Author:
मेले में महिला स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की बिक्री बढ़ने से खिले महिलाओं के चेहरे
भीमताल । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेले में शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग नैनीताल की ओर से जागरूकता से भरपूर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। बाल विवाह, घरेलू हिंसा, पोषण एवं अनेकता में एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लघु नाटक, पोषण गीत एवं समूह गीत के माध्यम से उपस्थित लोगों को संदेश दिया गया। मेले के मुख्य अतिथि के रूप में मा. दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी एवं मा. दर्जा राज्य मंत्री नवीन वर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य [more…]
विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गांवों का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
धारी से कौल–धानाचुली मोटर मार्ग पर डामरीकरण व नव निर्माण कार्य शीघ्र शुरू होने का आश्वासन भीमताल। विधानसभा भीमताल क्षेत्र के विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के अंतर्गत कौल, धानाचुली, गाड़खेत, थिरोली, बसगांव, मज्यूली समेत विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क व स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी दिक्कतों को विधायक के सम्मुख विस्तार से रखा।ग्रामीणों ने बताया कि धारी से कौल–धानाचुली तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया जा चुका है, लेकिन सड़क पर डामरीकरण न होने [more…]
जंगलिया गांव में राजस्व विभाग की चौपाल
ग्रामीणों को दस्तावेज दुरुस्ती व राजस्व प्रकरणों की दी जानकारी भीमताल। जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के निर्देशन में इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व विभाग द्वारा चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के पंचायत घर में राजस्व चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी गईं और राजस्व संबंधी जानकारियां प्रदान की गईं।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने किया। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में ऐसे शिविरों का लाभ लेने की अपील करते हुए कहा कि राजस्व विभाग द्वारा [more…]
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल भीमताल में रजत जयंती समारोह धूमधाम से मनाया
सांस्कृतिक, खेल और अकादमिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में विद्यालय का रजत जयंती समारोह ‘विरासत’ बेहद धूमधाम और गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। अवसर पर विविध सांस्कृतिक, खेल एवं कौशल आधारित प्रस्तुतियों ने विद्यालय की 25 वर्ष की समृद्ध यात्रा को जीवंत कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडमिरल टंडन (रिटायर्ड) (पीपीएसएम, एवीएसएम) तथा विशिष्ट अतिथि विद्यालय के प्रथम बैच के टॉपर डॉ. सलभ अग्रवाल (एमबीबीएस, एमएस, यूरोलॉजी) द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। एनसीसी कैडेट्स ने प्रातःकाल स्वागत गीत और गार्ड ऑफ ऑनर के माध्यम से मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया तथा [more…]
क्क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी की कार्यकारिणी भंग, 20 दिसंबर को मध्यावधि चुनाव
भीमताल । क्रियाशाला सेवा समिति ने बताया कि वाद संख्या 29, वर्ष 2023-24 में अध्यक्ष क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी, हल्द्वानी द्वारा पारित आदेश के क्रम में समिति को तत्काल प्रभाव से भंग करते हुए पूर्णतः निरस्त कर दिया गया है। साथ ही एक माह के भीतर नई कार्यकारिणी के गठन के लिए पुनः निर्वाचन कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। आदेश के तहत क्रियाशाला सेवा समिति मुखानी, हल्द्वानी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, उपसचिव, कोषाध्यक्ष, पर्यवेक्षक, संरक्षक तथा चार कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर मध्यावधि चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए 20 दिसंबर की तिथि [more…]
जनसुनवाई में जमीन विवाद, धोखाधड़ी व अवैध कब्जे के मामलों पर आयुक्त दीपक रावत की सख्ती
भूमि खरीद में ठगी से बचने को जारी की अहम गाइडलाइन भीमताल । हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता मिलन कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने भूमि विवाद, जमीन खरीद में धोखाधड़ी, अवैध निर्माण और टीसी दिलाने से जुड़े गंभीर मामलों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कई प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया। शेष मामलों के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए गए।जनसुनवाई में वर्ष 2014 से लंबित 7 बीघा भूमि विवाद के प्रकरण में सितारगंज नानकमत्ता निवासी रोशनी जन्तवाल को बड़ी राहत मिली। रोशनी जन्तवाल ने [more…]
सहकारिता मेले में सम्मानित हुए मत्स्यपालक, छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
भीमताल । अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेले में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, हल्द्वानी के निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक सहकारिता रविन्द्र सिंह रैंकुनी के साथ ही गणमान्य अतिथि दीवान सम्भल, कपिल रावत, प्रकाश बेलवाल, पंकज सुयाल एवं किरन नेगी, पूर्व संचालक डीसीबी नैनीताल, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।मेले के दौरान मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक [more…]
जमरानी बांध परियोजना की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश, देरी पर कंपनी पर पेनल्टी लगाने के आदेश
भीमताल । जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण की जाए, ताकि इसे समय पर राष्ट्र को समर्पित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इस ड्रीम प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा।देर सांय सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में सांसद भट्ट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से परियोजना के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि [more…]
भीमताल विस क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण को लेकर सक्रिय हुए विधायक कैड़ा
पीडब्लूडी सचिव से की धनराशि स्वीकृति की मांग भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के जर्जर मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुधार कार्यों को लेकर शासन स्तर पर जोरदार पहल की है। गुरुवार को विधायक कैड़ा ने देहरादून स्थित सचिवालय में पीडब्लूडी सचिव पंकज कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक क्षेत्र की सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने की मांग उठाई।विधायक कैड़ा ने सचिव को अवगत कराया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अनेक मोटर मार्गों पर काफी समय से डामरीकरण नहीं हुआ है, जिसके [more…]
धैना ग्रामसभा में दोबारा बाघ का हमला, दो बकरियां ढेर – ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
भीमताल । ग्रामसभा धैना में बाघ के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में आज फिर बाघ ने हमला कर मानसिंह की दो बकरियों को मार डाला। इससे पहले भी गणेश नेगी की तीन बकरियां बाघ द्वारा मारी जा चुकी हैं, जबकि जगत सिंह चिलवाल पर हमला कर बाघ उन्हें घायल कर चुका है।ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार घटनाओं के बावजूद वन विभाग की ओर से न तो अब तक क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है और न ही पीड़ित परिवारों को कोई मुआवजा दिया गया है। इससे [more…]
