Author: Chaiwala
टेस्ट खरीद में पकड़ा बड़ा कर घोटाला, 9 लाख का बिना बिल माल जब्त
भीमताल । राज्य में कर अपवंचन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राज्य कर विभाग, विशेष अनुसंधान इकाई हल्द्वानी ने लेन संख्या 1, मंगलपड़ाव स्थित एक फर्म पर छापा मार कार्रवाई की। जांच अपर आयुक्त राज्य कर कुमाऊँ जोन रुद्रपुर राकेश वर्मा और संयुक्त आयुक्त एसएसटी हल्द्वानी के निर्देश पर 26 सितंबर को की गई।जांच में पाया गया कि उक्त फर्म पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से जीएसटी जमा नहीं कर रही थी। छोटे और मिनी वाहनों के माध्यम से बोरी, तम्बाकू सहित अन्य सिन गुड्स की [more…]
विश्व पर्यटन दिवस पर ट्रैकिंग, बर्डवॉचिंग और सफाई अभियान
भीमताल । विश्व पर्यटन दिवस पर जिला पर्यटन विभाग नैनीताल की ओर से “टूरिज्म एंड सस्टेनेबल ट्रांसफॉर्मेशन” थीम के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। टांकी बैंड से पंगोट स्थित ब्रह्मस्थली मंदिर तक ट्रैकिंग का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय शहीद सैनिक राजकीय पॉलिटेक्निक के एनसीसी कैडेटों समेत 80 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।नेचर गाइड नरेश रावत ने ट्रैकिंग के दौरान प्रतिभागियों को प्रकृति संरक्षण और पर्वतीय पर्यावरण के महत्व से अवगत कराया। वहीं बर्ड वॉचर पुरन जोशी ने नैना देवी बर्ड सेंचुरी में पाए जाने वाले दुर्लभ पक्षियों की प्रजातियों के बारे [more…]
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 सितम्बर को नैनीताल दौरे पर, मन की बात और सम्मान समारोह में करेंगे सहभागिता
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार 28 सितम्बर 2025 को एकदिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर नैनीताल आ रहे हैं। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी नैनीताल शैलेन्द्र सिंह नेगी ने कार्यक्रम की जानकारी दी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 09:40 बजे जीटीसी हेलीपैड देहरादून से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान करेंगे। वे पूर्वाह्न 10:40 बजे अस्थायी हेलीपैड, पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल पहुंचेंगे। आगमन के उपरांत मुख्यमंत्री पूर्वाह्न 11:00 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद धामी पूर्वाह्न 11:45 बजे से दोपहर 01:05 बजे तक [more…]
खिलाड़ियों को प्रोत्साहन: मंगला ट्यूब कम्पनी के सहयोग से फुटबॉल शूज़ वितरित, आयुक्त दीपक रावत ने बढ़ाया मनोबल
भीमताल । आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत की उपस्थिति में शनिवार को स्पोर्ट्स छात्रावास हल्द्वानी में फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंगला ट्यूब कम्पनी के सहयोग से खिलाड़ियों को फुटबॉल शूज़ वितरित किए गए। आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार खिलाड़ियों को समाज, संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब खिलाड़ियों को सही समय पर सहयोग मिलता है तो उनके प्रदर्शन में सुधार होता है और आत्मविश्वास भी मजबूत होता है। उन्होंने यह भी [more…]
मेहनत की जीत: पारदर्शी भर्ती प्रणाली ने बदली जिंदगी, दीपक सती और परिवार ने रची सफलता की मिसाल
भीमताल । जनपद अल्मोड़ा के रानीखेत निवासी दीपक सती ने वर्ष 2024 में अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित पर्यावरण पर्यवेक्षक की परीक्षा उत्तीर्ण कर वर्तमान में नगर पालिका परिषद, नगला (उधमसिंहनगर) में सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। दीपक सती का कहना है कि वर्तमान सरकार की पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और सख्त नकल विरोधी कानून ने प्रतियोगी परीक्षाओं में ईमानदार और मेहनती युवाओं के लिए नया भरोसा और अवसर पैदा किया है। उन्होंने कहा कि “सिस्टम में पारदर्शिता आने के बाद अब हम जैसे सामान्य परिवारों [more…]
आयुक्त दीपक रावत ने जनसुनवाई में सुनीं सैकड़ों शिकायतें
भूमि विवादों व लंबित मामलों पर दिए सख्त निर्देश भीमताल । आयुक्त/सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले एवं बाहर से आए सैकड़ों लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर निस्तारण कराया। भूमि विवाद, दाखिल-खारिज लंबित प्रकरण, शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण, लोन की धनराशि वापसी, सार्वजनिक मार्ग निर्माण व अन्य जनहित से जुड़े प्रकरणों पर त्वरित कार्रवाई की गई। आयुक्त ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्रथम प्राथमिकता है और जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार [more…]
MTB मालदेवता 2025: देहरादून में दो दिवसीय साइकिल रेस का धमाका, राष्ट्रीय राइडर्स होंगे शामिल
देहरादून – साइकिलिंग प्रेमियों और एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए बड़े उत्सव की शुरुआत होने जा रही है। 27 और 28 सितंबर को देहरादून में MTB मालदेवता का दूसरा संस्करण आयोजित किया जा रहा है। आयोजन से जुड़ी जानकारियां देने के लिए आज प्रेस क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस साल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रेस में राष्ट्रीय चैम्पियन और उच्च स्तर के राइडर्स हिस्सा लेंगे। भारत के अंतरराष्ट्रीय राइडर शिवेन और एशियाई राइडर रौनेल भी इस इवेंट में भाग लेंगे, जिससे प्रतिस्पर्धा का स्तर और बढ़ जाएगा। रेस का पहला दिन, 27 [more…]
जिलाधिकारी ने किया कैंची धाम क्षेत्र का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में लापरवाही पर जताई नाराज़गी
भवाली बायपास 15 अक्टूबर तक पूरा करने के निर्देश, कैंची धाम परियोजनाओं की प्रगति पर सख्त रुख भीमताल । जिलाधिकारी वंदना ने गुरुवार को कैंची धाम परिक्षेत्र में मानसखंड परियोजना के अंतर्गत चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और बायपास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराज़गी जताते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले जिलाधिकारी भवाली बायपास पर पहुँचीं। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य अगस्त माह तक पूरा होना था, किंतु मानसून के कारण इसमें विलंब हुआ है। इस पर जिलाधिकारी ने [more…]
हल्द्वानी नगर निगम की अभिनव पहल—जन सुविधा शिविरों से नागरिकों को डोर-स्टेप पर सेवाएँ
भीमताल । जिलाधिकारी वंदना के निर्देशन और नगर निगम हल्द्वानी की पहल पर नगर क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु वार्डवार जन सुविधा शिविरों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को वार्ड संख्या 01 एवं 02 में आयोजित शिविरों के साथ ही यह अभियान पूरे नगर क्षेत्र में सम्पन्न हो गया।प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इन शिविरों में नागरिकों ने मुख्यतः खाद्य आपूर्ति व्यवस्था, राशन कार्ड में नाम जोड़ने-हटाने और नए कार्ड जारी करने जैसी समस्याएँ उठाईं। अधिकारियों द्वारा [more…]
सीबीसी नैनीताल ने पीएम के आह्वान पर चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान
डीएसए फ्लैट्स में जुटा जनसमूह, सफाई के लिए ली शपथ भीमताल । प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) नैनीताल ने गुरुवार को डीएसए फ्लैट्स मैदान में एक विशाल श्रमदान अभियान चलाया। नगर पालिका, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता से आयोजित इस अभियान में मैदान की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल रहीं। उन्होंने जनसमूह को स्वच्छ और सुंदर नैनीताल के निर्माण की [more…]
