Author: Chaiwala
खुर्पाताल में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, दूसरे दिन भी जारी रहा अभियान
भीमताल। खुर्पाताल क्षेत्र में जिला विकास प्राधिकरण की भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। दो दिन तक चले अभियान में प्राधिकरण की जमीन से अवैध कब्जों को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई की गई।बताया गया कि हाल ही में कुमाऊं आयुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत के खुर्पाताल भ्रमण के दौरान प्राधिकरण की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उनके निर्देशों के क्रम में जिला विकास प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाए।सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल [more…]
संस्कार और शिक्षा का संगम: पीएमश्री बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में वार्षिकोत्सव की धूम
रंगारंग कार्यक्रमों से सजी संध्या, मेधावी छात्राओं का हुआ सम्मान; “छात्राएं देश का भविष्य”— डॉ. हरीश सिंह बिष्ट भीमताल। पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल का वार्षिकोत्सव मंगलवार को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया, वहीं मेधावी छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ. हरीश सिंह बिष्ट एवं प्रधानाचार्य ईला कैड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला [more…]
अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, वन पंचायत भूमि कराई मुक्त
भीमताल। क्षेत्र में वन पंचायत की भूमि पर बिल्डर्स द्वारा किए जा रहे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपजिलाधिकारी धारी अंशुल भट्ट की अध्यक्षता में प्रशासन एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम मनाघेर वन पंचायत सुंदरखाल में मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण को चिन्हित किया और तत्काल कार्रवाई करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया।जानकारी के अनुसार ग्राम सुंदरखाल में बिल्डर्स द्वारा वन पंचायत की भूमि पर अवैध रूप से सड़क निर्माण किया जा रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने [more…]
जनसुनवाई में आयुक्त दीपक रावत सख्त, भूमि विवाद से अतिक्रमण तक कई मामलों का मौके पर निस्तारण
भीमताल , 28 मार्च। कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने आमजन की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। जनसुनवाई में भूमि विवाद, सड़क, अवैध निर्माण, धोखाधड़ी, पेयजल, अतिक्रमण, पारिवारिक विवाद और विकलांगता प्रमाण पत्र से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मनोज मनराल (न्यू आदर्श कॉलोनी, रामपुर रोड) द्वारा कॉलोनी के गेट विवाद का मामला उठाया गया, जिस पर आयुक्त ने मौके पर ही समाधान कराया। प्रदीप चंद जोशी (बद्रीपुरा) की भूमि विक्रय [more…]
गैस आपूर्ति में लापरवाही पर सख्ती, होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश
भीमताल , 28 मार्च। नगर निगम सभागार हल्द्वानी में गैस आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने गैस एजेंसी प्रबंधकों और पूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में एचपीसीएल, बीपीसीएल और इंडेन गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि गैस वितरण पूरी तरह नियमानुसार किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को असुविधा से बचाने के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाए, ताकि लोगों को [more…]
5.37 करोड़ से कसियालेख–पोखराड़-धारी मोटर मार्ग का डामरीकरण शुरू, ग्रामीणों ने जताया आभार
भीमताल। धारी ब्लॉक के कसियालेख से चौखुटा–पोखराड़–धारी मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया। करीब 5 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य के शुरू होने पर क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी की लहर है।बताया गया कि लंबे समय से मोटर मार्ग की हालत खराब होने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने मंत्री से डामरीकरण की मांग की थी। इसके बाद मंत्री ने लोक निर्माण विभाग [more…]
रामगढ़ में मंत्री राम सिंह कैड़ा का भव्य स्वागत, विकास कार्यों को गति देने का भरोसा
भीमताल। शहरी विकास एवं जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा का मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद पहली बार रामगढ़ ब्लॉक पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बाइक रैली निकालकर उनका भव्य अभिनंदन किया। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत कार्यक्रम आयोजित हुए।रामगढ़ ब्लॉक के श्यामखेत, गागर, मल्ला रामगढ़, तल्ला रामगढ़, लोस्ज्ञानी, नथुवाखान, ओड़ाखान और दाड़ीमा में भाजपा पदाधिकारियों व स्थानीय जनता ने मंत्री का स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि राज्य और [more…]
जंगलिया गांव में चला स्वच्छता अभियान, शादी-ब्याह में भी प्लास्टिक न इस्तेमाल करने की अपील
भीमताल। ग्राम पंचायत जंगलिया गांव को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ग्रामीणों ने एक बार फिर सराहनीय पहल की। गांव के लोगों ने माल गांव से बूढ़ा धूरा तक करीब दो किमी मार्ग के किनारे पड़ी प्लास्टिक को एकत्रित कर स्वच्छता का संदेश दिया। एकत्रित प्लास्टिक को बोरों में भरकर जिला पंचायत के स्वच्छता वाहन के माध्यम से निस्तारण के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राधा कुल्याल ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि केवल सफाई अभियान चलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्लास्टिक के उपयोग को पूरी तरह बंद करना भी [more…]
भीमताल में कांग्रेस को मजबूती, लाखन सिंह नेगी के शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह
भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल में कांग्रेस को उस समय बड़ी मजबूती मिली जब जनसंघर्षों की आवाज माने जाने वाले लाखन सिंह नेगी ने पार्टी का दामन थाम लिया। उनके कांग्रेस परिवार में शामिल होने से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा और जिला कांग्रेस नैनीताल के उपाध्यक्ष भुवन सिंह दरमवाल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि लाखन सिंह नेगी के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी जमीनी स्तर पर और मजबूत होगी।नेताओं ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र आज विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा [more…]
भीमताल में बदहाल सड़कों, धूल और जाम से जनता त्रस्त, उठी जिम्मेदार विकास की मांग
भीमताल। क्षेत्र में बदहाल सड़कों, उड़ती धूल और लगातार लगने वाले जाम से स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि निर्माण कार्यों के चलते जहां एक ओर विकास हो रहा है, वहीं दूसरी ओर आम जनजीवन पर इसका प्रतिकूल असर भी साफ दिखाई दे रहा है।लोगों का कहना है कि टूटी सड़कों और अव्यवस्थित कार्यों के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है, जिससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर आपातकालीन सेवाएं भी इससे अछूती नहीं हैं। [more…]
