Author: Chaiwala
हल्द्वानी को मिली सिटी बस सेवा की सौगात
सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी, बोले—सस्ती व सुरक्षित परिवहन से बदलेगा शहर का चेहरा भीमताल । हल्द्वानी शहर की जनता के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बहुप्रतीक्षित सिटी बस सेवा का शुभारंभ कर नागरिकों को बड़ी राहत दी। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस परिसर से हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि सिटी बस सेवा शहरवासियों के जीवन को आसान बनाएगी। उन्होंने कहा कि अब लोगों को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। इस सेवा से [more…]
नैनीताल में नए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने संभाला कार्यभार
जनसमस्याओं के समाधान व विकास कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करना सर्वोच्च प्राथमिकता भीमताल । नैनीताल के नवागंतुक जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने मंगलवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाना तथा आमजन से जुड़े कार्यों का समयबद्ध समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी रयाल ने सर्वप्रथम कोषागार नैनीताल पहुँचकर द्वितालक में जमा अभिलेखों एवं स्टाम्पों का परीक्षण किया और तत्पश्चात औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि जिले में पर्यटन सुविधाओं का विस्तार, यातायात व्यवस्था में सुधार, विकास कार्यों की [more…]
रजत जयंती वर्ष पर 1 से 9 नवम्बर तक मनाया जाएगा राज्य स्थापना सप्ताह
भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आगामी 1 से 9 नवम्बर तक जिले में विभिन्न जनभागीदारी आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को प्रभारी जिलाधिकारी अनामिका की अध्यक्षता में जिला सहकारी बैंक सभागार, हल्द्वानी में आयोजित बैठक में कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि रजत जयंती समारोह के दौरान नदी स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक संध्याएं, क्विज, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, नेचर वॉक, बर्ड वॉचिंग, ट्रैकिंग, स्वच्छता अभियान, पेयजल टैंकों व स्रोतों की विशेष सफाई, बायर-सेलर मीट, महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और फूड [more…]
जनता से मिले मुख्यमंत्री धामी, समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को हल्द्वानी पहुंचे, जहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जनता ने उनका स्वागत किया। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत व आईजी रिद्धिमा अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस हल्द्वानी में जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। विभिन्न क्षेत्रों व संगठनों से आए प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। इस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरमवाल, विधायक कालाढुंगी बंशीधर भगत, विधायक लालकुआं डॉ. मोहन सिंह [more…]
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मार्ग, जनता परेशान : पनेरु
भीमताल । पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने रविवार को ओखलकांडा ब्लॉक के स्याली रीखाकोट में ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएँ जानीं। पनेरु ने कहा कि दो वर्ष से बंद पड़े मार्ग को खोलने में अधिकारियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। पुल व वैकल्पिक मार्ग निर्माण के नाम पर लाखों रुपये खर्च हुए, लेकिन कार्य ठप पड़ा है।उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन की बंदरबांट कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। पनेरु ने चेतावनी दी कि मामले को शासन-प्रशासन के संज्ञान में लाकर दोषियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम [more…]
कैड़ा गांव के बच्चों की शिक्षा पर संकट, पांच साल से शिक्षकविहीन विद्यालय
ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को सौंपा ज्ञापन भीमताल । ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कुकना, धैना और कैड़ा गांव के ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को सामूहिक ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कैड़ा गांव रीठा साहिब पहुँच मोटर मार्ग, कुकना से देवली मोटर मार्ग निर्माण, जंगली जानवरों से बचाव के लिए घेरवाड़, प्राथमिक उपचार की व्यवस्था और कैड़ा गांव हाई स्कूल के उच्चीकरण की मांग की गई।ग्रामीणों ने विशेष रूप से कैड़ा गांव के जूनियर विद्यालय की दुर्दशा पर गहरी नाराजगी जताई। [more…]
जंगल से सटे गांवों में सोलर लाइट लगाने की माँग, उरेड़ा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
भीमताल । विधानसभा भीमताल के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने गुरुवार को वरिष्ठ परियोजना अधिकारी, उरेड़ा (अक्षय ऊर्जा) से भेंट कर ज्ञापन प्रेषित किया। उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा के अधिकांश क्षेत्र पर्वतीय और दूरस्थ हैं, जहाँ आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। मनोज शर्मा ने बताया कि इन दिनों विधानसभा के विभिन्न इलाकों में बाघ का मूवमेंट देखा जा रहा है। कई गाँव जंगल से सटे हैं, जहाँ कुछ घर आबादी से दूर स्थित हैं। ऐसे में बिजली कटने पर पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है और ग्रामीणों का जीवन [more…]
जिलाधिकारी वंदना का मुक्तेश्वर क्षेत्र में दौरा, ग्रामीणों से की सीधी बात, दिए विकास और समाधान के निर्देश
भीमताल । जिलाधिकारी वंदना गुरुवार को प्रशासन की साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत मुक्तेश्वर क्षेत्र के दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में पहुँचीं, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएँ जानीं और उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ओद्यानिकी विभाग के एप्पल मिशन के तहत तैयार किए गए बागानों का भ्रमण किया। जिलाधिकारी ने काश्तकारों से फलोत्पादन की जानकारी ली और उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने पर्यटन से जुड़े होटल और होमस्टे संचालकों के साथ बैठक कर [more…]
त्योहारों पर मिलावटखोरों पर सख्ती: कालाढूंगी में खाद्य विभाग की कार्रवाई, चार नमूने जांच को भेजे
भीमताल । शासन के निर्देशानुसार त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में मिलावटी खाद्य सामग्री की रोकथाम के लिए सघन जांच अभियान शुरू कर दिया है। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी असलम खान ने बताया कि गुरुवार को कालाढूंगी के नयागांव टी प्वाइंट पर निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसके तहत दो दर्जन से अधिक वाहनों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान चार वाहनों से लगभग दो क्विंटल खोया और 200 लीटर से अधिक दूध बरामद किया गया। संदेह के आधार पर तीन खोया और एक दूध के नमूने एकत्र कर लैब जांच [more…]
आयुक्त दीपक रावत ने किया पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता का शुभारंभ
भीमताल । आयुक्त एवं मुख्यमंत्री सचिव दीपक रावत ने बुधवार को तरणताल मानसखण्ड खेल परिसर, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार, हल्द्वानी में 23वीं अंतर्जनपदीय/वाहिनी पुलिस तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता वर्ष 2025 का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 12 टीमों के प्रतिभागियों और अधिकारियों ने भाग लिया। आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि खेल केवल शारीरिक नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी उतने ही आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है, जिससे व्यक्ति जीवन की चुनौतियों का संतुलित ढंग से सामना कर सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों [more…]
