Author: Chaiwala
हिन्दी दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित
भीमताल । माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के दिशा-निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जिला न्यायाधीश हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में आज जिला मुख्यालय स्थित नेन्सी कॉन्वेंट स्कूल एवं नेन्सी नर्सिंग कॉलेज में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज (सी०डि०) एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल पारुल थपलियाल ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और सभ्यता का जीवंत प्रतिबिंब है। 14 सितम्बर 1949 को संविधान सभा ने [more…]
उत्तराखंड मंडी बोर्ड आपदा पीड़ितों के साथ खड़ा, एक करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में देगा
भीमताल । उत्तराखंड कृषि उत्पादन मंडी बोर्ड पूरे प्रदेश में आई आपदा को देखते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी करेगा। मंडी बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू ने जानकारी दी कि 16 सितम्बर को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंडी परिषद विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करेगी।डॉ. डब्बू ने बताया कि मंडी परिषद के समस्त कर्मचारी एक दिन का वेतन आपदा कोष में देंगे। इसके अलावा मंडी से जुड़े व्यापारियों के सहयोग से प्रभावित क्षेत्रों में राशन वितरण किया जाएगा। [more…]
भीमताल में बदहाल सड़कों व स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मनोज शर्मा ने मंत्री से की मुलाकात
भीमताल। विधानसभा भीमताल की बदहाल सड़कों और जर्जर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। शर्मा ने कहा कि विधानसभा के अधिकांश मोटरमार्ग लंबे समय से खराब हालत में हैं। हाल की आपदा ने इन्हें और भी दयनीय स्थिति में पहुँचा दिया है। वहीं स्वास्थ्य सेवाओं की हालत भी बदतर है। क्षेत्र के अस्पताल मात्र रेफर सेंटर बनकर रह गए हैं। अधिकांश अस्पतालों में मानकों के अनुरूप सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लगातार [more…]
विधायक कैड़ा ने किया धारी ब्लॉक का दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक के सुनकीय, सरगाखेत, सालियाकोट, कालापातल सहित कई गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लिया। विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन से कहा कि हाल की भारी बारिश से कई ग्रामीणों के घरों के आगे-पीछे मलवा आने से मकानों को खतरा बना हुआ है। ऐसे में प्रशासन गाँव-गाँव टीम भेजकर नुकसान का आकलन करे और प्रभावितों को मुआवजा उपलब्ध कराए। इसके [more…]
सेवा ही संगठन का मूल मंत्र : भावना मेहरा
भीमताल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत धारी में कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदैव जनसेवा ही ईश्वर सेवा की भावना को जीवन में उतारा है। यह पखवाड़ा हर कार्यकर्ता के लिए अवसर है कि वह अंतिम पंक्ति तक सेवा भाव से पहुँचे। कार्यशाला में बताया गया कि सेवा पखवाड़े में स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर सहित कई जनसेवी कार्यक्रम होंगे। विधायक राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सेवा पखवाड़ा [more…]
दुर्गा देवी महोत्सव की तैयारियों पर हुई बैठक
भीमताल: नैनीताल में 28 सितम्बर से शुरू होने वाले दुर्गा देवी महोत्सव को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र नेगी की अध्यक्षता में प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और नगर के विभिन्न संगठनों के साथ बैठक हुई। महोत्सव समिति के संयोजक त्रिभुवन फर्त्याल ने बताया कि पूर्व की भांति इस बार भी प्रशासन से उचित व्यवस्थाओं की अपेक्षा है, ताकि महोत्सव भव्य और सफल बनाया जा सके। अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका को मेले के दौरान साफ-सफाई, लाइटिंग और मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वहीं [more…]
भीमताल पुलिस ने चोरी का किया त्वरित खुलासा
चोरी का माल शत-प्रतिशत बरामद, चोर व कबाड़ी गिरफ्तार भीमताल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर चोरी की घटनाओं के त्वरित अनावरण और बरामदगी को लेकर की जा रही कार्यवाही के तहत भीमताल पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।भीमताल थानाध्यक्ष संजीत कुमार राठोड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा कर लिया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी के आधार पर चोरी के अभियुक्त जीवन भकरी निवासी नेपाल और चोरी के सामान खरीदने वाले कबाड़ी हितेश परगई निवासी बाई पास को गिरफ्तार [more…]
विधायक कैड़ा ने धारी ब्लॉक के गाँवों का किया दौरा, सुनी ग्रामीणों की समस्याएँ
भीमताल । विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंगलवार को धारी ब्लॉक के लेटीबुगा, शसबनी, चौखुटा, सीलिंग, बुरासी आदि गाँवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएँ सुनीं।ग्रामीणों ने बिजली, पानी व सड़क संबंधी समस्याएँ विधायक के सम्मुख रखीं। इस पर विधायक कैड़ा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम व जल संस्थान के अधिकारियों को जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत चल रही पेयजल लाइन निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। विधायक कैड़ा ने [more…]
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई
भीमताल । तल्लीताल पंत पार्क में मंगलवार को भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की 138वीं जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इसके अतिरिक्त कला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा राज्य मंत्री शंकर कौरंगा (उपाध्यक्ष, राज्य स्तरीय जलागम परिषद, उत्तराखंड सरकार) एवं विशिष्ट अतिथि नैनीताल बैंक के शाखा प्रबंधक कुनाल भट्ट उपस्थित रहे। अतिथियों ने पंत जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें [more…]
भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती पर हुआ भव्य आयोजन
भीमताल । नैनीताल स्थित पंत पार्क में बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल प्रशासक और भारत रत्न से सम्मानित पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री सौरभ बहुगुणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संचालन भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत जन्म दिवस समारोह समिति, नैनीताल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पं. गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। इसके बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। [more…]
