Author: Chaiwala
धारी – कसियालेख मोटर मार्ग के डामरीकरण को मिली मंज़ूरी, 5 करोड़ 47 लाख स्वीकृत
विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया भीमताल । धारी ब्लॉक के धारी–पोखराड़–चौखुटा–कसियालेख मोटर मार्ग के लम्बे समय से खराब रहने के कारण ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मार्ग की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा से डामरीकरण की मांग उठाई थी। लगातार मिल रही शिकायतों पर गंभीरता दिखाते हुए विधायक कैड़ा ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को मार्ग की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मोटर [more…]
गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने पर किसानों ने मुख्यमंत्री धामी का किया आभार, गन्ना और पहाड़ी उत्पाद भेंट कर किया स्वागत
भीमताल । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हल्द्वानी दौरे पर पहुंचे, जहां किसानों ने उनका विशेष स्वागत किया और गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। किसानों ने भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को गन्ना भेंट किया और पहाड़ में पैदा होने वाले गडेरी, माल्टा, अदरक और शहद से भरी टोकरी भेंट कर अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गन्ने के समर्थन मूल्य में की गई 30 रुपये प्रति क्विंटल [more…]
पूर्व अर्धसैनिक बलों के सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, वीर नारियों और पूर्व जवानों का सम्मान—कहा, “आप राष्ट्र की शान हैं”
भीमताल । केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप मुख्यालय, हल्द्वानी में आयोजित पूर्व अर्धसैनिक बल सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने वीर नारियों, पूर्व अर्द्धसैनिक जवानों और उनके परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं से लेकर नक्सल क्षेत्रों तक, अर्धसैनिक बलों के जवानों ने अपने अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र को सुरक्षित रखने में अतुलनीय योगदान दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “सैनिक कभी भूतपूर्व नहीं होता, वह जीवनपर्यंत सैनिक ही रहता है। आप सभी भूतपूर्व नहीं, बल्कि अभूतपूर्व हैं।”मुख्यमंत्री धामी ने [more…]
विश्व दिव्यांग दिवस पर हल्द्वानी में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार समारोह, मुख्यमंत्री धामी ने 41 दिव्यांगजनों को किया सम्मानित
भीमताल । विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा एमबीपीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय दक्षता पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिव्यांगजन प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए कहा कि दिव्यांगजन समाज की प्रेरणा और शक्ति हैं। उन्होंने कहा कि “आप दिव्यांग नहीं, समाज के दिव्य-अंग हैं”, और चुनौतियों को अवसर में बदलने की उनकी क्षमता सभी के लिए उदाहरण है।मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को पुरस्कार राशि, मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं मानपत्र प्रदान किए। उन्होंने भारत के पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मुरलीकांत [more…]
विधायक कैड़ा ने सीएम धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा की समस्याओं के समाधान की रखी मांग
भीमताल । विधायक राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को विस्तार से अवगत कराया। विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक में किसानों, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और संचार से जुड़ी चुनौतियों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से उठाया।विधायक कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों को इलाज के लिए हल्द्वानी या नैनीताल का रुख करना पड़ता है। उन्होंने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल के अस्पतालों [more…]
हरेला मेला-2025 का आय–व्यय सार्वजनिक
सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के बाद खुला बहीखाता भीमताल । नगर पालिका भीमताल द्वारा आयोजित हरेला महोत्सव-2025 का आय-व्यय आखिरकार सार्वजनिक कर दिया गया है। मेले के समाप्त होने के कई महीने बीत जाने के बावजूद बहीखाता सार्वजनिक न होने पर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चन्द्र बृजवासी ने नगर पालिका को लिखित शिकायत सौंपकर पारदर्शिता की मांग की थी। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार ने मेले का विस्तृत आय-व्यय विवरण उपलब्ध कराया है।जारी आंकड़ों के अनुसार हरेला मेले से इस वर्ष कुल 25.81 लाख रुपये की आय हुई, जबकि 20.48 लाख [more…]
मेहनत रंग लाई, राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में भीमताल के खिलाड़ियों का दबदबा
भीमताल । देहरादून में आयोजित 35वीं राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता (क्योकुशिन काई कान कराटे फ़ाउंडेशन ऑफ इंडिया) में नैनीताल जिले के भीमताल व हल्द्वानी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट कौशल और अनुशासन के दम पर कई श्रेणियों में पदक जीतकर यह साबित किया कि निरंतर मेहनत से सफलता जरूर मिलती है।महिला सीनियर वर्ग में अक्षिता पांडे ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि सीनियर पुरुष वर्ग में गौतम पांडे, आदित्य रावत और पार्थ रौतेला ने स्वर्ण पदक जीतकर उत्तराखंड का मान बढ़ाया।जूनियर वर्ग में [more…]
बबियाड में सड़कों के निर्माण में देरी पर कांग्रेस नेता का विरोध, जिलाधिकारी से मिले मनोज शर्मा
भीमताल। बबियाड ग्राम सभा की दो महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण में हो रही देरी को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी नाराजगी है। पूर्व जिलाधिकारी बंदना सिंह द्वारा दोनों मोटरमार्गों का निरीक्षण कर तत्काल निर्माण के निर्देश दिए जाने के बावजूद आज तक कार्य शुरू न होने पर कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने मंगलवार को जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।शर्मा ने बताया कि बबियाड गाँव में लंबे समय से सड़क की खराब स्थिति को लेकर ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं। कई बार धरना-प्रदर्शन और मांगों के बाद पूर्व जिलाधिकारी बंदना [more…]
भीमताल में आवारा पशुओं का आतंक
स्थानीय लोग परेशान; गौशाला भेजने की मांग जोर पकड़ रही भीमताल । नगर पालिका क्षेत्र भीमताल में सड़कों पर बेखौफ घूम रहे आवारा गाय-बैल स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और पर्यटकों के लिए लगातार परेशानी का सबब बने हुए हैं। महरा गाँव, खुटानी से लेकर नौकुचियाताल तक मुख्य मार्गों पर बड़े सींग वाले बैल आपस में भिड़ते दिखाई देते हैं, जिससे बाजार क्षेत्र और भीड़भाड़ वाली जगहों पर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।इसी समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय [more…]
एमबी इंटर कालेज मैदान में सहकारिता मेले का सफल समापन, करोड़ों का हुआ व्यवसाय
भीमताल । अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में हल्द्वानी स्थित एमबी इंटर कालेज मैदान में 25 नवंबर से आयोजित सहकारिता मेले का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। मेले का शुभारंभ हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया था। महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने प्रदेशभर में सहकारिता मेले आयोजित कराने के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी तथा सहकारिता, विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हल्द्वानी में सहकारिता मेला आयोजित [more…]
