Author: Chaiwala
सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का सैनिक कल्याण मंत्री ने लिया जायजा
6 नवंबर को हल्द्वानी में होगा भव्य सैनिक सम्मेलन, तीन जिलों के पूर्व सैनिक होंगे शामिल भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती के अवसर पर 1 से 9 नवंबर तक प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आगामी 6 नवंबर को हल्द्वानी एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सैनिक सम्मेलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में नैनीताल, उधमसिंह नगर व अल्मोड़ा जिलों के पूर्व सैनिक, सैनिक संगठन तथा वीर नारियाँ प्रतिभाग करेंगी। सैनिक सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को सैनिक कल्याण, ग्राम्य विकास, [more…]
रजत जयंती समारोह को भव्यता से मनाने की तैयारी तेज, सीडीओ अनामिका ने की समीक्षा बैठक
जिलेभर में होंगे सांस्कृतिक, पर्यटन और खेलकूद कार्यक्रम — रामनगर व हल्द्वानी में राज्य स्तरीय महिला व सैनिक सम्मेलन भीमताल । उत्तराखंड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ (रजत जयंती) को यादगार बनाने के लिए जनपद नैनीताल में विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। आगामी 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर हल्द्वानी में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने मंगलवार को नगर निगम सभागार हल्द्वानी में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए [more…]
विधायक कैड़ा ने किया छिड़ाखान-अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग का निरीक्षण, गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
भीमताल । ओखलकांडा ब्लॉक के छिड़ाखान से अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग का लंबे समय से खराब होना क्षेत्रवासियों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। आए दिन इस मार्ग पर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी और ग्रामीणों को आवागमन व आवश्यक सामान ढोने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों की मांग पर विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री से इस मार्ग की दीवारों के निर्माण, सोलिंग, चौड़ीकरण व डामरीकरण की मांग की थी। विधायक की पहल पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत छिड़ाखान से डालकन्या-अधोड़ा-मीडार मोटर मार्ग (PMGYS फेज-3) [more…]
राष्ट्रपति की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा को लेकर राज्यपाल ने की बैठक
भ्रमण को दिव्यता और भव्यता से सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तैयारियों के निर्देश भीमताल । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा के मद्देनज़र उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल में संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति का यह भ्रमण प्रदेश के लिए सम्मान और गौरव का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा को गरिमामय, भव्य और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए सभी व्यवस्थाएँ गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाएँ।उन्होंने कहा कि [more…]
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे नैनीताल, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया स्वागत
भीमताल । देवभूमि उत्तराखंड के दो दिवसीय भ्रमण पर सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद राजभवन नैनीताल पहुंचे। राजभवन पहुंचने पर उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा, परिसहाय अमित श्रीवास्तव एवं मेजर सुमित कुमार उपस्थित रहे।राजभवन आगमन से पूर्व माननीय पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विश्व प्रसिद्ध श्री कैंचीधाम में बाबा [more…]
राज्यपाल गुरमीत सिंह दो दिवसीय दौरे पर नैनीताल पहुंचे, अधिकारियों ने किया स्वागत
भीमताल । दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) का सोमवार को नैनीताल आगमन हुआ। आगमन पर आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, परिसहाय अमित श्रीवास्तव तथा मेजर सुमित कुमार भी उपस्थित रहे।
रीखाकोट (ओखलकांडा) के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग उठाई
भूस्खलन से क्षतिग्रस्त रीखाकोट–स्योंली मार्ग की मरम्मत की मांग, ग्रामीणों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन भीमताल । विकासखंड ओखलकांडा के ग्राम रीखाकोट (स्योंली) के ग्रामीणों ने भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर खंड विकास अधिकारी ओखलकांडा को ज्ञापन सौंपा है। ग्राम प्रधान कमल सिंह और क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा आर्य के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बताया कि रीखाकोट-स्योंली सड़क मार्ग पर लगभग पाँच जगहों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। मार्ग टूट जाने से ग्रामीणों की आवाजाही बाधित हो गई है और क्षेत्र के [more…]
धारी ब्लॉक में पेयजल संकट गहराया, कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उठाई आवाज़ — डीएम को सौंपा ज्ञापन
10 वर्षों से लंबित “भूगड़ा गधेरा पेयजल लिफ्ट योजना” को जल्द शुरू करने की मांग भीमताल । धारी ब्लॉक के पलड़ा, गुनियालेख व आस-पास के कई गांवों में लगातार बढ़ते पेयजल संकट को लेकर भीमताल विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने रविवार को जिलाधिकारी नैनीताल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा देवनगर-पलड़ा के भूगड़ा गधेरे में पूरे वर्ष पर्याप्त जल स्रोत उपलब्ध है, लेकिन इसके बावजूद ऊपर के इलाकों में रहने वाली हजारों की आबादी वर्षों से पेयजल संकट से जूझ रही है। शर्मा ने कहा कि लगभग [more…]
संवेदनशील पुलिसिंग की नई पहल — नैनीताल में “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ
आईजी रिद्धिम अग्रवाल की पहल से पुलिस बल में बढ़ा उत्साह, संवाद और सकारात्मक सोच कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत बोले – “संवाद” बन रहा है जागरूकता और जुड़ाव का सेतु भीमताल । पुलिस लाइन नैनीताल में रविवार को दो दिवसीय “संवाद वेलनेस मेला–2025” का शुभारंभ कुमायूँ कमिश्नर दीपक रावत और पुलिस महानिरीक्षक कुमायूँ रिद्धिम अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त उत्तराखण्ड के विज़न और आईजी रिद्धिम अग्रवाल की संवेदनशील पुलिसिंग का जीवंत उदाहरण “मिशन संवाद” पुलिस बल के मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-शांति और करियर मार्गदर्शन की दिशा में [more…]
विधायक कैड़ा ने किया नाई से चकदलाड तक मोटर मार्ग का लोकार्पण
ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, अब आसानी से पहुँच सकेंगे मुख्य मार्ग तक भीमताल । विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा चकदलाड समेत आसपास के गांवों के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई है। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को विधायक निधि से निर्मित नाई से चकदलाड तक लगभग 4 किलोमीटर लंबे मोटर मार्ग का लोकार्पण किया। ग्रामीणों ने बताया कि अब तक मोटर मार्ग न होने के कारण उन्हें मुख्य सड़क तक पहुँचने के लिए मीलों दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी। खेतों से [more…]
