Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

50 लाख की लागत से होगा कालाआगर–गलनी क्षतिग्रस्त मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण: विधायक कैड़ा

भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत ओखलकांडा ब्लॉक में कालाआगर से गलनी–चमोली मोटर मार्ग आपदा के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने आपदा मद से इस मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की स्वीकृति कराई है।विधायक कैड़ा ने बताया कि आपदा के बाद संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को तत्काल मौके का निरीक्षण कर वायरक्रेट और सुरक्षा दीवारों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

महक क्रांति नीति से किसानों की आय में होगा इजाफा, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते: डॉ. हरीश सिंह बिष्ट

भीमताल। उत्तराखंड सरकार द्वारा लागू की गई महक क्रांति नीति 2026–36 से राज्य के कृषि एवं बागवानी से जुड़े किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि होगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। यह बात भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने कही।उत्तराखंड महक क्रांति नीति 2026–36 का लोकार्पण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सगंध पौधा केंद्र (कैप) सेलाकुई, देहरादून में किया गया। इस कार्यक्रम का सीधा वर्चुअल प्रसारण भीमताल विकास भवन सभागार में किया गया, जहां बड़ी संख्या में किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल झील संरक्षण, मोटर मार्ग चौड़ीकरण सहित विकास कार्यों की स्वीकृति की उठी मांग

मुख्यमंत्री धामी को सौंपा ज्ञापन भीमताल। क्षेत्र के विकास कार्यों की तत्काल स्वीकृति को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता नितेश बिष्ट द्वारा झील संरक्षण, मोटर मार्गों की मरम्मत और सड़क चौड़ीकरण जैसे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा। बिष्ट ने बताया कि भीमताल झील के कई हिस्सों में कटाव बढ़ गया है। कुछ स्थानों पर रेलिंग और सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जिनके कारण कई बार हादसे भी हुए हैं। इसके अलावा झील की सिल्ल्ट सफाई वर्षों से नहीं हो पाई है। पर्यटन सीजन में पानी कम होने से झील का [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री की धारी जनसभा को कांग्रेस नेता ने बताया ‘फ्लॉप शो’

भीमताल विधानसभा में विकास कार्यों पर सरकार को घेरा भीमताल। धारी ब्लॉक के लेटीबूंगा में आयोजित मुख्यमंत्री की जनसभा को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा ने ‘फ्लॉप शो’ करार देते हुए सरकार पर तीखे प्रहार किए। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने आरोप लगाया कि भीड़ बढ़ाने के लिए ठंड में स्कूलों के बच्चों को सभा स्थल तक ले जाया गया तथा विभिन्न क्षेत्रों से वाहनों के माध्यम से लोगों को बुलाया गया, जो सरकार की नाकामी का बड़ा प्रमाण है।शर्मा ने कहा कि यदि बीते 10 वर्षों में युवाओं, बेरोजगारों, मातृशक्ति और समाज [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी का नैनीताल दौरा, 112 करोड़ की योजनाओं की मिली सौगात

लेटीबुंगा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी का संदेश–“तेज़ी से बदल रहा है उत्तराखंड” भीमताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज नैनीताल जनपद के धारी ब्लॉक स्थित लेटीबुंगा मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने 112 करोड़ 34 लाख रुपये की 17 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ग्राम पंचायत शशबनी पहुंचे और विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार भीमताल विधानसभा सहित पूरे नैनीताल जिले के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा मुख्य मार्ग–10 की खराब स्थिति का मुद्दा उठाए जाने [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पेड़ से घास काट रहे किसान को लगा करंट, गंभीर घायल

पनेरू ने विभागीय लापरवाही पर उठाए सवाल भीमताल। ओखलकांडा विकासखंड के ग्राम चमोली में गुरुवार को बड़ा हादसा टलते-टलते रह गया। पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरू ने बताया कि बसौटिया पुल के पास से गुज़र रही 11000 वोल्ट की विद्युत लाइन के संपर्क में आने से ग्रामीण किसान रघुवर दत्त परगांई गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना आज दोपहर लगभग 12:15 बजे की बताई जा रही है, जब परगांई पेड़ से घास काट रहे थे। इसी दौरान विद्युत लाइन की चपेट में आने से उन्हें करंट लगा और [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

बार काउंसिल चुनाव तिथि बढ़ाने की मांग तेज, निर्वाचन प्रक्रिया पर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की अपील

भीमताल। उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव की तिथि आगे बढ़ाने और निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशानिर्देश जारी करने की मांग तेज हो गई है। अधिवक्ता नीरज साह ने बार काउंसिल की उच्च स्तरीय सक्षम समिति को सचिव विजय सिंह के माध्यम से भेजे गए पत्र में चुनाव तिथि में संशोधन सहित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित कराया है।साह ने कहा कि राज्य के पर्वतीय जिलों में कड़ाके की ठंड, सड़क अवरोध और जनवरी महीने में न्यायालयों के अवकाश के कारण बड़ी संख्या में अधिवक्ता अपने कार्यस्थलों तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे में 9 [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ब्ब्रिटिशकालीन भवन आग की चपेट में, सरस्वती शिशु मंदिर सहित कई प्रतिष्ठान राख

भीमताल। चीना बाबा चौराहे के समीप स्थित एक पुराना ब्रिटिशकालीन भवन मंगलवार शाम भीषण आग की गिरफ्त में आ गया। अचानक भड़की आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरे भवन ने आग की लपटों का रूप ले लिया। आग की चपेट में आने से सरस्वती शिशु मंदिर पूरी तरह जल गया, जबकि दीना होटल, पॉपुलर टेंट हाउस, नैनीताल कम्प्यूटर सेंटर समेत अन्य दुकानों को भारी क्षति हुई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।प्रतिष्ठान के स्वामियों के अनुसार भवन अशोक साह और आलोक साह [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

साह का सक्रिय संपर्क अभियान तेज, बार काउंसिल चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं से समर्थन जुटाया

कहा— अधिवक्ता हित सर्वोच्च, चुनावी अभियान पूरी तरह अधिवक्ता-केंद्रित भीमताल। उत्तराखंड बार काउंसिल चुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता एवं नैनीताल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नीरज साह ने मंगलवार को विभिन्न न्यायालयों में अधिवक्ताओं से व्यापक संपर्क साधा। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से चुनावी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए विधिक व्यवस्था से जुड़ी उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।निर्धारित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 19 दिसंबर 2025 को अस्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन होगा, जिसके साथ ही चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत मानी जाएगी। मतगणना 9 फरवरी 2026 को प्रस्तावित है। इन तारीख़ों [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

स्काउट्स एवं गाइड्स प्रशिक्षण शिविर में निकली जागरूकता रैली

एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ भीमताल । भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला संस्था नैनीताल के तत्वावधान में लक्ष्मी शिशु मंदिर हल्द्वानी में आयोजित चार दिवसीय तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर में मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। शिविर का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजुनाथ टीसी ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्यायुक्त स्काउट-गाइड ने मुख्य अतिथि तथा आगंतुकों का स्वागत करते हुए संस्था के इतिहास एवं नैनीताल जिला संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। अपने संबोधन में एसएसपी मंजुनाथ टीसी ने [more…]