Author: Chaiwala
भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय भीमताल में हुआ आयोजन भीमताल । केंद्रीय विद्यालय भीमताल में भारत स्काउट और गाइड स्थापना दिवस बड़े उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्काउटिंग और गाइडिंग आंदोलन की दृश्यता बढ़ाने के उद्देश्य से स्टिकर बेचकर विद्यार्थियों को अंशदान के लिए प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम के दौरान डॉ. अरविंद दीक्षित ने स्काउट एवं गाइड आंदोलन के इतिहास पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। युवांश, छाया सहित अन्य स्काउट-गाइड सदस्यों द्वारा विविध सांस्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम का [more…]
सब-जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में देहरादून जिला ओवरऑल चैंपियन बना
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित भीमताल । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सब-जूनियर राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत एवं उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस. मनकोटी रहे, जिन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तीन दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्यभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन किया। देहरादून जिला ओवरऑल टीम चैंपियन बना, जबकि उधम सिंह नगर ने द्वितीय और नैनीताल ने तृतीय स्थान [more…]
राज्य निर्माण के 25 वर्ष बाद भी नहीं बदला पहाड़ का हाल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा
भीमताल । वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की जनता को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अवसर आत्ममंथन का भी है कि राज्य निर्माण के 25 वर्ष बीत जाने के बाद हमने वास्तव में क्या हासिल किया है।शर्मा ने कहा कि “आज भी वही सवाल खड़े हैं — क्या राज्य जनभावनाओं के अनुरूप विकसित हुआ, क्या राज्य का पानी और जवानी राज्य के काम आई, क्या हम शहादतों का कर्ज चुका पाए?”उन्होंने कहा कि धरातल पर स्थिति संतोषजनक नहीं दिखती। निरंतर पलायन, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, [more…]
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर नैनी झील में ‘रिगाटा’ और ‘दीपदान’ का भव्य आयोजन
दीपों की झिलमिल रोशनी से नैनी झील हुई आलोकित, पर्यटक हुए मंत्रमुग्ध भीमताल । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद, नैनीताल द्वारा झील नगरी में विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विश्व प्रसिद्ध नैनी झील को विशेष रूप से सजाया गया और दिनभर उत्सव का माहौल बना रहा। दोपहर में झील के मध्य ‘रिगाटा’ (बोट शो) का आकर्षक आयोजन किया गया। इसमें दर्जनों नावों ने एक साथ झील के मध्य में गोलाकार आकृति बनाकर दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने [more…]
नैनीताल फूड फेस्टिवल का भव्य समापन — पर्यटकों ने चखे पहाड़ी व्यंजनों के स्वाद
कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने प्रतिभागियों को किया सम्मानित, पारंपरिक पकवान बने आकर्षण का केंद्र भीमताल । उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर डीएसए मैदान, नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय फूड फेस्टिवल का रविवार को रंगारंग समापन हुआ। जिला पर्यटन विकास विभाग, कुमाऊं मंडल विकास निगम एवं होटल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस आयोजन ने स्थानीय व्यंजनों और संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने फेस्टिवल में भाग लेने वाले 16 होटल एवं रेस्टोरेंट प्रतिनिधियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा [more…]
नेपाली किशोरी के साथ भीमताल में दुष्कर्म
भीमताल पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल भीमताल(नैनीताल)। भीमताल क्षेत्र में शनिवार की रात एक नेपाल निवासी नाबालिग किशोरी के साथ एक बिहारी युवक द्वारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। बेटी के साथ दुष्कर्म होने पर परिजनों ने भीमताल थाने पहुंचकर भीमताल पुलिस को तहरीर देकर बिहार निवासी युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष संजीत राठौड़ ने बताया कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले रवि गिरी निवासी बिहार को गिरफ्तार किया गया। रविवार को न्यायालय में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है। दुष्कर्म की घटना के [more…]
निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी
भीमताल । एडीबी वित्त पोषित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक शनिवार को जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में की। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी निर्माण कार्य दोगुनी क्षमता से और तय समय सीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यों की गति बढ़ाने के लिए ट्रिपल एम — मशीन, मटेरियल और मैनपॉवर को दोगुना किया जाए। किसी भी सड़क को लंबे समय तक खुदा न छोड़ा जाए और तत्काल मरम्मत [more…]
छठवां राज्य वित्त आयोग तीन दिवसीय भ्रमण पर नैनीताल में
स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति और विकास योजनाओं की होगी समीक्षा भीमताल। छठवां राज्य वित्त आयोग, उत्तराखण्ड की टीम 10 नवम्बर से 12 नवम्बर तक नैनीताल जनपद के तीन दिवसीय भ्रमण पर रहेगी। इस दौरान आयोग की टीम नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति, राजस्व स्रोतों और विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी। आयोग की टीम का आगमन 10 नवम्बर की सायं 4 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम, हल्द्वानी में होगा। 11 नवम्बर को पूर्वाह्न 10 बजे से परिचय [more…]
उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ भव्यता व उत्साह के साथ मनाई गई
नैनीताल फ्लैट मैदान में हुआ रजत जयंती समारोह, राज्य आंदोलनकारियों और समाजसेवियों को किया गया सम्मानित भीमताल। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर नैनीताल के फ्लैट मैदान में रजत जयंती समारोह भव्यता एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, अध्यक्ष नगर पालिका सरस्वती खेतवाल और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल सहित राज्य आंदोलनकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि यह पूरे राज्यवासियों के लिए गर्व का क्षण है कि उत्तराखण्ड अपने विकास के 25 [more…]
आईसीएआर-आईवीआरआई मुक्तेश्वर में भारतीय पशु प्रतिरक्षा एवं जैवप्रौद्योगिकी सोसाइटी का 30वां वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न
वन हेल्थ शिक्षा, अनुसंधान और नीति के लिए भारत की बड़ी पहल — डॉ. प्रवीण मलिक भीमताल । भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएआर-आईवीआरआई), मुक्तेश्वर में आयोजित भारतीय पशु प्रतिरक्षा एवं जैव प्रौद्योगिकी सोसाइटी (ISVIB) के 30वें वार्षिक अधिवेशन का शनिवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न सत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वैज्ञानिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण मलिक, सीईओ एग्री इन्नोवेट इंडिया एवं पशुपालन आयुक्त, भारत सरकार, ने कहा कि “वन हेल्थ कोई छोटा विषय नहीं, बल्कि इसमें फूड सिस्टम, कृषि, वन्यजीव और पर्यावरण जैसे [more…]
