Author: Chaiwala
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की समस्याओं का होगा शीघ्र समाधान : जिलाधिकारी
भीमताल । जिलाधिकारी वंदना की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कार्यालय सभागार नैनीताल में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों व उत्तराधिकार संगठन के सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आश्रितों ने अपनी विभिन्न समस्याएँ रखीं, जिन्हें जिलाधिकारी ने गंभीरता से सुना। बैठक में मुख्य रूप से उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बनाए जाने, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर बने स्मारकों और शिलापटों का जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण, उत्तराधिकार पेंशन व परिचय पत्र उपलब्ध कराने, सरकार द्वारा आवंटित भूमि पट्टों का नवीनीकरण एवं उत्तराधिकारियों के नाम दर्ज करने संबंधी मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। जिलाधिकारी वंदना [more…]
भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई
भीमताल । तिकोनियां स्थित पंत पार्क में बुधवार को भारत रत्न पं. गोविन्द बल्लभ पंत की 138वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट सहित नगर आयुक्त ऋचा सिंह, विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं स्कूली बच्चों ने पंत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि पं. गोविन्द बल्लभ पंत महात्मा गांधी के जीवन दर्शन को जनशक्ति की आत्मिक ऊर्जा का स्रोत मानते थे। उनका जीवन आज भी प्रशासकों के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि पंत [more…]
सड़क चौड़ीकरण के लिए लगाए लाल निशान
भीमताल में दुकान और मकानों में लगाए लाल निशान रानीबाग से मोतियापाथर तक सड़क होगी चौड़ी भीमताल(नैनीताल)। लोक निर्माण विभाग ने रानीबाग से मोतियापाथर तक मानसखंड योजना के तहत सड़क चौड़ीकरण के लिए मकानों और दुकानों को चिन्हित करना शुरू कर दिया है। बुधवार को भीमताल में लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए सड़क किनारे बने मकानों और दुकानों को चिन्हित कर लाल निशान लगाए गए। विभाग रानीबाग, भीमताल, धारी, धानाचूली और मोतियापाथर तक सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण चिन्हित कर रहा है। इसके लिए विभाग की ओर से लाल [more…]
नैनीताल में केंद्रीय टीम ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
जिले को मानसून से ₹443 करोड़ का नुकसान, स्थायी समाधान की आवश्यकता पर जोर भीमताल । भारत सरकार की अंतर मंत्रालयी केंद्रीय टीम मंगलवार को जनपद नैनीताल पहुँची और मानसून काल में हुई क्षति का आकलन किया। टीम ने हल्द्वानी सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत जानकारी ली तथा बाद में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। बैठक में जिलाधिकारी वंदना ने टीम का स्वागत करते हुए बताया कि मानसून से जिले को लगभग ₹443.42 करोड़ का नुकसान हुआ है। इसमें आपदा न्यूनीकरण मद में ₹285 करोड़ तथा विभिन्न विभागीय [more…]
यूपी से उत्तराखंड पहुँचीं 3800 आपदा राहत किटें
हल्द्वानी से मंडल के विभिन्न जिलों को भेजी गई मदद भीमताल । मानसून काल में कुमाऊं मंडल में आई आपदा से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से भेजी गई 3800 राहत किटें मंगलवार को हल्द्वानी पहुँचीं। अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सहयोग से भेजी गई ये राहत किटें उप जिलाधिकारी पीलीभीत मयंक गोस्वामी, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह और तहसीलदार विदेह सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा हल्द्वानी तक पहुँचाई गईं। निर्देशानुसार इन राहत किटों का वितरण मंडल के विभिन्न [more…]
हल्द्वानी में वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित
नागरिकों की समस्याओं का मौके पर हुआ समाधान, आधार और राशन कार्ड से जुड़े 132 आवेदन निस्तारित भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देश पर हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में मंगलवार को वार्ड संख्या 23 और 24 में पार्षद कार्यालय हल्द्वानी में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक शिविर लगाए गए। दोनों वार्डों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे और अपनी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में आपूर्ति व्यवस्था [more…]
भीमताल ओखलढुंगा का हैंडपंप ठीक, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
भीमताल। क्षेत्र के ओखलढुंगा गांव में पिछले 8 माह से खराब पड़ा हैंडपंप अब सुचारू रूप से चालू हो गया है। समाजसेवी हेमंत गोनिया और अनिल संभल के प्रयासों से हैंडपंप की शिकायत शासन स्तर तक पहुँचाई गई थी। शिकायत पर सांसद अजय भट्ट, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाधिकारी नैनीताल और नलकूप विभाग ने कार्रवाई करते हुए हैंडपंप को दुरुस्त कराया। इसके बाद स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली और अब पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से हो रही है। स्थानीय ग्रामीण कैलाश संभल, ललित मोहन संभल, महेश संभल, हीरा सिंह [more…]
आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में फेंसिंग प्रतियोगिता का लिया जायजा
भीमताल । मुख्यमंत्री के निर्देश पर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने मंगलवार को अन्तर्राष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार पहुंचकर चल रही फेंसिंग प्रतियोगिता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी जरूरतों व उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। आयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने निदेशक खेल को स्टेडियम के सभी उपकरणों का एएमसी (Annual Maintenance Contract) कराने और इंडोर स्टेडियम में एसी तापमान की निगरानी के लिए टेम्परेचर मॉनिटरिंग डिवाइस लगाने [more…]
विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह में छात्रों ने संभाली जिम्मेदारी, प्राचार्या ने दिलाई शपथ
भीमताल। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय भीमताल में सत्र 2025-26 हेतु विद्यार्थी परिषद अलंकरण समारोह (Investiture Ceremony) बड़े ही उत्साह और गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण अनुशासन, नेतृत्व और जिम्मेदारी की भावना से ओतप्रोत दिखाई दिया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय प्रार्थना से हुआ। तत्पश्चात प्रभारी प्राचार्या अंजु सिंह ने परिषद के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, नेतृत्व, संयम, सहयोग, जिम्मेदारी और विश्वसनीयता किसी भी संस्था के मूल स्तंभ हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त कप्तान विद्यालय के आदर्शों का पालन कर [more…]
जिलाधिकारी के निर्देशन में वार्डवार जन सुविधा शिविर
नागरिकों की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन में हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से नियमित रूप से वार्डवार जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में सोमवार को वार्ड संख्या 25 और 26 में पार्षद कार्यालयों में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविरों में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित हुए और उन्होंने अपनी व्यक्तिगत व सामूहिक समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। शिविर में नागरिकों ने [more…]
