Author: Chaiwala
सहकारिता मेले में सम्मानित हुए मत्स्यपालक, छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
भीमताल । अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेले में शुक्रवार को मुख्य अतिथि के रूप में नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड, हल्द्वानी के निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि जिला संयोजक सहकारिता रविन्द्र सिंह रैंकुनी के साथ ही गणमान्य अतिथि दीवान सम्भल, कपिल रावत, प्रकाश बेलवाल, पंकज सुयाल एवं किरन नेगी, पूर्व संचालक डीसीबी नैनीताल, कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।मेले के दौरान मत्स्य विभाग की ओर से मत्स्य पालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाभार्थियों को अनुदान राशि के चेक [more…]
जमरानी बांध परियोजना की समयबद्ध पूर्ति के निर्देश, देरी पर कंपनी पर पेनल्टी लगाने के आदेश
भीमताल । जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक में सांसद अजय भट्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यह महत्वाकांक्षी परियोजना निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण की जाए, ताकि इसे समय पर राष्ट्र को समर्पित किया जा सके। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी इस ड्रीम प्रोजेक्ट में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा।देर सांय सर्किट हाउस सभागार में आयोजित बैठक में सांसद भट्ट ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से परियोजना के विभिन्न घटकों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि [more…]
भीमताल विस क्षेत्र की सड़कों के डामरीकरण को लेकर सक्रिय हुए विधायक कैड़ा
पीडब्लूडी सचिव से की धनराशि स्वीकृति की मांग भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के जर्जर मोटर मार्गों के डामरीकरण एवं सुधार कार्यों को लेकर शासन स्तर पर जोरदार पहल की है। गुरुवार को विधायक कैड़ा ने देहरादून स्थित सचिवालय में पीडब्लूडी सचिव पंकज कुमार पाण्डेय से मुलाकात कर ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक क्षेत्र की सड़कों के लिए धनराशि स्वीकृत किए जाने की मांग उठाई।विधायक कैड़ा ने सचिव को अवगत कराया कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के अनेक मोटर मार्गों पर काफी समय से डामरीकरण नहीं हुआ है, जिसके [more…]
धैना ग्रामसभा में दोबारा बाघ का हमला, दो बकरियां ढेर – ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप
भीमताल । ग्रामसभा धैना में बाघ के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गांव में आज फिर बाघ ने हमला कर मानसिंह की दो बकरियों को मार डाला। इससे पहले भी गणेश नेगी की तीन बकरियां बाघ द्वारा मारी जा चुकी हैं, जबकि जगत सिंह चिलवाल पर हमला कर बाघ उन्हें घायल कर चुका है।ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार घटनाओं के बावजूद वन विभाग की ओर से न तो अब तक क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है और न ही पीड़ित परिवारों को कोई मुआवजा दिया गया है। इससे [more…]
सहकारिता मेले में महिलाओं व किसानों को मिला मंच, प्राकृतिक खेती और योजनाओं की दी जानकारी
भीमताल। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत एमबी इंटर कॉलेज मैदान हल्द्वानी में आयोजित सहकारिता मेले में गुरुवार को कृषि विभाग की गोष्ठी आयोजित की गई, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री शांति मेहरा ने किया। कृषि विभाग की डा. गीतांजलि बंगारी ने fसल बीमा, किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं की जानकारी दी, जबकि किसान विज्ञान केंद्र की डा. कंचन नैनवाल ने प्राकृतिक खेती के महत्व और रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला।मेले में उद्यान क्षेत्र के प्रगतिशील किसान आनंदमणि भट्ट, कृषि क्षेत्र के शोभन सिंह और मत्स्य क्षेत्र में कार्य करने [more…]
दिशा बैठक में सख्त हुए सांसद अजय भट्ट, योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराज़गी
जलजीवन मिशन और स्वास्थ्य सुविधाएं रही फोकस में भीमताल । जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समयबद्धता और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के साथ धरातल पर उतारा जाए, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल सके।सांसद अजय भट्ट ने सर्किट हाउस काठगोदाम में आयोजित बैठक में पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, समग्र शिक्षा, रोपवे, [more…]
ठंड से बचाव की पुख़्ता व्यवस्था करें: मुख्यमंत्री धामी के निर्देश,
रेन बसेरों में रजाई-कंबल और सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने के आदेश भीमताल । राज्य में बढ़ती ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशभर में असहाय एवं बेघर लोगों के लिए पुख़्ता इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं। नैनीताल प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी जनपदों के जिलाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि रेन बसेरों में आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाए तथा जरूरतमंदों को ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त संख्या में रजाई-कंबल उपलब्ध कराए जाएं। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि प्रत्येक जिले में टीमें सक्रिय रखी जाएं, जो शहरों, कस्बों एवं प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर [more…]
प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जनता दरबार, सौड़ के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी के प्रति जताया आभार
भीमताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल प्रवास के दौरान प्रशासनिक अकादमी नैनीताल में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। ग्राम सौड़ से पहुंचे ग्रामीणों ने पंगोट–देचौड़ी सड़क स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री धामी के प्रति आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे, जिसे अब सरकार द्वारा स्वीकृति मिल गई है। सड़क स्वीकृति से क्षेत्रवासियों को यातायात सुविधा मिलने के साथ ही [more…]
जमरानी में सड़क डामरीकरण के बीच खनन जारी, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
भीमताल । जमरानी क्षेत्र में एक ओर जहां सड़क डामरीकरण कार्य प्रगति पर है, वहीं दूसरी ओर खनन गतिविधियां भी जोरों पर जारी हैं। ग्रामवासियों का आरोप है कि प्रशासन को बार-बार अवगत कराने के बाद भी क्षेत्र में खनन कार्य बंद नहीं किया गया है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क डामरीकरण के दौरान लगातार चल रहा खनन न केवल सड़क की गुणवत्ता पर प्रभाव डाल रहा है, बल्कि स्थानीय पर्यावरण और जनजीवन पर भी प्रतिकूल असर डाल रहा है। प्रशासन से कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी खनन पर रोक न लगने [more…]
आचार्य शांता बेलवाल का हृदयाघात से आकस्मिक निधन, चित्रशिला घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
भीमताल । ग्राम पंचायत जंगलिया गांव निवासी आचार्य शांता कुमार बेलवाल (आयु लगभग 72 वर्ष) का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया। परिजनों के अनुसार बुधवार देर शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उनकी सांसें थम गईं।आचार्य शांता कुमार बेलवाल अपने पीछे दो पुत्रों एवं पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार चित्रशिला घाट में किया गया, जहां पुत्रों ने नम आंखों से उन्हें मुखाग्नि दी। श्मशान घाट पर स्वजन, रिश्तेदारों व परिचितों ने [more…]
