Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

विधायक कैड़ा ने वन विभाग व पीडब्ल्यूडी अधिकारियों संग की बैठक

तुषराड से भद्रकोट–छीड़ाखान मोटर मार्ग की डीपीआर शीघ्र तैयार करने के निर्देश भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को ओखलकांडा ब्लॉक के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने तुषराड गांव में वन विभाग और पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक कैड़ा ने कहा कि तुषराड से पुटपुड़ी, भद्रकोट–छीड़ाखान तक मोटर मार्ग का निर्माण अति आवश्यक है। उन्होंने बताया कि शासन से राज्य योजना के अंतर्गत प्रथम चरण की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है। अब पीडब्ल्यूडी और वन विभाग संयुक्त रूप से मोटर मार्ग की द्वितीय [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

शिक्षक दिवस पर सांसद अजय भट्ट ने दी शिक्षकों को शुभकामनाएं

भीमताल । शिक्षक दिवस के अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-उधमसिंहनगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने समस्त गुरुजनों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।अजय भट्ट ने कहा कि शिक्षक समाज निर्माण की नींव हैं। उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही विद्यार्थी जीवन में ऊँचाइयों को छूते हैं। गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि अच्छे संस्कारों का संचार कर एक सशक्त और जागरूक समाज की रचना करते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए भट्ट ने कहा कि उनका जीवन दर्शन और शिक्षा के प्रति योगदान सदैव देश के लिए [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित हुईं उत्तराखण्ड की डॉ. मंजू बाला

भीमताल । विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने देशभर के 45 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया।इस अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य के चम्पावत जिले के प्राथमिक विद्यालय च्यूरानी की प्रधानाध्यापिका डॉ. मंजू बाला को भी इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से अलंकृत किया गया। वे यह सम्मान पाने वाली उत्तराखण्ड की एकमात्र शिक्षिका और राज्य की पहली महिला प्रधानाध्यापिका बनी हैं। डॉ. मंजू बाला वर्ष 2005 से प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ-साथ वे हाईस्कूल एवं [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों को सम्मानित

भीमताल । नैनीताल-उधमसिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को एपीएस स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया। इस मौके पर अजय भट्ट ने शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि देश के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में गुरु की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि गुरु ही छात्र-छात्राओं को नवनिर्माण के मार्ग में प्रशस्त करता है। जो भी विद्यार्थी माता-पिता और गुरु की आज्ञा का पालन करता है, वही जीवन में सफलता पाता है [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नगर वासियों को नहीं मिल पाया केंद्र की आशियाना पॉलिसी का पूरा लाभ

भीमताल। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आवास योजना गरीबों तक पूरी तरह नहीं पहुंच पाई है। नगर का परिसीमन होने के उपरांत पांच साल गुजर जाने के बाद भी नवनिर्वाचित वार्डों के कई गरीब परिवार अपने आशियाने का सपना साकार नहीं कर पाए। वर्ष 2018 में शहरी विकास विभाग की रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि वर्ष 2014 की योजना में चयनित भीमताल नगर के करीब 33 गरीब परिवारों को किस्त जारी न होने से उनका आवास अधर में लटक गया। कई परिवार अब तक छत और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। सामाजिक [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

नन्दा देवी महोत्सव में जरूरतमंद दिव्यांगों को मिलेगा निःशुल्क उपकरण, विजेता छात्र-छात्राएं होंगे सम्मानित

भीमताल। डीएसए मैदान में चल रहे श्री माँ नन्दा देवी महोत्सव 2025 के दौरान उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल की ओर से आयोजित बहुउद्देश्यीय जन-जागरूकता शिविर में गुरुवार सायं 4:30 बजे विशेष कार्यक्रम होगा।इस अवसर पर माननीय मुख्य न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, माननीय वरिष्ठ न्यायमूर्ति एवं अन्य न्यायमूर्तिगण जरूरतमंद दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क उपकरण वितरित करेंगे। साथ ही प्राधिकरण द्वारा 29 अगस्त को नैनीताल के 12 स्कूलों और कॉलेजों में आयोजित चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कक्षा 6 से 8 (जूनियर वर्ग) तथा कक्षा 9 से [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

सौंदर्य से स्वावलंबन तक: निर्मला चौहान बनीं महिला शक्ति की मिसाल

भीमताल । “हिम्मत और सही दिशा हो, तो सपनों को साकार करना मुश्किल नहीं।” इस कहावत को सच कर दिखाया है हल्द्वानी निवासी निर्मला चौहान ने। वह ‘कल्याणी स्वयं सहायता समूह’ की अध्यक्ष हैं और आज अपनी मेहनत से न सिर्फ आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं।निर्मला चौहान को उत्तराखंड सरकार की REAP परियोजना के तहत ₹22,500 की सहायता राशि मिली। इस धनराशि से उन्होंने अपने घर पर वैभवी प्रोफेशनल मेकअप स्टूडियो के नाम से सैलून और ब्यूटी पार्लर की शुरुआत की। आवश्यक मशीनें लगाने के बाद धीरे-धीरे [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, कहा – आपदा प्रभावितों को मिले मुआवजा

भीमताल । कांग्रेस नेता मनोज शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को जनप्रतिनिधियों का एक शिष्टमंडल तहसीलदार धारी से मिला। शिष्टमंडल ने भारी बारिश से बबियाड़, दुदुली, अमदो और अनरपा गाँवों में हुई तबाही को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि आपदा से किसानों और काश्तकारों की फसलें नष्ट हो गई हैं। कई ग्रामीणों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और ग्राम सभाओं के आंतरिक पैदल मार्ग बदहाल हो गए हैं। मनोज शर्मा ने दुदुली के हसयालुकोट गधेरे में क्षतिग्रस्त पुल का मुद्दा भी उठाया और उसका तत्काल निर्माण कार्य शुरू करने की मांग [more…]

Estimated read time 0 min read
उत्तराखण्ड

ओखलकांडा की बसोटिया नदी में बही महिला का शव गौला नदी में मिला, विधायक कैड़ा पहुँचे मौके पर

भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम सभा बडौन के तोक बसोटिया की तुलसी देवी (50) पत्नी तेजराम का शव मंगलवार सुबह बनभूलपरा के पास गौला नदी से बरामद हुआ। विगत दिनों घास काटते समय वह बसोटिया नदी में बह गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि घटना वाले दिन तुलसी देवी घर के पास घास काटने गई थीं। देर रात तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अगले दिन सुबह ग्रामीणों को घर से कुछ दूर उनकी चप्पल और दराती मिली। भारी बारिश के बीच उनके बसोटिया नदी में [more…]

Estimated read time 1 min read
उत्तराखण्ड

भीमताल में मिला बर्ड फ्लू का पहला केस

मुर्गियों की मौत के बाद सैंपल लेने के साथ हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि पशुपालन विभाग दस किमी के दयारे में करेगा सैंपलिंग भीमताल(नैनीताल)। नैनीताल जिले के भीमताल स्थित पांडेगांव में बर्ड फ्लू का पहला केस सामने आया है। पांडेगांव में एक छोटे मुर्गी बाड़े में मुर्गियों की मौत के बाद पशुपालन विभाग की टीम की ओर से मुर्गियों का सैंपल लेने के बाद जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। भोपाल की लैब में हुई जांच में एक मुर्गी को बर्ड फ्लू होने की पुष्टि होते ही पशुपालन विभाग सतर्क हो गया है। [more…]