Author: Chaiwala
अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, लंबित मामलों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
भीमताल । कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर न्यायालय में लंबित वादों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि न्यायिक मामलों के निस्तारण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सभी प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा तथा अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने आयुक्त का स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि अधीनस्थ न्यायालयों में लंबित मामलों की नियमित [more…]
घरों के पास दिखा तेंदुआ लोगों में मची दहशत
मेहरागांव में तेंदुए की दहशत से बड़ा डर भीमताल(नैनीताल)। भीमताल क्षेत्र में तेंदुओं की दहशत कम नहीं हो रही है। रविवार की रात मेहरागांव में एक तेंदुआ घरों के पास घूमता हुआ दिखा है। तेंदुए के दिखाई देने से लोगों में डर का माहौल है। क्षेत्र के सौरभ और सैंडी ने बताया कि तेंदुआ लगातार क्षेत्र में सुबह और शाम के घरों के पास दिख रहा है। उन्होंने कहा तेंदुए के दिखने से शाम के समय काम से लौटने वाले लोगों को डर का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व तेंदुआ [more…]
छात्र हित में हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था की सराहनीय पहल, विद्यार्थियों को वितरित की गई सामग्री
भीमताल । पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज पतलोट में रविवार को हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था की ओर से छात्र हित में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था की टीम ने विद्यालय के विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री, जूते, स्वेटर, खेल सामग्री के साथ फल एवं मिठाई वितरित कर सम्मानित किया।कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था अध्यक्ष दिनेश लोशाली, जीवन पन्तोला, खिमेश चन्द्र पनेरु, मोहन चन्द्र पाण्डेय, कमल नगरकोटी, प्रदीप मेर एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य आशुतोष साह तथा पीटीए अध्यक्षा मीना देवी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।इस अवसर पर संस्था के खिमेश नैनवाल एवं खिमेश [more…]
🚨 ईमेल से दहला नैनीताल: नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
भीमताल। सरोवर नगरी नैनीताल में उस समय हड़कंप मच गया जब नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। संदिग्ध ईमेल में अदालत परिसर में आरडीएक्स और आईईडी लगाए जाने का दावा किया गया है, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तत्काल अलर्ट मोड पर आ गईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अज्ञात ईमेल आईडी से भेजे गए संदेश में दावा किया गया है कि कोर्ट परिसर में 12 आरडीएक्स आधारित आईईडी लगाए गए हैं, जो दोपहर लगभग 12:15 बजे विस्फोट कर सकते हैं। ईमेल में ईडब्ल्यूएस आरक्षण का उल्लेख करते [more…]
महाशिवरात्रि पर छोटा कैलाश में आयुक्त दीपक रावत ने किया जलाभिषेक, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
भीमताल । आयुक्त कुमाऊं मंडल / सचिव मा० मुख्यमंत्री दीपक रावत ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर छोटा कैलाश स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कुमाऊं मंडल सहित समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।आयुक्त रावत ने कहा कि भगवान शिव आस्था, तप और लोककल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से सामाजिक समरसता बनाए रखने और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि छोटा कैलाश क्षेत्र एक अद्भुत एवं अलौकिक तीर्थस्थल है, जहां प्रतिवर्ष [more…]
निगराड से सूड मोटर मार्ग को मिली रफ्तार, 4.08 करोड़ की स्वीकृति से होगा डामरीकरण – विधायक कैड़ा
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत रामगढ़ ब्लॉक के प्यूड़ा निगराड से सूड तक मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 4 करोड़ 8 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। यह जानकारी विधायक राम सिंह कैड़ा ने दी।विधायक ने बताया कि उक्त मोटर मार्ग का निर्माण पूर्व में राज्य योजना के अंतर्गत कराया गया था, किन्तु डामरीकरण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में किसानों को अपना फल-सब्जी एवं अन्य कृषि उत्पाद हल्द्वानी तक पहुंचाने में काफी परेशानी होती [more…]
महाशिवरात्रि पर जंगलिया गांव में गूंजा भक्ति का स्वर, घुघुसा में विशाल भंडारा सम्पन्न
भीमताल। महाशिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत जंगलिया गांव के निवासियों द्वारा संयुक्त प्रयास से आयोजित वार्षिक विशाल भंडारा श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। यह भंडारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी घुघुसा नामक स्थल पर आयोजित किया गया, जहां सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारा स्थल पर गांव की महिला शक्ति ने पारंपरिक वेशभूषा में पिछोड़ा ओढ़कर आकर्षक रंगोलियां सजाईं और भजन-कीर्तन के माध्यम से पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में महिलाओं की भारी संख्या में सहभागिता रही, जिससे आयोजन की गरिमा और भी [more…]
युवती बरामद, आरोपी जेल भेजा गया; भाजपा नेताओं ने पुलिस टीम को किया सम्मानित
भीमताल : लड़की की गुमशुदगी के मामले में भवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवती को बिजनौर से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपी युवक सुहैल को दिल्ली–बिजनौर बॉर्डर से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि गरमपानी निवासी लड़की के पिता की तहरीर पर मामला दर्ज होते ही पुलिस की दो टीमों को रवाना किया गया था। बरामदगी के बाद रविवार को मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे [more…]
जल जीवन मिशन में करोड़ों की गड़बड़ी का आरोप, मनोज शर्मा ने दी गांव-गांव पोल खोलने की चेतावनी
भीमताल : विधानसभा क्षेत्र भीमताल में संचालित “जल जीवन मिशन” की योजनाओं को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मिशन में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों रुपये की योजनाएं भ्रष्ट नेताओं, नौकरशाहों और माफियाओं के गठजोड़ की भेंट चढ़ चुकी हैं।शर्मा ने कहा कि लगातार ज्ञापन सौंपने, धरना-प्रदर्शन और घेराव के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उनका आरोप है कि पुरानी पेयजल लाइनों और जल स्रोतों के साथ छेड़छाड़ की गई है, जिससे आगामी [more…]
खैरना से गायब युवती बिजनौर में! परिजनों ने जताई जबरन धर्म परिवर्तन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
भीमताल। नैनीताल जनपद के खैरना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के तीन माह से घर से लापता होने की तहरीर भवाली कोतवाली में दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बाल काटने की दुकान में कार्यरत एक विशेष समुदाय के युवक द्वारा युवती को बहला-फुसलाकर उत्तर प्रदेश के बिजनौर ले गया।पिता के अनुसार, शुरुआती दिनों में युवती फोन पर घर लौटने की बात कहती रही, जिसके कारण तत्काल पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई। परंतु तीन माह बीत जाने के बाद संपर्क कम हो गया। परिजनों ने आशंका जताई है [more…]
