Author: Chaiwala
शहीद की विधवा को पेट्रोल पंप आवंटन में विलंब पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, पीएफ घोटाले पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश
भीमताल । कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने भूमि विवाद, धोखाधड़ी, शहीद की विधवा को पेट्रोल पंप आवंटन में विलंब तथा श्रमिकों के पीएफ कटौती के बाद धनराशि जमा न किए जाने जैसे गंभीर मामलों पर कड़ा रुख अपनाया। कई मामलों में मौके पर ही त्वरित निर्णय लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान बीएसएफ के शहीद कमांडेंट स्व. एस.के. बमेठा का प्रकरण प्रमुखता से उठा। ऑपरेशन पराक्रम के दौरान शहादत देने वाले स्व. बमेठा को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया [more…]
विधायक कैड़ा ने आपदा मद से धनराशि स्वीकृति व किसानों की समस्याओं के समाधान की रखी मांग
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विकास भवन में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के साथ बैठक कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हुई भारी बरसात के कारण ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉकों में किसानों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही अनेक सड़कों, पुलों व स्कूलों को भी आपदा से गंभीर क्षति पहुंची है।विधायक कैड़ा ने जिलाधिकारी से आग्रह किया कि आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, मार्गों, स्कूलों व अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण के लिए आपदा मद से धनराशि स्वीकृत की [more…]
भूकंप मॉक ड्रिल से परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारी, सेंचुरी पेपर मिल व बल्यूटिया काम्प्लेक्स सर्वाधिक प्रभावित
भीमताल। राज्य स्तरीय भूकंप आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों को सुदृढ़, प्रभावी और गुणवत्तापरक बनाने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद नैनीताल में व्यापक भूकंप मॉक ड्रिल किया गया। पूर्वाह्न 9:59 बजे भूकंप आने की सूचना पर पूरे जिले में अलर्ट जारी किया गया। मॉक ड्रिल के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.3 रिक्टर स्केल दर्ज की गई, जिसका प्रभाव जनपद के सात प्रमुख स्थलों पर मान लिया गया।इन स्थलों में बीडी पांडे हॉस्पिटल मल्लीताल नैनीताल, बल्यूटिया शॉपिंग कॉम्प्लेक्स नैनीताल रोड हल्द्वानी, सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं, राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, खैरना बाजार श्री कैंची धाम, नगर पालिका [more…]
नगर पालिका की सीमा बढ़ाने व भूमि हस्तांतरण को लेकर अध्यक्ष सीमा टम्टा ने डीएम से की मुलाकात
भीमताल । नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने सभासदों के साथ जिलाधिकारी से मुलाकात कर नगर की समस्याओं से अवगत कराया। अध्यक्ष सीमा टम्टा ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि नगर क्षेत्र के विस्तार के बिना बढ़ती आबादी की मूलभूत सुविधाओं का सुचारू प्रबंधन संभव नहीं है। उन्होंने नगर पालिका की सीमा बढ़ाने की मांग उठाई और कहा कि आसपास की सरकारी भूमि को नगर विकास के लिए नगर पालिका के सुपुर्द किया जाए, ताकि पार्किंग, सामुदायिक भवन एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं का समुचित विकास किया जा सके।प्रतिनिधिमंडल ने नगर की भीड़भाड़ [more…]
“योग का सूर्य विश्व पटल पर दीदिप्तिमान”: खेल मंत्री रेखा आर्याहल्द्वानी में शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ, फिट उत्तराखंड मिशन की आधारशिला बताया योग को
भीमताल । कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को हल्द्वानी के ऊंचा पुल, अमृत आश्रम क्षेत्र में आयोजित शांति योग धाम चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के बाद आज योग का सूर्य एशिया से लेकर अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक विश्व पटल पर दीदिप्तिमान हो रहा है। खेल मंत्री ने कहा कि योग अब केवल भारत की सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए स्वास्थ्य का सार्वभौमिक संदेश बन चुका है। उन्होंने कहा [more…]
जिलाधिकारी ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में जताई कड़ी नाराजगी, दिसंबर तक लक्ष्यपूर्ति के सख्त निर्देश
भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने शनिवार को विकास भवन सभागार, भीमताल में जिले में संचालित विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित तथा बाह्य सहायतित योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त धनराशि से हो रहे कार्यों की विभागवार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित बीस सूत्री कार्यक्रम की भी मदवार समीक्षा की। बीस सूत्री कार्यक्रम के 42 मदों में वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए बताया गया कि A श्रेणी में 22, B श्रेणी में 10, C श्रेणी में 5 तथा D [more…]
बाल दिवस पर समाजसेवियों की अनूठी पहल, दस विद्यालयों के तीन सौ बच्चों को बांटी गईं खाद्य सामग्री
भीमताल । बाल दिवस के अवसर पर हल्दूचौड़ क्षेत्र में समाजसेवियों द्वारा एक सराहनीय पहल की गई, जिसमें क्षेत्र के दस विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत लगभग तीन सौ बच्चों को फ्रूटी, बिस्कुट, चॉकलेट और नमकीन वितरित किए गए। इस कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी हेमंत गोनिया, वंश गोनिया, अमित रस्तोगी, हिमालय दिव्यांग समिति से जुड़े मयंक शर्मा, अशोक कटारिया, प्रत्यूष सिंह, नवल किशोर, कपिल और दिनेश सिंह समेत अन्य सहयोगियों ने किया। समाजसेवी हेमंत गोनिया के प्रतिनिधि के रूप में समाजसेवी गोविंद बल्लभ भट्ट स्वयं विद्यालयों में पहुँचे और बच्चों को सामग्री पहुंचाई। [more…]
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत पर धारी ब्लॉक में मिठाई वितरण, विधायक कैड़ा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव
भीमताल। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक मिठाई वितरण कर खुशी मनाई। कार्यक्रम का नेतृत्व विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया। विधायक कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, विकास की प्रतिबद्धता और जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का निरंतर विश्वास ही इस जीत की बड़ी वजह है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में भी देश के विभिन्न राज्यों में भाजपा को इसी प्रकार का जनसमर्थन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में मण्डल [more…]
कैड़ा ने राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख के मैदान निर्माण हेतु विधायक निधि से दिए 2 लाख
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित भीमताल । धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गुनियालेख में वार्षिकोत्सव एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक कैड़ा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। साथ ही, कॉलेज परिसर में खेल मैदान (फील्ड) निर्माण के लिए विधायक निधि से 2 लाख रुपये की घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को [more…]
हल्द्वानी में फर्जी दस्तावेज़ बनाने का भंडाफोड़ — आयुक्त दीपक रावत ने की रात में छापेमारी, मुकदमा दर्ज करने के निर्देश
भीमताल । हल्द्वानी तहसील में फर्जी दस्तावेज बनाए जाने की गंभीर शिकायत पर कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने तत्काल संज्ञान लेते हुए देर शाम बनभूलपुरा क्षेत्र में अचानक छापेमारी की। आयुक्त के निरीक्षण में अराजनबीस (दस्तावेज लेखक) फैजान मिकरानी के घर से बड़ी मात्रा में फर्जी दस्तावेज बरामद हुए। इसी दौरान क्षेत्र में स्थित दूसरा सीएससी सेंटर भी बंद मिला। आयुक्त ने बताया कि उनके जनता-दरबार में बरेली निवासी रईस अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके नाम का स्थायी निवास प्रमाण पत्र किसी और व्यक्ति के नाम पर फर्जी [more…]
