Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डिजिटल होगी जनगणना 2027, मोबाइल ऐप से जुटेगा डाटा; तीन दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

भीमताल । भारत की भारत की जनगणना 2027 को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्किट हाउस काठगोदाम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जनगणना अधिकारी/अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने की। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा चार्ज अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई।अपर जिलाधिकारी ने बताया कि पहली बार जनगणना पूर्णतः डिजिटल मोड में की जाएगी। डाटा मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्र किया जाएगा, जिसके लिए प्रगणक और पर्यवेक्षक स्वयं अपने मोबाइल का उपयोग करेंगे। जनगणना की मॉनिटरिंग Census Management and Monitoring System (CMMS) पोर्टल के जरिए की जाएगी।उन्होंने जानकारी दी कि [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

मैदान में उतरे मंडलायुक्त, बैडमिंटन खेल बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला; ताइक्वांडो पदक विजेताओं का सम्मान

भीमताल । कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान खेल और खिलाड़ियों के प्रति विशेष उत्साह के साथ नजर आए। स्थानीय इंडोर स्टेडियम पहुंचकर उन्होंने खेल व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और स्वयं बैडमिंटन कोर्ट पर उतरकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।स्टेडियम में पहुंचते ही आयुक्त ने बैडमिंटन रैकेट थामकर नन्हे खिलाड़ियों के साथ खेला। आयुक्त को अपने बीच खिलाड़ी के रूप में पाकर बच्चे उत्साहित दिखे। खेल के बाद उन्होंने खिलाड़ियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खेल में आगे बढ़ने के लिए [more…]

उत्तराखण्ड

क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा: कुमाऊं कमिश्नर

भीमताल। कुमाऊं मंडल के आयुक्त दीपक रावत ने खोली स्थित निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और तय समयसीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। पानी की फिजूल बर्बादी पाए जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार पर ₹20 हजार का अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि भविष्य में गुणवत्ता या समयबद्धता [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

नैनीताल में ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ का सफल आयोजन, लोकतंत्र पर युवाओं ने रखे सशक्त विचार

भीमताल। मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना, कुमाऊँ विश्वविद्यालय के समन्वय से मंगलवार को डीएसबी परिसर, नैनीताल में “विकसित भारत युवा संसद–2026” का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से आए 50 से अधिक युवाओं ने “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उद्घाटन सत्र में प्रो. संजय पंत (डीएसडब्ल्यू), प्रो. ललित तिवारी, डॉ. शिवांगी चन्याल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी तथा उपनिदेशक श्रीमती डॉल्वी तेवतिया ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।निर्णायक मंडल [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

टिहरी लेक फेस्टिवल से पर्यटन को नई उड़ान, 6 से 9 मार्च तक सजेगा रोमांच और संस्कृति का महाकुंभ

भीमताल । झील की लहरों पर रोमांच, पर्वतों की गोद में ट्रैकिंग और आध्यात्म के संग योग—इन सबका संगम 6 से 9 मार्च के बीच आयोजित होने जा रहे टिहरी लेक फेस्टिवल में देखने को मिलेगा। टिहरी जिला प्रशासन और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘Himalayan O₂ – टिहरी लेक फेस्टिवल’ का शुभारंभ 6 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किए जाने का प्रस्ताव है।चार दिवसीय आयोजन के दौरान टिहरी झील की सैर, गंगा की वेगवान धाराओं में राफ्टिंग, खैट पर्वत की ट्रैकिंग, देवप्रयाग संगम तट पर योग और [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

दिव्यांग शिविर में चिकित्सकों से अभद्रता का आरोप, भीमताल विधायक पर गंभीर सवाल

भीमताल। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश पनेरु ने भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा पर खनस्यूं में आयोजित दिव्यांग शिविर के दौरान चिकित्सकों के साथ अभद्रता एवं दबाव बनाने का आरोप लगाया है।जारी बयान में पनेरु ने कहा कि 23 फरवरी को आयोजित चिकित्सा शिविर में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. जगदीप सिंह पटपटिया सहित अन्य चिकित्सकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया। आरोप है कि चिकित्सकों पर अनुचित रूप से दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने का दबाव बनाया गया और मना करने पर देख लेने की धमकी दी गई।प्रेस वक्तव्य के अनुसार, सोबन [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में महिलाओं की होली की धूम

भीमताल । रामलीला मैदान मल्लीताल में बुधवार को महिलाओं की होली की धूम रही। महिला कल्याण समिति और ऑल इंडिया वूमेन कॉफ्रेंस की ओर से होली का आयोजन किया गया। होली में महिलाओं ने अबीर उड़ता गुलाल उड़ाता, मत मारो पिया होली आई रहे ‘ के गीतों में ठुमके लगाए। महिलाओं ने अबीर और गुलाल का टीका लगाकर होली की बधाई दी। समिति अध्यक्ष आशा उप्रेती ने कहा कि समिति की ओर से हर साल होली का आयोजन किया जाता है। होली में चेयरमैन सीमा टम्टा, पूर्व चेयरमैन देवेंद्र सिंह चनौतिया, बीना आर्या, नीमा [more…]

उत्तराखण्ड

भीमताल-नौकुचियाताल पर्यटन मार्ग के 6 किमी डामरीकरण व सौंदर्यीकरण की मांग तेज

भीमताल। ‘दो प्रमुख झीलों’ भीमताल और नौकुचियाताल को जोड़ने वाले मुख्य पर्यटन मार्ग की जर्जर हालत को लेकर स्थानीय लोगों ने 6 किलोमीटर सड़क के उच्च कोटि डामरीकरण एवं पर्यटन दृष्टि से सौंदर्यीकरण की मांग उठाई है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी ने लोक निर्माण विभाग से पूर्व निर्धारित किलोमीटर 1 और 2 के साथ-साथ किलोमीटर 3 और 4 में भी शीघ्र डामरीकरण कराने की मांग की है। बताया गया कि भीमताल-नौकुचियाताल मार्ग पर कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है। सड़क पर धूल उड़ने से आसपास की दुकानों और घरों में धूल पहुंच रही [more…]

उत्तराखण्ड

90 वर्ष की आयु में सरस्वती रौतेला का निधन, चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार

भीमताल, 24 फरवरी। सरस्वती पब्लिक स्कूल निशोला के निदेशक एचसीएस रौतेला की माता सरस्वती रौतेला का सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।दिवंगत सरस्वती रौतेला का अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया। उनके पुत्र एचसीएस रौतेला और कर्नल हरेंद्र सिंह रौतेला ने मुखाग्नि दी। वह अपने पीछे दो पुत्र, तीन पुत्रियां, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।गौरतलब है कि सरस्वती पब्लिक स्कूल का नाम उनके नाम पर रखा गया है। वह विद्यालय की [more…]

उत्तराखण्ड

अधिवक्ता का पेशा चुनौतीपूर्ण, जनहित सर्वोपरि : जिलाधिकारी

भीमताल। जिला बार एसोसिएशन नैनीताल द्वारा मंगलवार को आयोजित गरिमामय अभिनंदन समारोह में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित न्यायिक अधिकारियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद एवं सचिव दीपक रूवाली ने कहा कि जिलाधिकारी द्वारा न्यायिक कार्यों, विशेषकर राजस्व न्यायालयों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु त्वरित एवं सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं, जो अधिवक्ताओं एवं आमजन के हित में हैं। उन्होंने जारी लिखित आदेशों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी आएगी।बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रयाल ने कहा कि [more…]