कुमाऊं में कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर मंथन

Estimated read time 1 min read





आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त दीपक रावत से की शिष्टाचार भेंट

भीमताल, 9 जून। कुमाऊं मंडल की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर मंगलवार को महत्वपूर्ण चर्चा हुई। आईजी कुमाऊं निवेदिता कुकरेती कुमार ने मंडलायुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान कुमाऊं मंडल में कानून व्यवस्था को सुदृढ़, बेहतर और प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बहुआयामी विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं एवं सेवाओं को मजबूत करने तथा शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

आईजी निवेदिता कुकरेती कुमार ने भरोसा दिलाया कि शासन की मंशा के अनुरूप कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सभी स्तरों पर तत्परता से कार्य किया जाएगा तथा आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।




You May Also Like

+ There are no comments

Add yours