं दिनेश चंद्र सागुड़ी निर्विरोध चुने गए।इफको संस्था के लिए प्रतिनिधि पद पर अखिल नेगी एवं आनंद मणि भट्ट का चुनाव किया गया। निर्विरोध [more…]

उत्तराखण्ड

नैनीताल जिले में स्वच्छता, अवैध खनन रोकथाम व शीतकालीन तैयारी को लेकर जिलाधिकारी सख्त

भीमताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में गुरुवार को जिला स्तरीय समीक्षा बैठक कर स्वच्छता अभियान, शीतकालीन तैयारी, अवैध खनन, अवैध अतिक्रमण तथा होम स्टे योजना को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने साफ कहा कि जिले के सभी प्रवेश द्वारों व सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी कूड़ा एकत्रित न दिखे, अन्यथा संबंधित जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिकारी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए स्वच्छता के क्षेत्र में काम करें। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) के तहत व्यवस्थित कूड़ा निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।————————————————————झीलों के [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस, हिंद की चादर विशेष व्याख्यान का हुआ आयोजन

भीमताल । गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना को साकार करते हुए एमबी पीजी कॉलेज, हल्द्वानी के ऑडिटोरियम में “हिंद की चादर” विशेष व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन उत्तराखंड सरकार व जिला पर्यटन विभाग की ओर से किया गया। सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी, जिन्हें हिंद की चादर के रूप में सम्मानित किया जाता है, की पावन स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके प्रेरणादायक जीवन, त्याग, अद्वितीय बलिदान तथा धार्मिक एवं सामाजिक एकता में उनके योगदान पर विस्तार से [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जब्त किए चार घरेलू गैस सिलेंडर

भीमताल और नौकुचियाताल में चलाया अभियान भीमताल । क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट और पूर्ति निरीक्षक रवि डालाकोटी ने बुधवार को भीमताल और नौकुचियाताल क्षेत्र के रेस्टोरेंटों में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को चार घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावासायिक रुप से करने पर चारों सिलेंडरों को जब्त किया। साथ ही रेस्टोरेंट संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए रेस्टोरेंट में व्यावासायिक सिलेंडर का ही इस्तेमाल करने को कहा। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि टीम की ओर चेकिंग के दौरान चार घरेलू सिंलेंडर जब्त किए गए हैं। [more…]

उत्तराखण्ड

नैनीताल जनपद देश में 5वें स्थान पर, नशा मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन

भीमताल । नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नैनीताल जनपद ने राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। नशा मुक्त भारत अभियान के पाँच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री द्वारा आयोजित ई–शपथ कार्यक्रम में नैनीताल जनपद को देशभर में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है।जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उपलब्धि जिले में नशा उन्मूलन के क्षेत्र में चलाए जा रहे सतत जनजागरूकता अभियानों, विभिन्न विभागों की समन्वित पहल तथा आमजन की सक्रिय भागीदारी का परिणाम है। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत विद्यालयों, [more…]

उत्तराखण्ड

जमरानी बांध, भवाली-कैंचीधाम बाईपास व नैना देवी मंदिर सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की डीएम ने की समीक्षा

भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बुधवार को जिला कार्यालय सभागार, नैनीताल में अधिकारियों की बैठक लेकर जनपद में चल रही महत्वपूर्ण निर्माणाधीन परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यदायी विभागों को समयबद्ध व त्वरित गति से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य रूप से जमरानी बांध परियोजना, सैनिटोरियम–भवाली–कैंचीधाम बाईपास सड़क निर्माण, भवाली–सेनिटोरियम से रातीघाट (कैंचीधाम बाईपास) सड़क मार्ग, कैचीधाम क्षेत्र में पार्किंग व अन्य सुविधाएं तथा मानस खंड मंदिर माला योजना अंतर्गत नैना देवी मंदिर परिसर में हो रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। जमरानी बांध परियोजना की प्रगति पर सख्त [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल मल्ली ताल में बनेगी पार्किंग, विधायक कैड़ा ने किया शिलान्यास, मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार

भीमताल। भीमताल झील क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पार्किंग की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मल्ली ताल स्थित मत्स्य विभाग की भूमि पर प्रस्तावित पार्किंग निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल पर ही पार्किंग निर्माण की घोषणा को मूर्त रूप मिल सका है। भीमताल विधानसभा का मुख्य पर्यटन क्षेत्र झील वाला भाग है, जहां सीजन में भारी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। पार्किंग व्यवस्था [more…]