Author: Chaiwala
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने दी नियमित उपस्थिति, क्षेत्र में किया साफ-सफाई कार्य
भीमताल । नगर पालिका नैनीताल के अधिशासी अधिकारी के निर्देशानुसार आज सफाई कर्मचारियों ने अपने-अपने वार्डों में नियमित रूप से उपस्थिति दर्ज कर क्षेत्र में सफाई कार्य संपन्न किया। वार्ड नंबर 2, 3, और 4 के कर्मचारियों ने कूड़ा निस्तारण, नालियों की सफाई और सार्वजनिक स्थलों की झाड़ू-पोछ सहित अन्य स्वच्छता कार्य किए।अधिशासी अधिकारी एईई के मार्गदर्शन में कर्मचारियों ने मल्लीताल, तल्लीताल और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया। अभियान के दौरान कूड़ा उठान और नालियों की सफाई का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से [more…]
वार्ड में अधिशासी अधिकारी ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
वार्ड 2 व 3 में अधूरे कार्यों को लेकर जताई नाराजगी, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश भीमताल । नगर पालिका अधिशासी अधिकारी एई ईश्वर सिंह ने शुक्रवार को नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 और 3 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन तथा अधूरे पड़े विकास कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी ने वार्ड में चल रहे सीसी रोड, नालियों व अन्य कार्यों की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ठेकेदारों को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि कार्यों [more…]
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, कहा— ल्वाड डोबा से गौनियारों तक होगा डामरीकरण कार्य
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को ओखलकांडा ब्लॉक के ल्वाड डोबा, गौनियारों, सिमली सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने इस दौरान बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतों को विधायक के समक्ष रखा।विधायक कैड़ा ने बताया कि ल्वाड डोबा तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण कार्य के लिए धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है और कार्य प्रगति पर है। वहीं, ल्वाड डोबा से गौनियारों तक डामरीकरण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी [more…]
शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करे शिक्षा विभाग — डॉ. हरीश सिंह बिष्ट
ब्लॉक प्रमुख ने किया विद्यालय का निरीक्षण, हिंदी पढ़ने में अटके छात्र भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने ग्राम सभा ल्वेशाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय डोब (मॉडल स्कूल) का शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में निम्न स्तर की शिक्षा व्यवस्था देखकर ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताई और 15 दिन के भीतर शिक्षा की गुणवत्ता व स्वच्छता सुधारने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जब विद्यालय के छात्रों से हिंदी विषय के स्लोगन पढ़ने को कहा गया, तो अधिकतर बच्चे हिंदी पढ़ने में अटक गए। यह [more…]
विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
मोहनागांव से शिव मंदिर तक 1 किमी सड़क निर्माण की घोषणा भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के कई ग्रामों — नरतोला, भीड़ापानी, थली, मोहनागांव आदि का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याएं रखीं। विधायक कैड़ा ने बताया कि हरिनगर से थली–मोहनागांव तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पहले ही पूरा कराया जा चुका है। ग्रामीणों की मांग पर विधायक कैड़ा [more…]
देवनगर–पलड़ा में मिनी डैम निर्माण में अनियमितताओं पर ग्रामीणों का फूटा आक्रोश
कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में भीमताल लघु सिंचाई विभाग कार्यालय में प्रदर्शन, न्यायिक जांच की मांग भीमताल । धारी ब्लॉक के देवनगर–पलड़ा गांव में लघु सिंचाई विभाग द्वारा निर्मित मिनी डैम के निर्माण में अनियमितताओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बताया गया कि लगभग 8 माह पूर्व बने इस मिनी डैम का निर्माण कार्य पूरा होने के मात्र 2 महीने बाद ही डैम टूट गया, जिससे ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ। मिनी डैम के टूटने से क्षेत्र के खेत, बगीचे और घरों को नुकसान पहुंचा है। विभागीय लापरवाही से आक्रोशित [more…]
राष्ट्रीय एकता दिवस पर हल्द्वानी में होगी भव्य पदयात्रा — सीडीओ अनामिका
एमबीपीजी कॉलेज से तिकोनिया होते हुए हाइडिल गेट तक निकलेगी पदयात्रा भीमताल । राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आगामी 31 अक्टूबर को हल्द्वानी नगर में एक भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को नगर निगम सभा कक्ष हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने दी। सीडीओ ने बताया कि पदयात्रा एम.बी.पी.जी. कॉलेज हल्द्वानी से प्रारंभ होकर तिकोनिया–ठंडी सड़क–हाइडिल गेट तक जाएगी तथा पुनः कॉलेज परिसर में संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश को सशक्त रूप से [more…]
सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का सैनिक कल्याण मंत्री ने लिया जायजा
6 नवंबर को हल्द्वानी में होगा भव्य सैनिक सम्मेलन, तीन जिलों के पूर्व सैनिक होंगे शामिल भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती के अवसर पर 1 से 9 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में नैनीताल, उधमसिंह नगर व अल्मोड़ा जिलों के पूर्व सैनिक, सैनिक संगठन तथा वीर नारियाँ प्रतिभाग करेंगी। सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास, [more…]
रजत जयंती समारोह को भव्यता से मनाने की तैयारी तेज, सीडीओ अनामिका ने की समीक्षा बैठक
जिलेभर में होंगे सांस्कृतिक, पर्यटन और खेलकूद कार्यक्रम — रामनगर व हल्द्वानी में राज्य स्तरीय महिला व सैनिक सम्मेलन भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) को यादगार बनाने के लिए जनपद नैनीताल में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आगामी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने मंगलवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए [more…]
विधायक कैड़ा ने किया छिड़ाखान-अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
भीमताल । ओखलकांडा ब्लॉक के छिड़ाखान से अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग का लंबे समय से खराब होना क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी और ग्रामीणों को आवागमन व आवश्यक सामान ढोने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से इस मार्ग की दीवारों के निर्माण, सोलिंग, चौड़ीकरण व डामरीकरण की मांग की थी। विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत छिड़ाखान से डालकन्या-अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग (PMGYS फेज-3) [more…]
