Author: Chaiwala
जमरानी बांध परियोजना में अनियमितताओं को लेकर उग्र प्रदर्शन, स्थानीय मांगों पर आज होगी प्रशासनिक वार्ता
भीमताल । जमरानी बांध परियोजना कार्यालय में सोमवार को पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री और प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तीखा धरना-प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी केदार पलड़िया, लाखन सिंह रॉकी बृजवासी, क्षेत्र पंचायत सदस्य धर्मेंद्र शर्मा, हरीश पलड़िया, नवीन पांडे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं मातृशक्ति प्रदर्शन में शामिल रहे।पनेरु ने कहा कि ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व ही घेराव कर आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय [more…]
खनश्यू में बनेगा तहसील भवन, मुख्यमंत्री ने की घोषणा : विधायक कैड़ा
भीमताल। ओखलकांडा ब्लॉक के खनश्यू क्षेत्र में वर्षों से तहसील भवन न होने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। तहसील लंबे समय से पटवारी चौकी से ही संचालित हो रही थी। इस गंभीर समस्या को देखते हुए भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से खनश्यू में तहसील भवन निर्माण की मांग उठाई गई थी। विधायक कैड़ा ने बताया कि क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए उनकी मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने खनश्यू में तहसील भवन निर्माण को मुख्यमंत्री घोषणाओं में शामिल कर [more…]
कुलपति ने भीमताल परिसर में निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, फरवरी 2026 तक होंगे सभी प्रोजेक्ट पूरे
भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दीवान सिंह रावत ने आज विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सोनगांव स्थित निर्माणाधीन लॉ कॉलेज, अकादमिक ब्लॉक, फार्मेसी ब्लॉक, फार्मेसी प्रयोगशाला, प्रबंधन विभाग में बन रहे अतिथि गृह तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग के अनुसंधान केंद्र सहित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान परिसर के संकाय सदस्यों और कार्मिकों ने कुलपति रावत का स्वागत किया। यह स्वागत उन्हें एफएनए से सुशोभित होने और आईएनएसए की सदस्यता प्राप्त करने के उपलक्ष्य में किया गया।कुलपति ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को भारत सरकार [more…]
जमरानी बांध निर्माण एजेंसी के विरोध में जनप्रतिनिधियों का हंगामा, सड़क बंद करने की चेतावनी
भीमताल। जमरानी बांध निर्माण के दौरान मशीनरी एवं भारी वाहनों के लगातार संचालन से क्षतिग्रस्त हो रही सड़क को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों में नाराज़गी बढ़ती जा रही है। सड़क बंद न किए जाने और निर्माण कार्य के चलते आमजन को हो रही दिक्कतों के विरोध में आज जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुँचकर प्रशासन को कड़ा संदेश दिया।राज्य आंदोलनकारी डॉ. केदार पलड़िया के नेतृत्व में पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक सड़क पर भारी वाहन नहीं रोके जाते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सड़क की [more…]
सरस्वती पब्लिक स्कूल, निशौला में विज्ञान प्रदर्शनी का सफल आयोजन
भीमताल। सरस्वती पब्लिक स्कूल, निशौला में कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान मॉडल्स की भव्य प्रदर्शनी आयोजित की गई, जिसमें कुल 75 मॉडल्स प्रदर्शित किए गए। बाल वैज्ञानिकों की रचनात्मक सोच और विज्ञान के प्रति उत्साह को देखते हुए अभिभावक और निर्णायक मंडल विशेष रूप से प्रभावित नजर आए।प्रदर्शनी का उद्घाटन विरला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल के हरेन्द्र सिंह बोरा, राकेश पांडेय, डॉ. तनुजा डोभाल, विद्यालय के निदेशक हरीश चंद्र सिंह रौतेला, प्रधानाचार्या गीता रौतेला और पीटीए अध्यक्ष राम पाल सिंह गंगोला द्वारा संयुक्त रूप से किया [more…]
मल्लिकार्जुन स्कूल में इंटर हाउस ताइक्वांडो प्रतियोगिता सम्पन्न
भीमताल। मल्लिकार्जुन स्कूल भीमताल में फ्यूचर ताइक्वांडो अकादमी के सहयोग से शनिवार को इंटर हाउस ताइक्वांडो प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। विभिन्न सदनों से लगभग 40 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलचंद और उप प्रधानाचार्य ममता बृजवासी ने विजेताओं व सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए शारीरिक व मानसिक सुदृढ़ता तथा आत्मसुरक्षा के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने बेहतरीन मुकाबले प्रस्तुत किए, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक हासिल किए। ताइक्वांडो कोच [more…]
अवैध बोट स्टैंड के साथ हटाए जाए फड़
नौकुचियाताल में होटल कारोबियों ने की बैठक भीमताल । नौकुचियाताल में शुक्रवार को होटल कारोबारियों ने विभागीय अधिकारियों के साथ थर्टी फर्स्ट और क्रिसमस की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की। पर्यटन कारोबारी अनिल चनौतिया ने नगर पालिका, पुलिस और सिंचाई विभाग से भीमताल में झील किनारे बनाए गए अवैध बोट स्टैंड और अवैध फड़ हटाकर व्यवस्था को बेहतर बनाने को कहा। चनौतिया ने सिंचाई विभाग से बोट स्टैंड की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए निर्धारित बोट स्टैंड से नावों का संचालन कराने को कहा। उन्होंने पुलिस ने सड़क किनारे खड़े वाहनों के चलते जाम [more…]
एसआईआर की तैयारियों पर जिला प्रशासन सक्रिय, राजनैतिक दलों संग बैठक में साझा किए दिशा-निर्देश
भीमताल । विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र मतदाता को असुविधा न हो, इसके लिए सभी स्तरों पर पुख्ता व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के तहत भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण कराया जाता [more…]
धारी ब्लॉक की बीडीसी बैठक में विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
भीमताल । धारी ब्लॉक के सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में सोमवार को भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने जनप्रतिनिधियों की ओर से रखी गई बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं को विधायक और संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष विस्तार से रखा।विधायक कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं का त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों [more…]
जमरानी बांध में घटिया सड़क निर्माण पर आक्रोश
हरीश पनेरु के हस्तक्षेप के बाद तारा दत्त पांडे का धरना समाप्त भीमताल । जमरानी बांध क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता पर लगातार उठ रही शिकायतों के बीच पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आंदोलनकारी हरीश पनेरु ने आज मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पनेरु ने आरोप लगाया कि सड़क का निर्माण घटिया तरीके से किया जा रहा है और डामरीकरण के दौरान भारी खनन वाहनों की आवाजाही से सड़क की गुणवत्ता पर और प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े वाहनों को निर्माण अवधि के दौरान प्रतिबंधित किया [more…]
