Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मानसून को लेकर नैनीताल में हाई अलर्ट, बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे अधिकारी

भीमताल, 2 जुलाई। जनपद में मानसून सक्रिय होने और भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से भारी बारिश की चेतावनी के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। ललित मोहन रयाल ने आपदा प्रबंधन को लेकर सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि मानसून अवधि के दौरान बिना पूर्व अनुमति कोई भी अधिकारी मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी विभागाध्यक्ष, नोडल अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने मुख्यालय एवं कार्यक्षेत्र में उपस्थित रहकर दायित्वों का निर्वहन करें, ताकि किसी [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

जंगलिया गांव में स्वच्छता अभियान, हर रविवार मनाया जाएगा ‘स्वच्छता दिवस’

भीमताल। पर्यावरण दिवस की भावना को आगे बढ़ाते हुए ग्राम पंचायत जंगलिया गांव में कैलाश द्वार से पंचायत घर तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं तथा स्वयंसेवी संगठन नीलकंठ ज़ीरो वेस्ट एनजीओ के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पूरे क्षेत्र की साफ-सफाई की। अभियान में एनजीओ की सदस्य हिमानी मौर्या, शिखा पांडे, कुमकुम चंद्रा और सृजिता पात्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। स्वयंसेवकों ने आंगनबाड़ी केंद्र, जंगलिया गांव की दीवार पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती आकर्षक वॉल पेंटिंग भी बनाई, जिससे लोगों में जागरूकता [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

धारी ब्लॉक पहुंचे मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं पर हुई चर्चा, पीएमजीएसवाई फेज-4 में नए गांवों को जोड़ने का दावा भीमताल : विधानसभा क्षेत्र भीमताल के धारी ब्लॉक में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली, पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंची है, उन्हें प्रधानमंत्री [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील

घर-घर जाकर होगा सत्यापन, मतदाता सूची को बनाया जाएगा त्रुटिरहित भीमताल : जनपद में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी राजनीतिक दलों, नागरिकों और युवाओं से सक्रिय सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, विश्वसनीय और अद्यतन बनाया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में डिजिटाइजेशन के साथ-साथ बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा उन गणना [more…]

उत्तराखण्ड

1 अगस्त से नैनीताल मॉल रोड पर हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

रूसी बाईपास बनेगा आधुनिक पार्किंग हब, झील के चारों ओर लागू होगी नो-पार्किंग व्यवस्था भीमताल। नैनीताल की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मंडलायुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त 2026 से नैनीताल की मॉल रोड पर वाहनों के हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जुर्माना और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस [more…]

उत्तराखण्ड

भीमताल में कांग्रेस का परिवर्तन संकल्प सम्मेलन, विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत का किया दावा

भीमताल। नगर के बाईपास क्षेत्र में बुधवार को कांग्रेस द्वारा परिवर्तन संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रदेश सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जमीनी स्तर पर काम करना होगा, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में भीमताल सीट पर कांग्रेस जीत दर्ज कर सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक और बूथ को मजबूत करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जनता में मौजूद नाराजगी को घर-घर तक पहुंचाना होगा। कार्यक्रम के [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

REAP परियोजना में बड़ा खेल उजागर, निःशुल्क भवन के बावजूद लिया जा रहा था किराया, एरिया मैनेजर के निलंबन की संस्तुति

भीमताल । ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (REAP) के तहत संचालित कार्यों में वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने गरमपानी स्थित सीएलएफ (CLF) कार्यालय एवं आउटलेट का औचक निरीक्षण किया। जांच में प्रथम दृष्टया यह सामने आया कि सीएलएफ को निःशुल्क कार्यालय भवन आवंटित होने के बावजूद उसके लिए किराए की धनराशि स्वीकृत कराई जा रही थी। मामले को गंभीर मानते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित एरिया मैनेजर के निलंबन की संस्तुति शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण के दौरान पता [more…]

उत्तराखण्ड

धामी सरकार के प्राकृतिक खेती विजन को नाबार्ड का सहयोग, कोटाबाग में जैविक कीट नियंत्रण तकनीक से किसानों को मिलेगा लाभ

भीमताल । उत्तराखंड में प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) का सहयोग मिल रहा है। जनपद नैनीताल के कोटाबाग विकासखंड में नाबार्ड की सहायता से संचालित “जैविक खेती हेतु जैविक कीट नियंत्रण आधारित प्रौद्योगिकी के संवर्धन” परियोजना किसानों की आय बढ़ाने और खेती की लागत कम करने की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्राकृतिक खेती और किसान कल्याण को प्राथमिकता देते हुए यह परियोजना गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, पंतनगर द्वारा [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं में 24 आवेदन स्वीकृत, डीएम ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

भीमताल। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होमस्टे) विकास योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के चयन के लिए मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ललित मोहन की अध्यक्षता में जिला चयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शासनादेशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप आवेदनों का परीक्षण कर पात्र आवेदकों का चयन किया गया। बैठक में समिति ने दोनों योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। पात्र आवेदनों को स्वीकृति एवं आवश्यक संस्तुतियां प्रदान की गईं, जबकि अपूर्ण अथवा आवश्यक अभिलेखों के अभाव वाले [more…]

उत्तराखण्ड

मानसून से पहले नैनीताल में आपदा प्रबंधन की तैयारी तेज, 2 जुलाई को पांच संवेदनशील क्षेत्रों में होगी मॉक ड्रिल

भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में प्रदेश में मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य स्तरीय मानसून पूर्व टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित की गई। इसका उद्देश्य राज्य एवं जिला स्तर पर आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों, विभागीय समन्वय तथा राहत एवं बचाव व्यवस्था का आकलन करना रहा। जनपद नैनीताल की ओर से अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल सहित आईआरएस (Incident Response System) से जुड़े [more…]