Author:
तल्ली दिनी में गुलदार पिंजरे में कैद, विधायक कैड़ा ने महिलाओं से सतर्क रहने की अपील
रामगढ़ के मछखाली में भी पकड़ा गया गुलदार, डीएनए जांच के बाद होगी स्थिति स्पष्ट भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल में गुलदार के हमलों से दहशत के बीच वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। धारी ब्लॉक के तल्ली दिनी क्षेत्र में उस स्थान के समीप एक गुलदार पिंजरे में कैद हुआ है, जहां विगत दिनों एक महिला को गुलदार ने निवाला बनाया था। सूचना मिलते ही विधायक राम सिंह कैड़ा एवं वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।इसके साथ ही रामगढ़ ब्लॉक के मछखाली क्षेत्र में भी एक अन्य गुलदार को पकड़ा गया है। [more…]
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लंबित प्रकरण शून्य, डीएम के निर्देशों का दिखा असर
दिसंबर माह में प्राप्त सभी आवेदनों का किया गया निस्तारण भीमताल। जनपद में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी निकायों एवं विकास खंडों में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्रों के लंबित प्रकरणों की संख्या अब शून्य हो गई है।जिलाधिकारी ने पूर्व में जनपद के सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, पंजीकरण अधिकारियों, रजिस्ट्रारों एवं स्थानीय निकायों के अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निस्तारण कर समय पर [more…]
मटमैले पानी की शिकायत पर कुमाऊँ आयुक्त सख्त, पेयजल गुणवत्ता सर्वोच्च प्राथमिकता
शीशमहल फिल्टरेशन प्लांट का किया निरीक्षण, समयबद्ध सुधार के निर्देश भीमताल । हल्द्वानी नगर के विभिन्न क्षेत्रों में गोला नदी से आपूर्ति हो रहे मटमैले पानी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कुमाऊँ आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने बुधवार को उच्चाधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के उपरांत उन्होंने शीशमहल स्थित पेयजल फिल्टरेशन प्लांट का निरीक्षण कर जल शुद्धिकरण व्यवस्था का जायजा लिया।कुमाऊँ आयुक्त ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित बैठक में जल संस्थान, राजकीय सिंचाई विभाग एवं जमरानी बांध परियोजना के अधिकारियों से समस्या के संबंध में [more…]
शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए डॉ. शंकर सिंह बिष्ट सम्मानित
भीमताल। महर्षि विद्या मंदिर, रानीबाग के प्रधानाचार्य डॉ. शंकर सिंह बिष्ट को देहरादून स्थित आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रिंसिपल कॉन्क्लेव में उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान एवं शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।इस कॉन्क्लेव में देशभर से आए शिक्षा जगत के वरिष्ठ शिक्षाविदों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता, नवाचार और नेतृत्व क्षमता पर विस्तार से चर्चा की गई।कॉन्क्लेव के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर, रानीबाग की तीन शिक्षिकाओं सुनीता बिष्ट, गंगा साह एवं रानी उपाध्याय को भी उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित [more…]
बाघ के आतंक पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
भीमताल। विधानसभा सहित उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में लंबे समय से बाघ के बढ़ते आतंक से हालात गंभीर बने हुए हैं। लगातार हो रही घटनाओं में ग्रामीणों को बाघ का शिकार बनाया जा रहा है, जिससे लोगों में भय का माहौल है और कई क्षेत्रों में स्थिति आपदा जैसी बन गई है।इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने जिलाधिकारी नैनीताल के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बाघ के आतंक पर नियंत्रण करने में राज्य सरकार और वन विभाग पूरी तरह विफल साबित हुए [more…]
जगलियागांव में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम, विधायक कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के जगलियागांव में आयोजित जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक राम सिंह कैड़ा ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न जनसमस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और इसी दिशा में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।कार्यक्रम के [more…]
विधायक कैड़ा के हस्तक्षेप से धारी में अवैध बोरिंग बंद, ग्रामीणों को मिली राहत
भीमताल । विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा परबड़ा में बाहरी व्यक्ति द्वारा निजी होटल के लिए अवैध रूप से कराई जा रही बोरिंग को विधायक राम सिंह कैड़ा के हस्तक्षेप के बाद बंद करा दिया गया। अवैध बोरिंग के कारण क्षेत्र के प्राकृतिक जलस्रोत सूखने लगे थे, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक राम सिंह कैड़ा मौके पर पहुंचे और अवैध बोरिंग कार्य का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इसके बाद उन्होंने देहरादून में पेयजल विभाग के निदेशक से वार्ता कर [more…]
बाघ के आतंक से भीमताल विधानसभा में दहशत, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने डीएफओ से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के विभिन्न इलाकों में बाघ के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। बाघ द्वारा लगातार ग्रामीणों को शिकार बनाए जाने और वन विभाग की उदासीन कार्यशैली से आक्रोशित कांग्रेस नेता मनोज शर्मा सोमवार को डीएफओ कार्यालय नैनीताल पहुंचे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर अब तक समस्या का समाधान न होने पर कड़ी नाराजगी जताई और डीएफओ को ज्ञापन सौंपा।शर्मा ने कहा कि पूरे भीमताल विधानसभा क्षेत्र में भय का वातावरण है। हालात ऐसे हैं मानो क्षेत्र में कर्फ्यू लगा हो। ग्रामीण घरों [more…]
एचजीएस भीमताल के छात्र मयंक आर्या का एनएलएसआईयू में चयन, विद्यालय में हर्ष
भीमताल। एचजीएस भीमताल के कक्षा 12 के छात्र मयंक आर्या ने देश के शीर्ष विधि संस्थान नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी (एनएलएसआईयू), बेंगलुरु में प्रवेश पाकर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाली प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हुआ है।प्रधानाचार्या महिमा भट्ट ने मयंक आर्या को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत और विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकगण ने भी मयंक की उपलब्धि पर प्रसन्नता [more…]
भीमताल में टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, 16 छात्र घायल
एसएसपी के नेतृत्व में चला रेस्क्यू, सभी 27 यात्रियों को सुरक्षित निकाला भीमताल । भीमताल के बोहरकून में दुर्घटनाग्रस्त टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्रियों के बचाव ओर राहत कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी के नेतृत्व में ट्रैवलर में सवार सभी 27 यात्रियों( 24 बच्चों, 02 वयस्क और 01 ड्राइवर) को रेस्क्यू किया।। दुर्घटना में चोटिल 02 वयस्क और 16 बच्चों को सीएचसी भीमताल में उपचार कराया। जिनमें से 04 बच्चों को अन्य परीक्षण और उपचार के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेजा गया। दीपशिखा अग्रवाल, अपर पुलिस [more…]
