Author: Chaiwala
युवाओं के बीच पहुंचे सीएम धामी, परीक्षा प्रकरण में सीबीआई जांच की संस्तुति
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार दोपहर अचानक परेड ग्राउंड में आंदोलनरत युवाओं के बीच पहुंचे और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की गत सप्ताह आयोजित परीक्षा प्रकरण की सीबीआई जांच कराने पर सहमति दे दी। इस दौरान उन्होंने युवाओं का पक्ष सुना और कहा कि सरकार चाहती है कि परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो। उन्होंने कहा कि पिछले चार साल में सरकार ने इसी संकल्प के अनुसार काम किया है और युवाओं के मन में किसी भी तरह की शंका या संदेह नहीं रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने युवाओं से भावुक अपील करते [more…]
मुख्य विकास अधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र बैठक सम्पन्न
जिला स्वरोजगार अनुश्रवण समिति की बैठक भी आयोजित भीमताल । जिला उद्योग सभागार हल्द्वानी में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अनामिका की अध्यक्षता में उद्योग मित्र की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीडीओ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्यवाही कर निर्धारित अवधि में समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में अनुपस्थित रहे लो.नि.वि., सिंचाई, जल संस्थान और खान विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी [more…]
जिलाधिकारी वंदना ने किया हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में सड़क सुधारीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु रात-दिन कार्य करने के निर्देश भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के निर्देशों के क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी वंदना ने हल्द्वानी नगर एवं आस-पास के क्षेत्रों में चल रहे सड़क सुधारीकरण और पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अक्टूबर माह में सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त करने के लिए दिन-रात कार्य किया जाए।जिलाधिकारी ने एडीबी परियोजना के अंतर्गत विकास कार्यों के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत में तेजी लाने को कहा। UUSDA अधिकारियों को निर्देश दिए गए [more…]
मन की बात के 126वें एपिसोड को सुनते हुए बोले मुख्यमंत्री धामी – कार्यक्रम दे रहा देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा
भीमताल । जिले के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 126वें एपिसोड को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम ने देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है। प्रधानमंत्री ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को इस मंच से जोड़ा है और जनहित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत को [more…]
स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, बच्चों को दिलाई गंगा शपथ
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के बच्चों को नमामि गंगे अभियान के तहत गंगा शपथ दिलाई और स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ते हुए संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब इसमें जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने आस-पास की सफाई पर ध्यान दें और स्वच्छ उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने में सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि [more…]
विद्या भारती प्रतिभा सम्मान समारोह में बोले मुख्यमंत्री धामी – भारतीय शिक्षा से जुड़ेगा मजबूत भविष्य
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार, नैनीताल में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान उत्तराखंड द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सम्मान छात्रों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति और राष्ट्रभाव को आत्मसात करते हुए विद्या भारती शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से 1952 में गोरखपुर में [more…]
डांडिया महोत्सव में शामिल हुईं कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, भारतीय संस्कृति को बताया वैश्विक पहचान का प्रतीक
भीमताल । नवरात्रि के अवसर पर रामनगर में आयोजित भव्य डांडिया महोत्सव में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों एवं आयोजकों ने उनका स्वागत किया। मंत्री ने डांडिया नृत्य को भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि यह परंपरा अब वैश्विक मंच पर पहचान बना रही है। रेखा आर्या ने कहा कि डांडिया न केवल सांस्कृतिक विरासत को मजबूती देता है, बल्कि समाज को एकता, उत्साह और पारस्परिक सद्भाव के सूत्र में भी बांधता है। उन्होंने कहा कि आज देश ही नहीं, विदेशों में भी [more…]
भीमताल में अक्टूबर से शुरू होगा बहुप्रतीक्षित पार्किंग निर्माण
छह साल बाद जगी उम्मीद, 150 वाहनों की होगी क्षमता भीमताल । नगरवासियों की छह वर्ष पुरानी मांग आखिरकार अब पूरी होने जा रही है। जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बहुप्रतीक्षित पार्किंग परियोजना को मंजूरी देते हुए अक्टूबर माह से निर्माण कार्य शुरू करने की पुष्टि की है। इस योजना के पूरा होने से नगर की विकराल होती जाम समस्या में राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी द्वारा लंबे समय से पत्राचार एवं अनवरत प्रयास किए जा रहे थे। मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में घोषणा किए जाने के [more…]
एमटीबी मालदेवता 2025 : प्रतिस्पर्धा और इंस्पिरेशन का मेला
देहरादून – मालदेवता की वादियों में दो दिवसीय एमटीबी मालदेवता 2025 साइक्लिंग रेस का रोमांच चरम पर रहा। करीब 300 राइडर्स ने अलग-अलग श्रेणियों में अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। शानदार प्रतिस्पर्धा, दर्शकों का उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को यादगार बना दिया। सुबह की शुरुवात जुम्बा से हुई, जहाँ सभी प्रतिभागियों ने ऊर्जा से वार्मअप किया। इसके बाद 6:30-7 बजे के बीच अलग-अलग श्रेणियों के प्रतिभागियों को रवाना किया गया। रेस का सबसे कठिन हिस्सा था – 3 से 5 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई। ढलान भी आसान नहीं थी, संकरे रास्ते और तेज मोड़ों ने सभी [more…]
बसानी गांव में शुरू हुई स्वदेशी 4G सेवा, प्रधानमंत्री ने किया देशव्यापी शुभारंभ
भीमताल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ओडिशा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 14,180 स्थलों पर भारत की पहली स्वदेशी 4G सेवाओं का शुभारंभ किया। इसी क्रम में उत्तराखंड में चयनित दो स्थानों में से एक जनपद नैनीताल का ग्राम बसानी भी शामिल रहा। बसानी गांव में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा कि लंबे समय से संचार सुविधाओं की समस्या रही है। आज स्वदेशी तकनीक से बनी 4G सेवा का शुभारंभ क्षेत्र के विकास की नई शुरुआत है। [more…]
