Author: Chaiwala
नैनीताल पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसएसपी ने बदले कई थाने-चौकियों के प्रभारी
भीमताल । नैनीताल पुलिस महकमे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी (IPS) ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करने, कार्यप्रणाली में सुधार लाने और साइबर सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से किए गए इन तबादलों को अहम कदम माना जा रहा है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।जारी आदेश के तहत निरीक्षक विजय सिंह मेहता को प्रभारी साइबर सेल/ANTF के पद से हटाकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के वाचक पद पर [more…]
सऊदी अरब में भीषण सड़क हादसा, उमराह यात्रियों से भरी बस तेल टैंकर से टकराई
42 से अधिक मौत की आशंका, कई भारतीयों के होने की खबर भीमताल । सऊदी अरब में उमराह के लिए गए यात्रियों से भरी बस के भीषण सड़क हादसे में 40 से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बस मक्का से मदीना की ओर जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में उसकी टक्कर एक डीजल टैंकर से हो गई। टक्कर लगते ही बस में आग लग गई और कुछ ही पलों में पूरा वाहन लपटों से घिर गया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार यह दर्दनाक हादसा [more…]
संस्कृत अकादमी की द्वि-दिवसीय प्रतियोगिता सम्पन्न, राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल ओवरऑल विजेता
भीमताल । उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार द्वारा संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु 14 व 15 नवम्बर को अटल उत्कृष्ट लीलावती पंत राजकीय इंटर कॉलेज भीमताल में द्वि-दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन खंड संयोजक द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं में विकासखंड स्तर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जानकारी के अनुसार अकादमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में वाद–विवाद, भाषण, समूह गान, श्लोक वाचन एवं संस्कृत नाट्य मंचन जैसी विभिन्न प्रतियोगिताएं रखी गईं। दो दिन तक चले कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने संस्कृत भाषा में उत्कृष्ट प्रस्तुति देकर दर्शकों की प्रशंसा बटोरी।प्रतियोगिताओं [more…]
लेक्स इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया स्पोर्ट्स डे
भीमताल। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, भीमताल में स्पोर्ट्स डे धूमधाम से मनाया गया। प्रातः काल ठीक आठ बजे विद्यालय के मुख्य गेट से क्रॉस कंट्री दौड़ का आगाज हुआ। इसमें कक्षा नौवीं व दसवीं के बालक वर्ग में विभिनि सिंह प्रथम, गौरव बिष्ट द्वितीय तथा सुधाकर पाण्डे तृतीय रहे। बालिका वर्ग में दिव्या चड्डा प्रथम, मुमलिका भंडारी द्वितीय व कुमकुम तीसरे स्थान पर रहीं।इसी क्रम में कक्षा 11वीं एवं 12वीं बालक वर्ग में सौरभ सिंह प्रथम, व्यास मेडेवाल द्वितीय तथा कार्तिक खत्ता तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पल्लवी सिंह चौहान प्रथम, हर्षिता पन्त [more…]
भवाली–रातीघाट बाईपास का आयुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, 18.2 किमी में से 8 किमी मार्ग तैयार
भीमताल । कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने सोमवार को अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान माननीय मुख्यमंत्री के प्रमुख एवं प्राथमिक कार्यों में शामिल भवाली–रातीघाट बाईपास निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने सड़क निर्माण की अद्यतन प्रगति की विस्तृत जानकारी आयुक्त को दी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि भवाली सेनेटोरियम से रातीघाट तक प्रस्तावित 18.2 किमी लंबे बाईपास में से 8 किमी मार्ग का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा इस हिस्से का डामरीकरण भी हो चुका है। शेष 10.2 किमी में पहाड़ कटिंग का [more…]
उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण आंदोलन को राज्य आन्दोलनकारी हरीश पनेरु का समर्थन
भीमताल । उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर देहरादून में चल रहे आंदोलन को प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी एवं पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश पनेरु ने समर्थन दिया। पनेरु सोमवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने उपनल कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वर्तमान राज्य सरकार पर तीखे शब्दों में निशाना साधा। हरीश पनेरु ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों में पिछले 10–15 वर्षों से हजारों उपनल कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उन्हें आज भी अत्यंत कम वेतन पर कार्य करने को मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उपनल [more…]
ओखलकांडा ब्लॉक के गांवों का विधायक कैड़ा ने किया दौरा, करायला–जमराड़ी मोटर मार्ग सुधार का दिया आश्वासन
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यू, ओखलकांडा, इजर, खजूरी, करायला, रैकूना आदि गांवों का दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।विधायक कैड़ा ने कहा कि करायला से टकूरा वन चौकी तक मोटर मार्ग अत्यधिक खराब स्थिति में है, जिस पर स्थानीय स्तर पर निजी संसाधनों से सोलिंग कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करायला से जमराड़ी तक मोटर मार्ग पर डामरीकरण की कार्यवाही गतिमान है और जैसे [more…]
विधायक कैड़ा ने भीमताल विधानसभा के गांवों का दौरा कर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
भीमताल। विधायक राम सिंह कैड़ा ने रविवार को भीमताल विधानसभा क्षेत्र के हरीनगर, खेलागाड़ा, मज्यूली, पहाड़पानी, शिलालेख सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जनता की समस्याएं सुनी।ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष बिजली, पेयजल व खराब सड़कों सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। इस पर विधायक कैड़ा ने मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन पेयजल लाइनों के कार्य को गुणवत्ता के साथ यथाशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। [more…]
पत्रकारिता की विश्वसनीयता ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : हल्द्वानी मीडिया सेंटर में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर विचार गोष्ठी
भीमताल । राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर रविवार को सूचना विभाग की ओर से हल्द्वानी मीडिया सेंटर में “बढ़ती गलत सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता” विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी सहित विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकारों ने प्रतिभाग किया। जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के संचालन एवं वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला की अध्यक्षता में आयोजित इस गोष्ठी में वक्ताओं ने फेक न्यूज़, डिजिटल माध्यमों के दबाव, बदलते मीडिया स्वरूप और पत्रकारिता की साख पर विस्तार से विचार रखे।डीआईओ जोशी [more…]
जमरानी बांध से भीमताल ब्लॉक में पर्यटन व रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे : डॉ. हरीश सिंह बिष्ट
भीमताल : ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने शनिवार को भीमताल ब्लॉक क्षेत्रांतर्गत निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति जानी। इस दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए।डॉ. बिष्ट ने कहा कि जमरानी बांध परियोजना माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। ऐसे में स्थानीय जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे समय–समय पर परियोजना की निगरानी कर कार्य की गति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर नजर रखें। उन्होंने [more…]
