Author: Chaiwala
लालकुआं से झांसी के लिए 25 जून से शुरू होगी साप्ताहिक ट्रेन
हर बुधवार को दोपहर 12:20 बजे चलेगी ट्रेन, सांसद अजय भट्ट ने दी जानकारी भीमताल : लालकुआं से झांसी जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। आगामी 25 जून से एक नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है। यह जानकारी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को दी। सांसद भट्ट ने बताया कि यह ट्रेन “ट्रेन ऑन डिमांड” के रूप में चलाई जा रही है, जो हर बुधवार को दोपहर 12:20 बजे लालकुआं स्टेशन से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बरेली, कासगंज, मथुरा, आगरा [more…]
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी
दो चरणों में होंगे चुनाव, 25 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू, 19 जुलाई को होगी मतगणना भीमताल : राज्य निर्वाचन आयोग ने उत्तराखंड के 12 जनपदों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। जनपद हरिद्वार को छोड़कर शेष जिलों में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। नामांकन प्रक्रिया 25 जून से शुरू होकर 28 जून तक चलेगी। मतदान क्रमशः 10 और 15 जुलाई को होगा, जबकि मतगणना 19 जुलाई को की जाएगी। चुनाव की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने शनिवार को प्रेसवार्ता [more…]
वैज्ञानिक आधुनिक तकनीक पर करें अनुसंधान, तभी देश मत्स्य पालन में लक्ष्य हासिल कर सकेगा: सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी
केंद्रीय मत्स्य सचिव ने भीमताल में मत्स्य अनुसंधान केंद्र का किया निरीक्षण, ट्राउट मछली को बताया सुपरफूड भीमताल : केंद्रीय शीतल जल मत्स्य अनुसंधान केंद्र, भीमताल में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के मत्स्य सचिव डॉ. अभिलक्ष लिखी ने कहा कि वैज्ञानिकों को चाहिए कि वे आधुनिक तकनीकों पर आधारित अनुसंधान को प्राथमिकता दें, जिससे देश मत्स्य पालन के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ सके। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY)” के तहत गुणवत्ता में सुधार, उत्पादन में वृद्धि और तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया [more…]
सेतु आयोग के जरिए बदलेगा युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों का भविष्य : जोशी
भीमताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर गठित सेतु आयोग राज्य में युवाओं, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए परिवर्तनकारी मंच बनने की दिशा में तेज़ी से कार्य कर रहा है। यह बात आयोग के उपाध्यक्ष राजशेखर जोशी ने गुरुवार को जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने बताया कि स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर एंपावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु आयोग) का उद्देश्य प्रदेश में तकनीक, नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है। आयोग ने टाटा ट्रस्ट, बिल गेट्स फाउंडेशन, नैस्कॉम और महिंद्रा सहित कई प्रमुख संस्थाओं के साथ [more…]
परिवहन विभाग का सख्त चेकिंग अभियान
106 वाहनों के चालान, 2 वाहन सीज भीमताल : परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों ने बुधवार को जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 106 वाहनों के चालान किए गए, जबकि एक कार और एक जेसीबी को सीज किया गया। सहायक परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेंद्र संगवान की निगरानी में हल्द्वानी-कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर अभियान चलाया गया। वहीं, परिवहन कर अधिकारी नंदन प्रसाद द्वारा नैनीताल और गोविंद सिंह द्वारा हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर सख्ती से कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मोटरसाइकिल, कार, टैक्सी, मैक्सी, भारी वाहन, टैक्सी बाइक, बस, ऑटो [more…]
विभागीय उदासीनता पर भड़के ग्रामीण, चेताया जन आंदोलन करेंगे
भीमताल : लोकसभा चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी के बाद भी विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक किसी भी मांग पर अमल नहीं किया गया है। ऐसे में नाराज़ ग्रामीणों ने जन आंदोलन की चेतावनी दी है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा चुनाव के दौरान ग्रामीणों द्वारा बहिष्कार की चेतावनी के बाद विभागीय अधिकारियों ने मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में सभी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की शपथ ली थी। इसके बावजूद अब तक जमीनी स्तर पर कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक उपचार केंद्र, हाई स्कूल कैड़ा गांव का [more…]
कुमाऊं आयुक्त ने की आपदा प्रबंधन और जमीनी विवादों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
भीमताल : कुमाऊं मंडल के आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने बुधवार को कमिश्नरी कार्यालय नैनीताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर आपदा प्रबंधन और जमीनी विवादों की स्थिति की गहन समीक्षा की।आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तीन वर्ष से अधिक समय से लंबित जमीनी वादों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित एडीएम और एसडीएम न्यायालयों का समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारियों ने जानकारी दी कि वादों के निस्तारण की प्रक्रिया तेजी से [more…]
प्रधानमंत्री मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर खनश्यू में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित कार्यक्रम आयोजित
विधायक कैड़ा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया भीमताल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को खनश्यू में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण: संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे विधायक राम सिंह कैड़ा ने केंद्र सरकार की नीतियों और उपलब्धियों को आम जनता के सामने रखा। विधायक कैड़ा ने प्रधानमंत्री मोदी के 11 साल के कार्यकाल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह समयावधि स्वर्णिम अक्षरों में लिखी जाएगी। उन्होंने कहा कि, [more…]
पंचायत चुनाव 2025: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और विलोपन के लिए करें आवेदन
ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है मतदाता नामावली, प्रारूप-2, 3 और 4 में कर सकते हैं आवेदन भीमताल : आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज़ कर दी हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने जनपदवासियों से अपील की कि वे पंचायत निर्वाचन से पहले मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें।उन्होंने बताया कि नवीन पंचायत निर्वाचन नामावली तैयार कर ली गई है, जो राज्य निर्वाचन आयोग के पोर्टल secvoter.uk.com.in पर उपलब्ध है। कोई भी व्यक्ति “पंचायत मतदाता खोजें” विकल्प के [more…]
गंगा संरक्षण को लेकर जिला गंगा समिति की बैठक, जल शुद्धिकरण पर बनी कार्य योजना
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए हल्द्वानी नगर निगम को सौंपी गई जिम्मेदारी भीमताल : गंगा और उसकी सहायक नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से जिला गंगा समिति की बैठक मंगलवार को अपर जिलाधिकारी विवेक राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों के समन्वय से जल संरक्षण व स्वच्छता को लेकर प्रभावी कार्य योजना तैयार करने पर बल दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में हल्द्वानी नगर निगम को नोडल [more…]





