सिंगल्स में बड़ा उलटफेर, डबल्स में दो जोड़ियां क्वार्टर फाइनल में

Estimated read time 1 min read





संजय सुयाल प्री-क्वार्टर फाइनल में, डबल्स में अंकित-अरुण व तरुण-कैलाश ने बनाई अंतिम आठ में जगह

भीमताल: जिला बार एसोसिएशन द्वारा स्व. प्रताप सिंह मौनी की स्मृति में आयोजित कैरम प्रतियोगिता के मुकाबले रोमांचक दौर में पहुंच गए हैं। प्रतियोगिता के दौरान सिंगल्स वर्ग में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जहां फाइनल के प्रबल दावेदार माने जा रहे मोहम्मद दानिश को संजय सुयाल ने कड़े मुकाबले में पराजित कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू (एडवोकेट) ने बताया कि सिंगल्स वर्ग के अन्य मुकाबलों में आनंद मेहता ने अब्दुल समीर को शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं प्रमोद कुमार ‘सोनू’ ने नमन जोशी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया।
डबल्स वर्ग में भी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंकित और अरुण अधिकारी की जोड़ी ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं तरुण चन्द्रा और कैलाश रावत की जोड़ी ने भी शानदार तालमेल का परिचय देते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात देकर अंतिम आठ में स्थान सुनिश्चित किया।
प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, जिससे दर्शकों में भी खासा उत्साह बना हुआ है।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours