Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

अधूरा इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण बना हादसों की वजह

भीमताल। मल्लीताल ब्लॉक रोड स्थित रामलीला मैदान के पास लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा किया गया इंटरलॉकिंग टाइल्स निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे क्षेत्र में खतरे की स्थिति बनी हुई है।स्थानीय लोगों के अनुसार, निर्माण कार्य को अंतिम रूप नहीं दिए जाने के कारण सड़क पर ऊंच-नीच और सीधी ठोकर जैसी स्थिति बन गई है। इससे राहगीरों को चलने में काफी दिक्कत हो रही है और कई लोग ठोकर खाकर घायल भी हो चुके हैं।ग्रामीणों और व्यापारियों का कहना है कि यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है, ऐसे में अधूरा कार्य [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मानसून से पहले जलभराव पर वार, 3 दिन में डीपीआर तैयार करने के निर्देश

भीमताल, 13 अप्रैल। मानसून से पूर्व जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सोमवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि मानसून से पहले सभी तैयारियां हर हाल में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जलभराव वाले संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर तत्काल ठोस कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजी जाए, ताकि वर्षाकाल में आमजन [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी, एडीएम ने किया निरीक्षण

भीमताल , 13 अप्रैल। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी Agri Stack योजना के तहत अंश निर्धारण, फार्मर रजिस्ट्री एवं डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य क्षेत्र में तेजी से संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने तहसील कालाढूंगी के राजस्व ग्राम नाथूझाला में चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी ने उपस्थित काश्तकारों के समक्ष कुछ खेतों का स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे कर प्रक्रिया का जायजा लिया। उन्होंने कार्य की प्रगति पर संतोष जताते हुए अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

बिड़ला इंस्टीट्यूट, भीमताल में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का भव्य समापन

भीमताल। बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ अप्लाइड साइंसेज, भीमताल में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ का समापन सोमवार को बड़े धूमधाम के साथ हुआ। अंतिम दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रो. बी.एस. बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया।समापन दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेल-कूद प्रतियोगिताएं, ऐपण प्रतियोगिता, कुमाऊनी नृत्य एवं रोबोटिक्स प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। साथ ही प्रत्येक बैच में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।अपने संबोधन में प्रो. [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

युवा कांग्रेस पदाधिकारियों का भीमताल में भव्य स्वागत, निकली बाइक-कार रैली

भीमताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को युवा कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नैनीताल नीरज कुमार (मोनू), विधानसभा अध्यक्ष भावेश नेगी एवं नगर अध्यक्ष सूरज बोरा के प्रथम बार भीमताल आगमन पर उनका भव्य अभिनंदन किया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कार्यालय मल्लीताल के समीप से बाइक एवं कार रैली का आयोजन किया। रैली गोरखपुर तिराहा, मल्लीताल बाजार, तिकोनिया एवं बायपास रोड से होते हुए ब्लॉक रोड तक निकाली गई, जहां नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नवनियुक्त युवा कांग्रेस पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने एवं युवाओं को जोड़ने की [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जन सेवा केंद्र बना बेसहारा लोगों का सहारा, हेमंत गौनिया का सेवा अभियान बना मिसाल

भीमताल । शहर के कैनाल रोड, मल्ला गोरखपुर और तिकोनिया क्षेत्र में संचालित जन सेवा केंद्र आज जरूरतमंदों के लिए सबसे बड़ा सहारा बनकर उभरा है। समाजसेवी हेमंत सिंह गौनिया के नेतृत्व में चल रहा यह केंद्र सेवा, संघर्ष और समर्पण की अनोखी मिसाल पेश कर रहा है।जहां एक ओर समाज सेवा के नाम पर दिखावा आम हो गया है, वहीं हेमंत गौनिया ने जमीनी स्तर पर कार्य करते हुए अलग पहचान बनाई है। दिन-रात लोगों की मदद के साथ ही लावारिस और बीमार पशुओं की सेवा भी उनके कार्यों का प्रमुख हिस्सा है।कोविड-19 [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

रामगढ़ में सड़क सुधार को 5.28 करोड़ स्वीकृत, जल्द शुरू होगा डामरीकरण कार्य

भीमताल । रामगढ़ ब्लॉक के तल्ला रामगढ़ से झूतिया-हली मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए 5 करोड़ 28 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने यह जानकारी देते हुए कहा कि शासनादेश जारी होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।बताया गया कि करीब 8 किलोमीटर लंबा यह मोटर मार्ग लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दिनों में सड़क कीचड़ में तब्दील [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कांग्रेस का तंज, बताया ‘हास्यास्पद’

भीमताल । भीमताल विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा की गई हालिया घोषणाओं पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘हास्यास्पद’ और ‘चुनावी जुमलेबाजी’ करार दिया है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।शर्मा ने कहा कि धारी ब्लॉक के कैलाशद्वार मोटरमार्ग के सिमलिया-साननी रोड के मिलान की घोषणा मुख्यमंत्री करीब तीन वर्ष पूर्व कर चुके हैं, लेकिन आज तक इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में नई घोषणाओं को जनता के साथ ‘सफेद झूठ’ और ‘चुनावी घोषणा’ बताया जाना स्वाभाविक [more…]

उत्तराखण्ड

सीएम धामी के समक्ष उठीं पत्रकारों की समस्याएं, ज्ञापन सौंपकर की समाधान की मांग

भीमताल। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने शनिवार को भीमताल में पुष्कर सिंह धामी को पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष अफजाल हुसैन फौजी और नगर अध्यक्ष गौरव जोशी ने किया।ज्ञापन में पत्रकारों ने मान्यता प्राप्त पत्रकारों और उनके परिजनों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के लंबित भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। बताया गया कि पूर्व में निजी अस्पतालों में कराए गए उपचार के बिलों का भुगतान होता था, लेकिन वर्तमान में कई बिल लंबित हैं। नई व्यवस्था के तहत केवल सरकारी [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

सीएम धामी के भीमताल दौरे पर ग्राम प्रधान ने सौंपा ज्ञापन, ग्रामीण समस्याओं के समाधान का आश्वासन

भीमताल। पुष्कर सिंह धामी के भीमताल आगमन पर ग्राम पंचायत जंगलिया गांव की ओर से ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने उनका स्वागत किया और चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में प्रमुख रूप से जंगलिया गांव से बूढ़ा धूरा मोटर मार्ग के डामरीकरण, राजकीय इंटर कॉलेज में विज्ञान वर्ग शुरू करने, कृषि उपज को जंगली जानवरों से बचाने के लिए घेरबाड़ की व्यवस्था करने तथा जंगल किनारे बसे ग्रामीणों के सार्वजनिक रास्तों पर सोलर लाइट लगाने की मांग की गई।ग्राम प्रधान ने ये मांगें कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाईं।इस दौरान [more…]