Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल की समस्याओं के समाधान को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन

बस स्टेशन व उप जिला अस्पताल की मांग भीमताल । नगर की मूलभूत समस्याओं को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरण चंद्र बृजवासी ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से प्रेषित किया है।ज्ञापन में भीमताल को प्रमुख पर्यटन व तेजी से विकसित हो रहा आवासीय नगर बताते हुए कहा गया है कि प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक-सांस्कृतिक महत्व के बावजूद यहां के निवासियों को बुनियादी सुविधाओं के अभाव में परेशान होना पड़ रहा है।पहली मांग के रूप में सुव्यवस्थित रोडवेज बस स्टेशन की स्थापना पर जोर देते हुए कहा गया कि बस स्टैंड न [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पदमपुरी में तपोभूमि के पास शराब की दुकान खोलने पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा का विरोध, एसएसपी से की सख्त कार्रवाई की मांग

भीमताल । विधानसभा भीमताल क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी.सी. से मुलाकात कर पदमपुरी क्षेत्र एवं भीमताल विधानसभा में अवैध शराब बिक्री के मुद्दे पर ज्ञापन प्रेषित किया। मनोज शर्मा ने एसएसपी से पवित्र धार्मिक स्थल के निकट संचालित शराब की दुकान को तत्काल हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।कांग्रेस नेता ने कहा कि धारी ब्लॉक के पदमपुरी में, जहाँ हिमालय के महान संत सोमबारी महाराज की तपोभूमि स्थित है, उसके आसपास कई सरकारी कार्यालय, बैंक और थोड़ी दूरी पर [more…]

उत्तराखण्ड

सहकारिता मेले में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, महिला समूहों को 17.72 करोड़ की सौगात

हल्द्वानी सहकारिता मेला बनेगा स्थानीय विकास व महिला सशक्तिकरण का मजबूत मंच : सीएम भीमताल । सहकारिता से पर्यटन विकास थीम पर हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेला 2025 बुधवार को महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों और सहकारी समितियों के सशक्तिकरण का बड़ा मंच बना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले में पहुंचकर विभिन्न महिला स्वयं सहायता समूहों व सहकारी समितियों के स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा महिला समूहों को कुल 17.72 करोड़ रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि यह मेला स्थानीय उत्पादों को बड़ा बाजार देने के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को नई गति प्रदान करेगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने किया 1 करोड़ 3 लाख की लागत से होने वाले आमडाली––भीमेश्वर मंदिर मोटर मार्ग डामरीकरण का शिलान्यास

भीमताल। भीमताल क्षेत्र के बोहराकून–आमडाली–तल्लीताल से भीमेश्वर मंदिर तक पहुँचने वाले मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण की शुरुआत हो गई है। बुधवार को विधायक राम सिंह कैड़ा ने लगभग 1 करोड़ 3 लाख रुपये की लागत से होने वाले डामरीकरण व सुधारीकरण कार्य का शिलान्यास कर कार्य का शुभारंभ किया।यह मोटर मार्ग लम्बे समय से बदहाल अवस्था में होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों, व्यापारियों और क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय व्यापारियों व पर्यटन से जुड़े लोगों ने मार्ग की दुर्दशा को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

इथियोपिया के ज्वालामुखी की राख भारत तक पहुंची, दिल्ली-NCR की हवा में घुला गुबार, एयर इंडिया अलर्ट

भीमताल । इथियोपिया के हेली गुब्बी (Hayli Gubbi) ज्वालामुखी की राख ने भारत के कई शहरों तक पहुंचकर असर दिखाना शुरू कर दिया है। लंबे समय से शांत यह ज्वालामुखी रविवार, 23 नवंबर को फटा, जिसके बाद राख और सल्फर डाइऑक्साइड का घना गुबार ऊपरी वायुमंडल में फैल गया। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 11 बजे यह राख दिल्ली-NCR के आसमान में भी दर्ज की गई।भारतीय मौसम विभाग इस पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रहा है। विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक, ज्वालामुखी के 10 हजार साल बाद पहली बार [more…]

उत्तराखण्ड

भीमताल में लोनिवि ने भेजे 150 लोगों को नोटिस

सड़क चौड़ीकरण को लेकर भेजे गए नोटिस भीमताल । लोक निर्माण विभाग (पी डब्लू डी) के द्वारा रानीबाग से मोतियापाथर तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। सड़क चौड़ीकरण को लेकर विभाग द्वारा भीमताल क्षेत्र के 150 से अधिक लोगों को नोटिस दिए गए हैं। नोटिस मिलते ही लोगों को अब अपनी भूमि के दस्तावेज लोक निर्माण विभाग को जमा करने होंगे। विभाग की ओर से दस्तावेजों की जांच के बाद सही पाए जाने वाले लोगों को उनकी भूमि का मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही सड़क पर अतिक्रमण करने वालों का अतिक्रमण ध्वस्त किया [more…]

उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया पर वायरल रेट-फीस वीडियो की तथ्यात्मक जांच के आदेश, शिकायतों पर रिपोर्ट तलब

भीमताल । सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति द्वारा विभिन्न राजस्व कार्यों के लिए “निर्धारित रेट/फीस” बताए जाने वाले वीडियो/पोस्ट वायरल होने के मामले को नैनीताल जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। वायरल सामग्री में राजस्व विभाग के अधिकारियों, विशेषकर पटवारी, तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारियों के संबंध में अवैध वसूली जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिन्हें जिलाधिकारी ने राजकीय कार्यप्रणाली की पारदर्शिता एवं अखंडता को प्रभावित करने वाला बताया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने प्रकरण की तथ्यात्मक जांच (फैक्ट फाइंडिंग इन्क्वायरी) के आदेश जारी किए हैं। इस [more…]

उत्तराखण्ड

डायल 112 पर झूठ बोलना पड़ा महंगा, भीमताल में युवक हिरासत में

सोशल मीडिया व डायल 112 पर झूठी सूचना देने वालों पर सख्त हुई नैनीताल पुलिस भीमताल। डायल 112 पर झूठी फायरिंग की सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। सूचना झूठी मिलने पर भीमताल पुलिस ने युवक को मौके से हिरासत में लेकर पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है।जिला मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी0सी0 ने जनपद के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि सोशल मीडिया अथवा डायल-112 पर भ्रामक व झूठी सूचनाएँ प्रसारित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में स्मार्ट मीटर बदलने पर रोक

शिकायतों के पूर्ण निस्तारण तक ऊर्जा निगम ने रोका अभियान भीमताल । स्मार्ट मीटरों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के मद्देनजर उत्तराखंड ऊर्जा निगम ने बड़ा फैसला लेते हुए स्मार्ट मीटर बदलने के अभियान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। प्रबंध निदेशक, उपाकालि की अध्यक्षता में 22 नवंबर को हुई समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जब तक स्मार्ट मीटरों से जुड़ी सभी शिकायतों का पूरी तरह निस्तारण नहीं हो जाता, तब तक मीटर बदलने का कार्य स्थगित रखा जाएगा। बैठक में जनप्रतिनिधियों और उपभोक्ताओं द्वारा उठाई गई समस्याओं [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भागीरथी फाउंडेशन ने संभाली निर्धन छात्रा की उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी

जिला मंत्री भाजपा मनोज भट्ट ने कॉलेज में जमा कराई प्रथम वर्ष की फीस भीमताल। गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहने वाला भागीरथी फाउंडेशन एक बार फिर मानवता की मिसाल बना है। फाउंडेशन ने आर्थिक रूप से कमजोर छात्रा की मदद कर उसके उच्च शिक्षा के सपनों को पंख लगाए हैं। भीमताल की खुशबू पलड़िया ने भागीरथी फाउंडेशन से संपर्क कर बताया कि उनका प्रवेश हरमन माइनर डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में हो गया है, लेकिन परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह पहला साल भी [more…]