40 वर्षों की संगठनात्मक सक्रियता का मिला प्रतिफल, भाजपा नेताओं ने दी शुभकामनाएं
भीमताल। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त दायित्वधारी देवेंद्र सिंह ढैला ने मंगलवार को देहरादून स्थित उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद में उपाध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला मीडिया प्रभारी नितिन राणा तथा पूर्व जिला मंत्री देवेंद्र बिष्ट भी मौजूद रहे।
देवेंद्र सिंह ढैला लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उन्होंने बीते चार दशकों में बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने में योगदान दिया है। पार्टी संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और सांगठनिक क्षमता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।
व्यावसायिक रूप से प्रगतिशील बागवान के रूप में पहचान रखने वाले देवेंद्र सिंह ढैला की बागवानी क्षेत्र में विशेष रुचि और अनुभव को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने उन्हें उत्तराखंड बागवानी विकास परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
दायित्व ग्रहण करने के बाद देवेंद्र सिंह ढैला ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा कृषि मंत्री गणेश जोशी से भेंट कर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को किसानों और बागवानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति पर सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रदीप जनोटी, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष रामगढ़ अंकित पांडे, जिला मंत्री कुंदन चिलवाल, मनोज भट्ट, जिला पंचायत सदस्य बहादुर नगदली, खीमा शर्मा, प्रदीप पाठक और पंकज जोशी सहित अनेक लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

+ There are no comments
Add yours