Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य स्थापना रजत जयंती पर नैनीताल में राज्य आंदोलनकारियों का सम्मान

शहीदों को दी श्रद्धांजलि, लोक संस्कृति की झलक ने बांधा समा भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर नैनीताल कलक्ट्रेट परिसर में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें राज्य आंदोलनकारियों और वीर नारियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नैनीताल सरिता आर्या, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल और एडीएम शैलेन्द्र सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सूचना विभाग की ओर से राज्य आंदोलन के वीर शहीदों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखकर लोग [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर मल्लिकार्जुन स्कूल, भीमताल के विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

भीमताल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर मल्लिकार्जुन स्कूल, भीमताल में विद्यार्थियों द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य लोगों को सामाजिक, पर्यावरणीय जागरूकता और पलायन रोकने के प्रति संदेश देना था। रैली का शुभारंभ विद्यालय परिसर से हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर “स्वच्छ उत्तराखंड – सुंदर उत्तराखंड”, “पलायन रोको” और “हमारा उत्तराखंड, हमारी जिम्मेदारी” जैसे नारे लगाए। बच्चों ने स्थानीय नागरिकों से राज्य के विकास में सहयोग देने, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और नशामुक्त समाज की दिशा में योगदान करने का आह्वान [more…]

उत्तराखण्ड

सड़क हादसे में बागेश्वर के युवक की मौत

भीमताल(नैनीताल)। भीमताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग में शुक्रवार को दोपहर 2.30 बजे कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से कार में सवार चालक नीरज कुमार लोबियाल निवासी बागेश्वर हाल निवासी प्रेमपुर लोशज्ञानी हल्द्वानी की मौत हो गई। भीमताल पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को गंभीर हालत में खाई से बाहर निकालकर एबुलेंस से हल्द्वानी एसटीएच भेजा। हल्द्वानी एसटीएच पहुंचने तक युवक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि मृतक बागेश्वर का निवासी था और हाल में हल्द्वानी में रहता था। पुलिस की ओर से युवक के परिजनों को सूचना [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कुकना में तेंदुए के हमले से ग्रामीण घायल

भीमताल(नैनीताल)। ओखलकांडा की ग्राम सभा कुकना में शुक्रवार की शाम चार बजे तेंदुए ने जगत सिंह पुत्र शेर सिंह को हमला कर घायल कर दिया। पड़ोसियों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तेंदुए के हमले के बाद से लोगों में डर का माहौल है। पूर्व ग्राम प्रधान मदन नौलिया ने बताया कि तेंदुए ने शुक्रवार की शाम जगत सिंह पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि तेंदुए को हमला करता देख लोगों के हल्ला मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। नौलिया ने कहा कि तेंदुआ गांव में कई [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती पर राज्य आन्दोलनकारियों का सम्मान

राज्य आन्दोलनकारियों को शॉल ओढ़ाकर किया गया सम्मानित आन्दोलनकारियों के बलिदान से साकार हुआ उत्तराखण्ड का सपना भीमताल । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर जिले की सभी तहसीलों में राज्य आन्दोलनकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हल्द्वानी तहसील का मुख्य कार्यक्रम एम.बी.पी.जी. महाविद्यालय के सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, हुकुम सिंह कुंवर एवं उप जिलाधिकारी राहुल शाह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया।अपने संबोधन में डॉ. अनिल कपूर डब्बू ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया पदक विजेताओं को सम्मानित

हल्द्वानी में आयोजित की गई थी आंचल मैराथन दौड़ भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर शनिवार को इंपीरियम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित आंचल मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि मैराथन हमें फिटनेस, निरंतर परिश्रम और हर परिस्थिति में उम्मीद बनाए रखने की प्रेरणा देती है। युवाओं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है – विधायक कैड़ा

भीमताल विधायक ने विधानसभा सत्र में प्रदेश की उपलब्धियों को रखा सदन में भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान आयोजित परिचर्चा में भाग लेते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और इस रजत जयंती वर्ष में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है।उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद भाजपा सरकारों ने उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दी है। पहले जहाँ भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों गाँव सड़क, शिक्षा, पुलों एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उद्यमियों को मिला नया मंच: शीशमहल में मल्टी स्टेक बायर-सेलर मीट का आयोजन

रजत जयंती वर्ष पर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने की पहल भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बुधवार को शीशमहल, हल्द्वानी में जिला उद्योग केन्द्र, मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (रीप) एवं एनआरएलएम के संयुक्त तत्वावधान में मल्टी स्टेक बायर-सेलर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि श्रीमती रेनू अधिकारी (दर्जा राज्य मंत्री), विशिष्ट अतिथि नगर निगम हल्द्वानी के मेयर गजराज बिष्ट तथा मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनपद में उत्पादित [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 6 नवम्बर को हल्द्वानी में भव्य सैनिक सम्मेलन

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने स्थल का निरीक्षण कर ली अंतिम तैयारियों का जायजा भीमताल । उत्तराखंड राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह के अंतर्गत गुरुवार, 6 नवम्बर को हल्द्वानी के एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान में राज्य स्तरीय सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास, कृषि, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को सम्मेलन स्थल पर पहुँचकर तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंच निर्माण, बैठक व्यवस्था, पेयजल, भोजन, शौचालय, [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान, मुक्तेश्वर में “इंटीग्रेटेड डायग्नॉस्टिक्स फॉर जूनोटिक थ्रेट्स” प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

देशभर से चयनित 30 प्रतिभागी प्रशिक्षण में ले रहे भाग भीमताल । भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) द्वारा प्रायोजित “इंटीग्रेटेड डायग्नॉस्टिक्स फॉर जूनोटिक थ्रेट्स: ए वन हेल्थ कैपेसिटी-बिल्डिंग हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग” शीर्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ आज भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर–आईवीआरआई), मुक्तेश्वर कैम्पस में किया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से आए 30 चयनित प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. सुरेश एस. हॉन्नप्पागोल, पूर्व पशुपालन आयुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार ने अपने संबोधन में प्रतिभागियों को उन्नत निदान तकनीकों के विकास की दिशा में [more…]