Author: Chaiwala
बबियाड में सड़कों के निर्माण में देरी पर कांग्रेस नेता का विरोध, जिलाधिकारी से मिले मनोज शर्मा
भीमताल। बबियाड ग्राम सभा की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण में हो रही देरी को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। पूर्व जिलाधिकारी बंदना सिंह द्वारा दोनों मोटरमार्गों का निरीक्षण कर तत्काल निर्माण के निर्देश दिए जाने के बावजूद आज तक कार्य शुरू न होने पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मंगलवार को जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।शर्मा ने बताया कि बबियाड गाँव में लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन और मांगों के बाद पूर्व जिलाधिकारी बंदना [more…]
भीमताल में आवारा पशुओं का आतंक
स्थानीय लोग परेशान; गौशाला भेजने की मांग जोर पकड़ रही भीमताल । नगर पालिका क्षेत्र भीमताल में सड़कों पर बेखौफ घूम रहे आवारा गाय-बैल स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए लगातार परेशानी का सबब बने हुए हैं। महरा गाँव, खुटानी से लेकर नौकुचियाताल तक मुख्य मार्गों पर बड़े सींग वाले बैल आपस में भिड़ते दिखाई देते हैं, जिससे बाजार क्षेत्र और भीड़भाड़ वाली जगहों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।इसी समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय [more…]
एमबी इंटर कालेज मैदान में सहकारिता मेले का सफल समापन, करोड़ों का हुआ व्यवसाय
भीमताल । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कालेज मैदान में 25 नवंबर से आयोजित सहकारिता मेले का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। मेले का शुभारंभ हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया था। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रदेशभर में सहकारिता मेले आयोजित कराने के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी तथा सहकारिता, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हल्द्वानी में सहकारिता मेला आयोजित [more…]
माइंड पावर यूनिवर्सिटी का गौरव: डॉ. योगेश कुमार को ‘यंगेस्ट चांसलर अवॉर्ड’
भीमताल । माइंड पावर यूनिवर्सिटी के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण रहा, जब विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ. योगेश कुमार को राजधानी दिल्ली में आयोजित एक समारोह में “सबसे कम उम्र के चांसलर” के रूप में सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड उन्हें उच्च शिक्षा के क्षेत्र में दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल और आधुनिक शैक्षिक ढांचे के निर्माण में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।डॉ. योगेश कुमार ने कम उम्र में ही इनोवेशन, स्किल बेस्ड लर्निंग और ग्लोबल एकेडमिक स्टैंडर्ड्स पर विशेष फोकस करते हुए माइंड पावर यूनिवर्सिटी को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाया [more…]
अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन ब्लॉक रामगढ़ के अधिवेशन में ब्लॉक अध्यक्ष लीलाधर टम्टा एवं ब्लॉक मंत्री शंकर राम आर्या निर्विरोध निर्वाचित किए गए।
भीमताल। विकासखंड रामगढ़ के विकासखंड सभागार में अनुसूचित जाति-जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, ब्लॉक रामगढ़ की शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार टम्टा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री दीपदर्शन ने किया। अधिवेशन के दौरान ब्लॉक रामगढ़ कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें लीलाधर टम्टा को ब्लॉक अध्यक्ष और शंकर राम आर्या को ब्लॉक मंत्री के रूप में निर्विरोध चुना गया। साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में संगीता आर्या, कोषाध्यक्ष के रूप में अजय कुमार सागर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में गिरीश चंद्र आर्या, संगठन मंत्री के रूप [more…]
धारी ब्लॉक के ग्रामीणों में बढ़ते बाघ मूवमेंट से दहशत, मनोज शर्मा ने उठाई सुरक्षा कड़ी करने की मांग
भीमताल । धारी ब्लॉक के विभिन्न गांवों में इन दिनों एक बार फिर बाघ की आवाजाही (मूवमेंट) बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से लोगों द्वारा लगातार बाघ के मूवमेंट की जानकारी दी जा रही है, जिससे स्पष्ट है कि बाघ का आतंक तेजी से बढ़ रहा है।मनोज शर्मा ने बताया कि विगत दिनों एक शादी समारोह से रात के समय लौटते हुए उन्हें स्वयं मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर विशालकाय बाघ दिखाई दिए। दूरस्थ दुदुली, [more…]
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में ‘विरासत’ आयोजन से जुड़े शिक्षक व छात्रों का सम्मान
भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में रजत जयंती समारोह ‘विरासत’ के सफल आयोजन के बाद एक औपचारिक सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कार्यक्रम के संचालन और प्रस्तुति से जुड़े शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधन की ओर से उन सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने समर्पण भाव से ‘विरासत’ कार्यक्रम का सफल संचालन किया और विभिन्न दायित्वों का निर्वहन करते हुए आयोजन को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही सांस्कृतिक, खेल, नृत्य, संगीत एवं अन्य कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को भी [more…]
मेले में महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री बढ़ने से खिले महिलाओं के चेहरे
भीमताल । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेले में शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग नैनीताल की ओर से जागरूकता से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पोषण एवं अनेकता में एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लघु नाटक, पोषण गीत एवं समूह गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को संदेश दिया गया। मेले के मुख्य अतिथि के रूप में मा. दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी एवं मा. दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य [more…]
विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
धारी से कौल–धानाचुली मोटर मार्ग पर डामरीकरण व नव निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने का आश्वासन भीमताल। विधानसभा भीमताल क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के अंतर्गत कौल, धानाचुली, गाड़खेत, थिरोली, बसगांव, मज्यूली समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतों को विधायक के सम्मुख विस्तार से रखा।ग्रामीणों ने बताया कि धारी से कौल–धानाचुली तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया जा चुका है, लेकिन सड़क पर डामरीकरण न होने [more…]
जंगलिया गांव में राजस्व विभाग की चौपाल
ग्रामीणों को दस्तावेज दुरुस्ती व राजस्व प्रकरणों की दी जानकारी भीमताल। जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के निर्देशन में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व विभाग द्वारा चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में राजस्व चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गईं और राजस्व संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने किया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि राजस्व विभाग द्वारा [more…]
