Author: Chaiwala
नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, तिरंगा रैली से गूंजा शहर
भीमताल, 15 अगस्त। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मुख्य समारोह में जनपद प्रभारी मंत्री खजान दास ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। राष्ट्रगान के साथ समारोह का विधिवत शुभारंभ हुआ। समारोह में प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। अपने संबोधन में प्रभारी [more…]
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
भीमताल, 15 अगस्त। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस वर्ष समारोह की थीम “आजादी का अमृत महोत्सव – गर्व, अनुशासन, समर्पण” रही। समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। श्रीमती लता कपिल ने शिक्षक वक्तव्य के माध्यम से स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों तथा विद्यार्थियों की जिम्मेदारियों पर प्रेरणादायी विचार रखे। कार्यक्रम में कक्षा पांच के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जबकि कक्षा चार एवं कक्षा [more…]
मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, दो की मौत, कई घायल
भीमताल। मुक्तेश्वर घूमने आए फरीदाबाद के पर्यटकों का टैंपो ट्रैवलर शुक्रवार को रामगढ़-सतबुंगा मोटर मार्ग पर दुत्कानेधार के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में दो पर्यटकों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार फरीदाबाद से 21 लोगों का दोस्तों का समूह मुक्तेश्वर घूमने आया था। शुक्रवार दोपहर पर्यटक वापस लौट रहे थे। इसी दौरान दुत्कानेधार के पास अचानक टैंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई [more…]
जनपद के 28 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, सिंगल यूज प्लास्टिक और कूड़ा किया एकत्र
गांवों व सार्वजनिक स्थलों पर चलाया गया विशेष सफाई अभियान, लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक भीमताल, 14 अगस्त। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न विकासखंडों की ग्राम पंचायतों और पंचायती राज विभाग की ओर से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के 28 स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक, ठोस अपशिष्ट और अन्य कूड़ा-कचरा एकत्र कर सफाई की गई। जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बैनी ने बताया कि अभियान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर विशेष रूप से सफाई की [more…]
किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाने में लापरवाही न हो, पात्र किसानों को ही मिले सब्सिडी
आयुक्त ने एग्रीस्टैक और किसान आईडी की प्रगति की समीक्षा की, फसलों को जंगली व आवारा पशुओं से बचाने की कार्ययोजना बनाने के निर्देश भीमताल, 14 अगस्त। पर्वतीय क्षेत्रों में किसानों और बागवानों की आय बढ़ाने के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश कुमाऊं आयुक्त ने अधिकारियों को दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं और सब्सिडी का लाभ केवल वास्तविक एवं पात्र किसानों को ही मिलना चाहिए। योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता के साथ ही जमीनी स्तर पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित की जाए। शुक्रवार को जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण सभागार, नैनीताल [more…]
मोदी मैदान में बनेगा अत्याधुनिक स्टेडियम, 23.32 करोड़ की लागत को मंजूरी
हल्द्वानी-काठगोदाम की क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए 15 करोड़ रुपये की योजना को भी मिली मंजूरी भीमताल, 14 जुलाई। रुद्रपुर के मोदी मैदान में अब अत्याधुनिक इंडोर और आउटडोर स्टेडियम का निर्माण होगा। स्टेडियम के निर्माण के लिए 23.32 करोड़ रुपये की लागत को औचित्यपूर्ण पाया गया है। वहीं हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवस्थापना विकास निधि से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी आगे बढ़ाई गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय [more…]
अस्पतालों में मरीजों को बाहर की दवा लिखी तो होगी कार्रवाई, डीएम ने दिए सख्त निर्देश
चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में दवा, उपकरण, स्वच्छता और रखरखाव की व्यवस्थाओं की समीक्षा भीमताल, 14 अगस्त। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अस्पतालों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बाहर से दवा लिखे जाने पर सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी समेत सभी प्रमुख चिकित्सा अधीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को आवश्यक दवाएं अस्पताल से ही उपलब्ध कराई जाएं। अस्पतालों में जेनरिक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि मरीजों को दवा खरीदने के लिए बाहर न जाना पड़े। शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चिकित्सा प्रबंधन समिति [more…]
भारी बारिश के अलर्ट के चलते नैनीताल में 14 अगस्त को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
भीमताल, 13 अगस्त । भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिले में 14 अगस्त को सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में अवकाश रहेगा। जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर यह आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार शुक्रवार को कक्षा एक से 12 तक के सभी विद्यालयों के साथ ही जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक और कार्यालय स्टाफ के लिए भी अवकाश अनुमन्य रहेगा। [more…]
किसानों की आय बढ़ाने को ऋण वितरण में तेजी लाएं: जिलाधिकारी
लीड बैंक सलाहकार समिति की बैठक में बैंकों को दिए लक्ष्य पूरा करने के निर्देश भीमताल, 13 अगस्त। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्किट हाउस, काठगोदाम में जिला लीड बैंक सलाहकार समिति एवं आरसेटी की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि क्षेत्र में ऋण वितरण बढ़ाने के साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को कृषि से संबंधित योजनाओं की जानकारी लीड बैंक कार्यालय के साथ साझा करने के निर्देश दिए, ताकि बैंकवार स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर किसानों को योजनाओं का [more…]
खड़गे के अपमान पर प्रधानमंत्री देश से माफी मांगें: मनोज शर्मा
भीमताल। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने राज्यसभा में हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद कथित शुद्धिकरण हवन और गंगाजल छिड़काव के मुद्दे को उठाए जाने पर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश के उच्च सदनों में देश को ऊंचाई पर ले जाने की चर्चा होनी चाहिए। 2014 से पहले लोकसभा और राज्यसभा में देश के विकास को लेकर चिंतन-मंथन हुआ करता था, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद देश में विभाजन का माहौल पैदा किया जा रहा है। मनोज शर्मा [more…]
