Author: Chaiwala
10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जाएगी पंत जयंती
नैनीताल के पंत पार्क में होगा मुख्य कार्यक्रम, जिलेभर में होंगे विभिन्न आयोजन भीमताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 10 सितंबर को जनपद नैनीताल में भव्य रूप से मनाई जाएगी। जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंत फाउंडेशन के प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और जयंती आयोजन समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। बैठक में जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तय किया गया [more…]
भारी बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण
गौला नदी का जलस्तर देखा, नदी-नालों से दूर रहने की अपील भीमताल। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी हल्द्वानी मोनिका और तहसीलदार कुलदीप पांडे ने तहसील क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील एवं जलभराव संभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने गौला पुल, फतेहपुर, दमुवाढूंगा, राजपुरा, कुसुमखेड़ा समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौला नदी के जलस्तर की स्थिति देखी और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। एसडीएम ने [more…]
भारी बारिश को लेकर अलर्ट मोड में रहें अधिकारी : कैड़ा
बंद मोटर मार्गों को तत्काल खोलने के लिए जेसीबी-पोकलैंड भेजने के निर्देश भीमताल। लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी नैनीताल से वार्ता कर बारिश से उत्पन्न आपदा की स्थिति और प्रभावित क्षेत्रों की जानकारी ली। मंत्री ने कहा कि भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई मोटर मार्ग बंद होने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंत्री [more…]
भारी बारिश से भीमताल विधानसभा में बिगड़े हालात, सड़कें बनीं तालाब, पैदल रास्ते नालों में तब्दील
भीमताल। भारी बारिश के चलते भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुख्य मोटर मार्गों से लेकर गांवों के पैदल रास्तों तक जगह-जगह पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर बने गड्ढों में पानी भरने से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। कांग्रेस नेता मनोज शर्मा ने सरकार और जनप्रतिनिधियों पर आपदा के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों की अनदेखी का आरोप लगाया है। मनोज शर्मा ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि वह पिछले दो दिनों से विधानसभा के दूरस्थ क्षेत्रों में हैं। इन क्षेत्रों में कई [more…]
जुजुत्सु में भीमताल के खिलाड़ियों का जलवा, तीन स्वर्ण समेत छह पदक जीते
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छह खिलाड़ियों ने किया शानदार प्रदर्शन भीमताल। खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल विभाग नैनीताल की ओर से आयोजित जिला स्तरीय जुजुत्सु प्रतियोगिता में भीमताल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण समेत छह पदक अपने नाम किए। औरों मार्शल आर्ट भीमताल अकादमी के छह खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला खेल अधिकारी नैनीताल निर्मला पंत ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन जुजुत्सु संगठन के अध्यक्ष रैनशी विनय जोशी की देखरेख में हुआ। उन्होंने पदक विजेता खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन [more…]
लम्पी वायरस की रोकथाम को रामगढ़ में जागरूकता शिविर
पशुपालकों को बीमारी के लक्षण, बचाव और टीकाकरण की दी जानकारी भीमताल। विकासखंड रामगढ़ के ग्राम मल्ली सिनौली में सोमवार को पशुपालन विभाग की ओर से लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) की रोकथाम को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पशु चिकित्सा अधिकारियों ने पशुपालकों और ग्रामीणों को लम्पी वायरस के लक्षण, संक्रमण के कारणों तथा बचाव एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी। पशु चिकित्सकों ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज गौवंशीय पशुओं में होने वाला संक्रामक रोग है। यह मुख्य रूप से मच्छर, मक्खी और अन्य कीटों के काटने से फैलता [more…]
खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी, घी-किशमिश और बेसन के नमूने लिए
हल्द्वानी और लालकुआं में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी भीमताल। जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को हल्द्वानी नगर निगम और लालकुआं क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। अभियान का उद्देश्य मिलावटी, असुरक्षित और मिसब्रांडेड खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाना रहा। हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में टीम ने तीन खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान रामपुर रोड स्थित श्री शिवशक्ति इंटरप्राइजेज से देशी घी तथा नल बाजार स्थित चिरंजीवीलाल के प्रतिष्ठान से किशमिश का विधिक नमूना लिया गया। [more…]
SIR-2026: नैनीताल में 2.35 लाख नोटिसों की तामील पूरी, सभी मामलों में सुनवाई संपन्न
दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया जारी, 15 सितंबर को होगा निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन भीमताल। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) को लेकर सोमवार को तहसील हल्द्वानी स्थित एनआइसी कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ साप्ताहिक बैठक हुई। बैठक में नोटिस तामिली, सुनवाई और दावे-आपत्तियों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जनपद में जारी करीब 2.35 लाख नोटिसों की शत-प्रतिशत तामील कर सुनवाई पूरी कर ली गई है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे SIR-2026 के तहत जिले में कुल 6,93,325 [more…]
बसौटीया पुल के जीर्णोद्धार को 61 लाख रुपये स्वीकृत
ओखलकांडा में हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मार्ग पर स्थित पुल का जल्द होगा पुनर्निर्माण: कैड़ा भीमताल। विधानसभा क्षेत्र भीमताल के ओखलकांडा विकासखंड में हैड़ाखान-खनस्यूं-पतलोट मोटर मार्ग पर चमोली के पास स्थित बसौटीया पुल के जीर्णोद्धार के लिए शासन ने 61 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। पुल के लोहे में जंग लगने के कारण इसकी स्थिति कमजोर हो गई थी, जिससे भारी वाहनों के आवागमन में दुर्घटना का खतरा बना हुआ था। क्षेत्रीय ग्रामीणों ने पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए इसके पुनर्निर्माण की मांग भीमताल विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा से की थी। [more…]
खड़गे की सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण पर कांग्रेस ने जताया विरोध
भीमताल कोतवाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी तहरीर, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भीमताल। हल्द्वानी के रामलीला मैदान में आठ अगस्त को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद सभा स्थल के कथित शुद्धीकरण को लेकर कांग्रेस ने विरोध जताया है। सोमवार को नगर कांग्रेस भीमताल के नेतृत्व में महिला कांग्रेस, विधि कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, एससी प्रकोष्ठ और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और मामले में एफआइआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जनसभा के बाद [more…]
