Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सातताल के जंगल में दिखे बाघ से लोगों में दहशत

गुरुवार की सुबह जंगल में दिखा बाघ वन विभाग ने ट्रैप कैमरे लगाए भीमताल(नैनीताल)। सातताल में गुरुवार की सुबह आठ बजे बाघ के जंगल में दिखाई देने से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। बाघ दिखाई देने के बाद से लोग सहमे हुए हैं। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को बाघ दिखाई देने की सूचना दी। लोगों का कहना है कि बाघ बीते कुछ सालों से क्षेत्र में दिखाई दे रहे हैं। लोगों ने कहा एक साथ तीन बाघ घूमते हुए पहले भी देखें जा चुके हैं। लोगों की सूचना पर [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार: गरमपानी में बहुउद्देश्यीय शिविर, 107 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

भीमताल । आमजन को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को श्री कैंचीधाम तहसील की न्याय पंचायत गरमपानी में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया गया। महिला सभागार खैरना में आयोजित शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने किया। शिविर में कुल 107 शिकायतें पंजीकृत हुईं, जिनमें से अधिकांश का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई के निर्देश दिए [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

स्कूली बच्चों ने दिखाई निपुण प्रतियोगिता में प्रतिभा

भीमताल। मेहरागांव स्थित बीआरसी सभागार में छात्रों की विकासखंड स्तरीय एक दिवसीय निपूण विद्यार्थी प्रतियोगिता का आयोजन उप शिक्षा अधिकारी के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में प्रत्येक संकुल से विजयी होकर आए प्रतिभागियों ने शिरकत की । आयोजित प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय खूपी के छात्र शिवांश बल्लभ ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि प्राथमिक विद्यालय रोशिल मल्ला के हर्ष जोशी ने दूसरा तथा भदयूनी के छात्र नीरज पलडिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को खंड शिक्षा अधिकारी कैना चौहान द्वारा पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में महेंद्र [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

रामगढ़ ब्लॉक की बीडीसी बैठक में अधिकारियो को दिये क्षेत्र की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने रामगढ़ ब्लॉक के सभागगार मै बीडीसी बैठक मै जनप्रतिनिधियों की समस्याओं को सुना! ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्यों, जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने क्षेत्र से जुडी बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी मूल भुत समस्याओं को विधायक कैड़ा व अधिकारियो के समक्ष रखा! विधायक कैड़ा ने संबधित विभाग के विभागीय अधिकारियों को क्षेत्र के चुने हुए जनप्रतिनिधियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिये! विधायक कैड़ा ने सरकार की योजनाओं को गाँव के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक पहुंचाने को कहा! विधायक [more…]

उत्तराखण्ड

अधिवक्ताओं को बड़ी सौगात: जिला बार में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी

चैंबर निर्माण के लिए सांसद ने दी ₹5 लाख की निधि भीमताल। जिला बार संघ के अधिवक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। जिला बार संघ की कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक में अधिवक्ताओं के हित में डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। मंगलवार को आयोजित आम सभा में अधिवक्ताओं की सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनमें डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना और चैंबर निर्माण प्रमुख रहे।बार संघ अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रुवाली ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि शीघ्र ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी, जिससे अधिवक्ताओं को [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

90 लाख से नौकुचियाताल–शिलौटी मोटर मार्ग का होगा डामरीकरण : विधायक कैड़ा

भीमताल। ब्लॉक भीमताल स्थित नौकुचियाताल से शिलौटी पंत मोटर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिससे क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं पर्यटकों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक क़ैडा ने बताया कि उनके प्रयासों से नौकुचियाताल–शिलौटी पंत मोटर मार्ग के डामरीकरण व सुधारीकरण के लिए शासन से 90 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। विधायक कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द सड़क का डामरीकरण कार्य शुरू हो [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नौकुचियाताल में अव्यवस्थित पार्किंग से बढ़ी परेशानी, टैक्सी स्टैंड हटाने की मांग

भीमताल । नौकुचियाताल के निचले क्षेत्र में स्थित टैक्सी/जीप स्टैंड को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन से नई व्यवस्था लागू करने की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी नैनीताल को ज्ञापन सौंपकर टैक्सी स्टैंड को किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में जिस स्थान पर टैक्सी स्टैंड संचालित हो रहा है, वहां पहले जीप स्टैंड हुआ करता था, लेकिन अब उसी स्थान पर अव्यवस्थित पार्किंग हो रही है। इससे आए दिन जाम की स्थिति बन रही [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

यंगेस्ट कुलाधिपति सम्मान से अलंकृत डॉ. योगेश कुमार, विश्वविद्यालय परिवार ने किया सम्मान समारोह

भीमताल । माइंड पावर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. योगेश कुमार को यंगेस्ट कुलाधिपति का प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होने पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह सम्मान दिल्ली में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में प्रदान किया गया, जिसमें शिक्षा जगत के अनेक विशेषज्ञों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य लोगों ने भाग लिया।समारोह में डॉ. योगेश कुमार की आधुनिक शिक्षा दृष्टि, छात्र-केंद्रित नेतृत्व तथा उच्च शिक्षा में नवाचार के लिए विशेष रूप से प्रशंसा की गई। इस अवसर पर डॉ. योगेश कुमार ने कहा कि यह सम्मान माइंड पावर यूनिवर्सिटी की पूरी टीम [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

विकास कार्यों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, फरवरी तक शत-प्रतिशत बजट खर्च के निर्देश

कम प्रगति वाले विभागों से स्पष्टीकरण, 15 दिन में सुधार के आदेश भीमताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों हेतु आवंटित धनराशि को सभी विभाग आगामी फरवरी माह तक शत-प्रतिशत व्यय करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि भौतिक प्रगति के साथ-साथ वित्तीय प्रगति भी अनिवार्य है, इसके लिए अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए समयबद्ध रूप से कार्य संपादित करें।शुक्रवार को विकास भवन सभागार भीमताल में जिला, राज्य, केंद्र पोषित एवं बाह्य सहायतित योजनाओं तथा 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक समीक्षा बैठक की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

केन्द्रीय विद्यालय भीमताल में स्थापना दिवस पर भव्य समारोह

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और प्रेरक उद्बोधन से गूंजा विद्यालय परिसर भीमताल। केन्द्रीय विद्यालय स्थापना दिवस के अवसर पर केन्द्रीय विद्यालय भीमताल के विद्यालय परिसर में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केन्द्रीय विद्यालय संगठन की गौरवशाली परंपरा, शैक्षिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका को रेखांकित करना रहा। समारोह में विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के तिलक द्वारा स्वागत के साथ हुआ। इसके पश्चात दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण से वातावरण को पवित्र एवं प्रेरणादायी बनाया गया। [more…]